बुधवार, अक्टूबर 28, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP Police के निलंबित inspector का नया drama, देवी देवताओं की फोटो घर के बाहर रख, कर दिया यह बड़ा ऐलान

निलंबित पुलिस इंस्पेक्टर मोहित यादव ने जातिवाद से परेशान होकर हिंदू धर्म छोड़ दिया। उन्होंने अपने घर के देवी-देवताओं की मूर्तियां चौराहे पर रखकर विरोध जताया और पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों पर भेदभाव और शोषण के गंभीर आरोप लगाए।

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 13, 2025
in उत्तर प्रदेश
Mohit Yadav caste discrimination

Mohit Yadav caste discrimination : झांसी के निलंबित पुलिस इंस्पेक्टर मोहित यादव ने हाल ही में ऐसा कदम उठाया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने अपने घर के सभी देवी-देवताओं की मूर्तियां और पूजा की सारी चीजें शहर के इलाइट चौराहे पर रख दीं और खुलेआम हिंदू धर्म छोड़ने का ऐलान कर दिया। मोहित का कहना है कि उन्हें लगातार जातिवाद का शिकार बनाया जा रहा था, जिसकी वजह से उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया।

जातिवाद से परेशान होकर छोड़ा धर्म

मोहित यादव का कहना है कि वो पिछले तीन महीनों से मानसिक रूप से बहुत परेशान चल रहे थे। उन्होंने कहा, मैंने हिंदू धर्म इसलिए छोड़ा क्योंकि इसमें जातिवाद हावी है। यहां इंसान की काबिलियत से ज्यादा उसकी जाति देखी जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ जानबूझकर केस दर्ज किए गए, कई बार जांच शुरू की गई और आखिरकार उन्हें निलंबित कर दिया गया। उनके मुताबिक, ये सब सिर्फ उनकी जाति की वजह से किया गया।

RELATED NEWS

No Content Available

चाय बेचकर किया था विरोध

इससे पहले भी मोहित यादव ने अपना विरोध जताने के लिए अनोखा तरीका अपनाया था। कुछ समय पहले, उन्होंने झांसी के इलाइट चौराहे पर चाय की दुकान लगाई थी। उन्होंने कहा था कि जब पुलिस विभाग में ही उनके साथ न्याय नहीं हो रहा, तो वो चाय बेचकर अपना गुजारा करेंगे। मोहित ने यह भी आरोप लगाया था कि पुलिस विभाग में ऊंची जाति के अधिकारी उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं और उन्हें हर हाल में फंसाना चाहते हैं।

पहले भी विवादों में रहा करियर

मोहित यादव का करियर पहले भी विवादों में रहा है। कुछ समय पहले, उन्होंने छुट्टी के लिए आवेदन दिया था, लेकिन इसको लेकर उनका अपने ही विभाग के प्रतिसार निरीक्षक से विवाद हो गया था। इसके बाद उनके खिलाफ झांसी के नवाबाद थाने में केस दर्ज कर लिया गया। इस मामले की जांच अभी भी जारी है, और उन पर लगे आरोपों की सच्चाई सामने आनी बाकी है।

समाज में उठ रहे सवाल

मोहित यादव के इस कदम ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या आज भी हमारे समाज में जातिवाद इतना गहरा है कि एक इंसान को मजबूर होकर अपना धर्म छोड़ना पड़ता है? क्या सरकारी विभागों में जाति के आधार पर भेदभाव हो रहा है? मोहित का दावा कितना सही है, इसका जवाब तो जांच के बाद ही मिलेगा, लेकिन उनकी कहानी ने जरूर समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है।उनका कहना है कि उनकी जाति की वजह से उन्हें निलंबित किया गया और लगातार परेशान किया जा रहा है।

Tags: caste discrimination caseJhansi latest updatesMohit Yadav news

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
CBSE Board Exam में ये गलती पड़ सकती है भारी, हो जाएगा एग्जाम रद्द! अगले साल भी झेलना पड़ेगा जबरदस्त झटका

CBSE Board Exam में ये गलती पड़ सकती है भारी, हो जाएगा एग्जाम रद्द! अगले साल भी झेलना पड़ेगा जबरदस्त झटका

Champions Trophy 2025

बुमराह समेत कई खिलाड़ी बाहर, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बने 8 टीमों के नए स्क्वॉड

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India