बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

इस तरह से योगी सरकार बदलने जा रही है मिर्जापुर की सूरत, बनाएगी ऑक्सीजन हब

by Web Desk
अगस्त 9, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

Mirzapur News: अब विंध्य क्षेत्र जल्द ही ऑक्सीजन हब बनेगा। यह संभव होगा हरिशंकरी वृक्षों से। ऑक्सीजन के रूप में पहचान रखने वाले हरिशंकरी पेड़ों को पर्याप्त जगह दी जा रही है। वन विभाग जनपद के 75 स्थानों पर एक साथ बरगद, पीपल व पाकड़ के पौधे रोपेगा। अभी तक ये पौधे अलग-अलग ही लगाए जाते थे, अब हरिशंकरी पौधे पर्यावरण के रक्षक बनेंगे।

पहले हरिशंकरी के वृक्ष कम लगते थे, लेकिन समय ने इसका महत्व बढ़ा दिया है। आजादी की 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव पर 15 अगस्त तक हरिशंकरी सप्ताह के अंतर्गत हरिशंकरी पौधे रोपे जाएंगे। हर जगह पीपल, बरगद और पाकड़ के पौधे इस तरह लगाए जाएंगे, जो बाद में आपस में मिलकर एक हो सकें। हरिशंकरी सप्ताह से समाज के सभी वर्ग को जोड़ा जा रहा है.

RELATED NEWS

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

जुलाई 8, 2026
shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

जुलाई 8, 2026

जिससे पौधों को सुरक्षा भी मिल सके। पीपल, पाकड़ और बरगद के पौध से तैयार होने वाले हरिशंकरी पौधों को अलग-अलग क्षेत्रों में लगाया जाना है। इसे लगाने का तरीका भी अलग है और बाद में तीनों एक-दूसरे से जुड़ जाएंगे।

पीपल, बरगद और पाकड़ के पौधों को एक मीटर के बड़े भाग में एक से डेढ़ फीट की दूरी पर त्रिकोण में बने तीन छोटे थाल (जहां पानी रोका जा सके) में लगाया जाएगा। बड़ा होने पर तीनों पौधों के तने मिलकर एक ताना बनकर सघन छायादार वृक्ष बन जाएंगे, जो हरिशंकरी कहलाते हैं।

प्रभागीय वनाधिकारी पीएस त्रिपाठी ने बताया कि पंद्रह अगस्त तक चलने वाले हरिशंकरी पौधों को रोपने का अभियान सोमवार से आरम्भ हो गया है। आठ अगस्त को अष्टभुजा के विभिन्न आश्रमों में कुल 12 हरीशंकरी पौधे लगाए गए। नौ अगस्त को पटेहरा रेंज में रोपण किया गया। 10 को लालगंज, 11 ड्रमंडगंज, 12 मड़िहान, 13 सुकृत, 14 चुनार व 15 अगस्त को विंढमफाल में पौधरोपण कर हरिशंकरी सप्ताह का समापन किया जाएगा।

आजादी के शताब्दी कार्यक्रम से जुड़ेंगे हरिशंकरी वृक्ष

प्रभागीय वनाधिकारी पीएस त्रिपाठी ने बताया कि हरिशंकरी पौधे लगाने के लिए आश्रम, मंदिर, स्कूल, प्रतिष्ठान, गौ-आश्रय स्थल चिन्हित किए गए हैं। इन स्थानों को चिन्हित करने का उद्देश्य है कि हरिशंकरी पौधे यहां सुरक्षित रहेंगे और यह स्थल धार्मिक मान्यता रखने वाले पौधों से लहराता दिखेगा। सरकार की मंशा है कि जब हम आजादी का शताब्दी वर्ष मनाएंगे, तब तक हरिशंकरी पेड़ 25 वर्ष के हो जाएंगे। आजादी के शताब्दी पर  होने वाले कार्यक्रम से हरिशंकरी वृक्षों को जोड़ा जाएगा।

इसलिए खास है हरिशंकरी

पीपल सर्वाधिक ऑक्सीजन देने वाला, बरगद जैव विविधता को आश्रय देने वाला और पाकड़ सर्वाधिक शीतल छाया देने वाला वृक्ष है।

धार्मिक मान्यता

हिंदू मान्यता के अनुसार, पीपल को विष्णु, बरगद को शंकर और पाकड़ को ब्रह्मा का स्वरूप माना जाता है। मत्स्य पुराण के अनुसार, पार्वतीजी के श्रापवश विष्णु पीपल, शंकर बरगद और ब्रह्मा पाकड़ बन गए थे। पौराणिक मान्यता में पाकड़ वनस्पति जगत का अधिपति व नायक है और याज्ञिक कार्यों के लिए श्रेष्ठ छायादार वृक्ष माना जाता है।

Tags: Independence Daymirzapur newsNews1IndiaUP NewsUttar Pradesh
Share198Tweet124Share49

Web Desk

Related Posts

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

India vs England 3rd T20:इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रन की बड़ी हार...

Prayagraj News: अवैध पुलिस हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, अधिकारी से वसूली कर पीड़ित को ₹25 हजार मुआवजा देने का आदेश

Allahabad High Court: PCMA और POCSO कानून सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू, बाल विवाह पर पर्सनल लॉ को नहीं मिलेगी छूट

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2026

Allahabad High Court on Child Marriage: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बाल विवाह को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट...

Weather Alert: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी, केरल में मानसून ने दी दस्तक

UP Monsoon Update: मानसून ने पकड़ा जोर, पश्चिमी से लेकर पूर्वांचल तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2026

UP Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों में नोएडा, गाजियाबाद...

Uttar Pradesh Teacher Cashless Medical Scheme

CM Cashless Medical Scheme: यूपी के शिक्षकों को बड़ी सौगात, अब परिवार समेत मिलेगा 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज

by SYED BUSHRA
जुलाई 7, 2026

Chief Minister Teacher Cashless Medical Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत देने वाली...

Next Post

Raksha Bandhan: इन बॉलीवुड स्टार्स के भाई-बहन की उम्र में है जमीन आसमान का फर्क, कोई है 24 साल बड़ा तो कोई 16 साल छोटा

एक मच्छर ने Kangana का किया करोड़ो का नुकसान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist