गुरूवार, जुलाई 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP News:मुरादाबाद में भाई बना बहन का हत्यारा, चाकू से गोदकर हत्या, मां गंभीर घायल, आरोपी फरार

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में भाई ने अपनी बहन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और मां को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गया, पुलिस तलाश में जुटी है।

by SYED BUSHRA
मार्च 7, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Moradabad crime:उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के मझोला थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने अपनी सगी बहन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और मां को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी कार लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
यह घटना मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार स्थित गणेश पार्क इलाके में हुई, जहां आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के पास रहने वाली 25 वर्षीय हिमिशिका की उसके भाई हार्दिक ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। इस हमले में उनकी मां नीलिमा भी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

मां पर भी किया चाकू से हमला

घटना के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हार्दिक अपनी मां नीलिमा की फैक्ट्री पहुंचा, जहां वह काम करती हैं। हार्दिक उन्हें कार से घर लेकर आया। जैसे ही नीलिमा घर के अंदर पहुंचीं, हार्दिक ने अचानक उन पर चाकू से हमला कर दिया।
हमले के दौरान घर में मौजूद बहन हिमिशिका बीच-बचाव के लिए आई, लेकिन आरोपी ने उस पर भी चाकू से कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल हिमिशिका घर के अंदर फर्श पर लहूलुहान हालत में गिर गई। मां नीलिमा ने अपनी बेटी को खून से लथपथ देखा तो चीख-पुकार मच गई।

RELATED NEWS

Kannauj Crime News: दिल्ली से लौटे जान पर खतरा बताने वाले युवक की हत्या, मां ने चार पर लगाया आरोप

Kannauj Crime News: दिल्ली से लौटे जान पर खतरा बताने वाले युवक की हत्या, मां ने चार पर लगाया आरोप

जून 22, 2026
Moradabad Murder Case: करंट, जहर और साजिश, रिश्तों को किया शर्मसार, प्रेमी संग मिल पति को  दी दर्दनाक मौत

Moradabad Murder Case: करंट, जहर और साजिश, रिश्तों को किया शर्मसार, प्रेमी संग मिल पति को दी दर्दनाक मौत

मई 25, 2026

गुरुग्राम में करते थे दोनों नौकरी

परिजनों और स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी हार्दिक गुरुग्राम की एक आईटी कंपनी में काम करता है। वहीं मृतका हिमिशिका भी गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। दोनों भाई-बहन होली की छुट्टियों में घर आए हुए थे।
अचानक हुए इस हमले से पूरे इलाके में दहशत और हैरानी का माहौल है। लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा कि एक भाई अपनी ही बहन की इतनी बेरहमी से हत्या कर सकता है।

शोर सुनकर जुटी भीड़, आरोपी फरार

मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भीड़ को इकट्ठा होते देख आरोपी हार्दिक कार लेकर मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल मां-बेटी को अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने हिमिशिका को मृत घोषित कर दिया, जबकि नीलिमा का इलाज जारी है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

मामले में एसपी सिटी कुंवर रण विजय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में भाई-बहन के बीच कहासुनी के बाद यह घटना होने की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
फिलहाल आरोपी हार्दिक फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस घटना में इस्तेमाल की गई कार की भी तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

Tags: Brother kills sisterMoradabad CrimeMoradabad murder caseUP Crime News
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Kannauj Crime News: दिल्ली से लौटे जान पर खतरा बताने वाले युवक की हत्या, मां ने चार पर लगाया आरोप

Kannauj Crime News: दिल्ली से लौटे जान पर खतरा बताने वाले युवक की हत्या, मां ने चार पर लगाया आरोप

by SYED BUSHRA
जून 22, 2026

Kannauj Crime News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दिल्ली से अपने गांव...

Moradabad Murder Case: करंट, जहर और साजिश, रिश्तों को किया शर्मसार, प्रेमी संग मिल पति को  दी दर्दनाक मौत

Moradabad Murder Case: करंट, जहर और साजिश, रिश्तों को किया शर्मसार, प्रेमी संग मिल पति को दी दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
मई 25, 2026

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी पर...

Double Murder Case: क्यों बेटे ने पिता और पत्नी को गोली मारकर की हत्या, 15 दिन की बच्ची हुई अनाथ

Double Murder Case: क्यों बेटे ने पिता और पत्नी को गोली मारकर की हत्या, 15 दिन की बच्ची हुई अनाथ

by Kirtika Tyagi
मई 25, 2026

Bulandshahr Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक...

Rampur Student Death Investigation Case

Rampur sucide casee: बोर्ड परीक्षा से पहले 12वीं के छात्र की मौत, फोन कॉल के बाद फंदे पर लटका मिला जांच जारी

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 17, 2026

Student Death Case: उत्तर प्रदेश के स्वार क्षेत्र में एक 12वीं के छात्र की संदिग्ध मौत से पूरे इलाके में...

MuzaffarnagarWifeLoverMurderCaseUP

Muzaffarnagar Murder Case: प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव जंगल में फेंका, सामने आई चौंकाने वाली कहानी

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 17, 2026

Muzaffarnagar Murder Case: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक पत्नी की खतरनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है। इस महिला...

Next Post
kaushambi highway accident death case

Road Accident: तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से परिवार का इकलौते बेटा स्कॉर्पियो चालक की दर्दनाक मौत

badshah tatiri song controversy case

Song Controversy: हरियाणवी गाने को लेकर विवाद बढ़ा, रैपर बादशाह पर केस दर्ज, महिला आयोग ने जारी किया समन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist