‘नीले ड्रम’ के खौफ से पत्नी से बोला पति, अब तुम कल्लू की बनोगी बीवी, फिर थाने में दोनों की करवा दी शादी

यूपी के मिर्जापुर से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ देख लिया, तभी उसने बीवी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी।

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। मेरठ की मुस्कान के बाद राजस्थान के अलवर की सुनीता ने भी पति की हत्या कर शव को नीले ड्रम में रखकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। जिसके कारण अब पूरे देश में नीले ड्रम का खौफ है। कुछ ऐसा ही मामला यूपी के मिर्जापुर में सामने आया। यहां 55 साल की महिला एक युवक पर फिदा हो गई। महिला की शादी करीब 25 साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे भी हुए। महिला अक्सर अपने प्रेमी से मिलती। पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। पत्नी ने पति को नीले ड्रम का खौफ दिखाया, जिससे वह सरेंडर हो गया। तत्काल दोनों की शादी करवा दी और खुद को पत्नी से अलग कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मिर्जापुर के अहरौरा के रहने वाले अरविंद कुमार पटेल की शादी चंदौली के दुल्हीपुर की रीना देवी से हुई थी। दोनों की शादी को करीब 25 साल पूरे हो चुके हैं। अरविंद और उनकी पत्नी के दो बच्चे हुए जिनमें से लड़की की शादी हो चुकी है। जबकि लड़का 18 साल का हो गया है। अरविंद ने बताया कि पत्नी का 50 साल के कल्लू नाम के शख्स से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के प्यार के बारे में मुझ जानकारी नहीं थी। पत्नी अक्सर विवाद करती। रोजाना हो रहे झगड़े के बीच पत्नी रीना देवी ने घर से चली गई और चंदौली के हमीदपुर इलाके में किराए से कमरा लेकर रहने लगीं।

पत्नी के घर से जानें के बाद पति अरविंद को उसके प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई तो उसने जांच-पड़ताल की। पति को पत्नी के प्रेम प्रसंग के बारे में पुख्ता जानकारी मिल गई। ऐसे में वह पत्नी कोरंगे हाथों पकड़ना चाहता था। पति अरविंद को जानकारी मिली कि उनकी पत्नी रीना देवी 50 साल के एक शख्स के साथ कमरे में मौजूद है। सूचना मिलने के बाद अरविंद मौके पर पहुंचा और दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। पत्नी को पति ने डांट लगाई तो वह भड़क गई और नीले ड्रम की याद दिलाई। जिससे अरविंद डर गया। इसके बाद उसने अपने परिजनों और साथियों को बुलाया।

पत्नी पर नाराज पति अरविंद ने तुरंत फूल मालाएं मंगवाई और पत्नी और प्रेमी को एक दूसरे को पहनाने को कहा। इसके बाद पत्नी के आशिक से सिंदूरदान भी करवा दिया। पुलिस को पूरे मामले की जानकारी मिली तो पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को चौकी लेकर पहुंची। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मंदिर से शादी कराने का निर्णय हुआ जिसके बाद सभी वाराणसी के राजा तालाब स्थित महादेव मंदिर में पहुंचे और वहां पर महिला और उसके आशिक की विधि-विधान से शादी करवा दी गई। मंदिर की ओर से शादी का प्रमाण पत्र भी दिया गया है।

Exit mobile version