शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

कौन था टिड्डा, जो प्रेमिका को बोलता काफिरों को मारने में आता है मजा, STF ने सनकी को उसके साथी के साथ ठोका

यूपी एसटीएफ ने सोमवार की रात दो बदमाशों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। मारे अपराधियों के नम मेरठ निवासी आसिफ टिड्ढा और दीनू है, जो करोबारियों से रंगदारी वसूलते थे।

by Vinod
नवम्बर 13, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी है। इनामी अपराधियों को पुलिस सलाखों के पीछे भेज रही है। जो विलेन गन उठाता है, उसको पुलिस की गोली यमलोक का टिकट कटा देती है। इसी कड़ी में यूपी एसटीएफ ने सोमवार की रात दो बदमाशों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। मारे अपराधियों के नम मेरठ निवासी आसिफ टिड्ढा और दीनू है, जो करोबारियों से रंगदारी वसूलते थे। बिजनेसमैन का अपहरण कर फिरौती लेते थे। दोनों पर करीब 90 से अधिक केस दर्ज थे।

एसटीएफ ने दोनों को एनकाउंटर में ढेर किया

बता दें, एसटीएफ मेरठ यूनिट ने सोमवार रात मुरादाबाद में एक लाख के इनामी आसिफ टिड्ढा और 50 हजारी दीनू को मार गिराया था। इन दोनों ने मुरादाबाद के एक प्रॉपर्टी कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी। साथ ही उस पर जानलेवा हमला भी किया था। दोनों पर उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में 90 मुकदमे दर्ज थे। मारा गया अपराधी आसिफ टिड्डा ने खुद की गैंग बनाई हुई थी। उसका मेरठ के अलावा आसपास के जनपदों में खौफ था। पुलिस की कई टीमें आसिफ टिड्डा और दीनू की तालाश कर रही थीं।

RELATED NEWS

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026
UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

सितम्बर 22, 2026

प्रेमिका से कहता मारने मे आता है मजा

मुरादाबाद में मुठभेड़ के दौरान मारे गए आसिफ उर्फ टिड्डा और दीनू की कुछ आडियो भी एसटीएफ को मिली हैं। उससे दोनों के खतरनाक मंसूबों के बारे में जानकारी मिली है। टिड्डा ने अपनी प्रेमिका से बातचीत में कहा कि काफिरों को मारने में उसे मजा आता है। लूटपाट करने के दौरान जितना दर्द उन्हें होता है, उससे सुकून मिलता है। आसिफ के मोबाइल से इस प्रकार की काफी रिकार्डिंग मिल चुकी है। सूत्र बताते हैं कि मारा गया बदमाश टिड्डा एक युवती से प्यार करता था। जब भी वह कोई अपराधिक वारदात को अंजाम देता तो अपनी प्रेमिका को फोन लगाकर जानकारी दिया करता था।

कौन था मारा गया बदमाश टिड्डा

आसिफ उर्फ टिड्डा मूलरूप से गाजियाबाद के भोजपुर थाने के कलछीना गांव का निवासी था। आसिफ के पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद वह ब्रह्मपुरी के रशीद नगर स्थित बनिया वाला खेत में रहता था। अपराधिक प्रवृत्ति के लड़कों को एकत्र कर अपना गिरोह बनाकर लूटपाट करता था। उसके खिलाफ विभिन्न जनपदों में 65 मुकदमे दर्ज है। पहली घटना उसने 2005 में ब्रह्मपुरी में चोरी की थी। 2013 में थाना चांदीबाग, पानीपत हरियाणा में घर में घुसकर मारपीट कर बंधक बनाकर 40 लाख की डकैती डाली थी। उसमें सात साल का कारावास भी हुआ था।

बहुत खतरनाक अपराधी था टिड्डा

श टिड्डा ने 2022 में थाना बन्ना देवी अलीगढ़ में सरिता पत्नी रवि गुप्ता निवासी प्रतिमा कालोनी फेस-2 के घर में घुसकर 10 लाख की लूट की थी। 2020 में अपने साथियों के साथ मिलकर उसने ग्राम हुसैनाबाद बनवाडा, थाना रतनपुरी मुजफ्फरनगर में अब्दुल बहाव के घर में घुसकर लूटपाट की। अब्दुल बहाव व उसके भाई इस्माईल का अपहरण भी कर लिया था। बाद में टिड्डा ने अब्दुल बहाव की हत्या कर दी थी। 2014 में अपने साथियों के साथ मिलकर राहुल गोयल पुत्र जयप्रकाश गोयल गांधी कालोनी कस्बा व थाना पिलखुवा जनपद हापुड परिवार को बंधक बनाकर दस लाख की लूट की थी।

कौन था दीनू

मुठभेड़ में ढेर हुआ दूसरा आरोपी दीनू मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव खिवाई का रहने वाला था। वह भी 2007 से अपराध की दुनिया में उतरा और आसिफ के गैंग से जुड़ गया था। सरुरपुर थाने में 2009 में उसकी हिस्ट्रीशीट खोली गई थी। आरोपी दीनू मुजफ्फरनगर में मार्च 2020 में डकैती और अपहरण के बाद हत्या करने की वारदात में शामिल था। उसके खिलाफ 22 मुकदमे दर्ज है। एसटीएफ एएसपी बृजेश सिंह ने बताया कि दोनों ही अपराधी बड़े ही खतरनाक थे। उनके पास मिली आडियो सुनकर पता चलता है। वह हाल ही में मेरठ और आसपास के जनपदों में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

करोबारी के घर की थी लूट

घर थानाक्षेत्र के बरवाला माजरा निवासी मो. जफर से टिड्ढा और दीनू 22 सितंबर से एक करोड़ की रंगदारी मांग रहे थे। आसिफ ने मो. जफर के दफ्तर में पहुंचकर तमंचे के बल पर उनसे दो लाख रुपये लूट लिए थे। इसके अलावा  पुलिस का दावा है कि आसिफ और दीनू प्रॉपर्टी डीलर मो. जफर के अलावा दो अन्य कारोबारियों को भी टारगेट बना चुके थे। एक कारोबारी कटघर और दूसरे मझोला क्षेत्र में रहने वाले हैं। बदमाशों ने इनकी रेकी भी शुरू कर दी थी। पुलिस के मुताबिक दोनों बड़ी वारदात के इरादे से मुरादाबाद आए हुए थे। उन्होंने टारगेट भी तय कर लिए थ।

भोजपुर क्षेत्र में दोनों बदमाशों को ढेर कर दिया

घटना को अंजाम देने के लिए इन्होंने मुरादाबाद से ही कार चोरी कर ली थी। एसटीएफ की मेरठ यूनिट के पास इनपुट था कि दोनों मुरादाबाद में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले हैं। इनकी लोकेशन को ट्रेस करते हुए एसटीएफ के एएसपी ब्रजेश सिंह अपनी टीम के साथ मुरादाबाद पहुंचे और उन्होंने एसएसपी सतपाल अंतिल से संपर्क किया और इनपुट को शेयर किया। इसके बाद टीम बदमाशों की तलाश में जुट गई थी। सोमवार की रात भोजपुर क्षेत्र में दोनों बदमाशों को ढेर कर दिया। एसएसपी सतपाल अंतिल का कहना है कि इसका इनपुट मिला था कि आसिफ टिड्ढा और उसका साथी दीनू मुरादाबाद में दो कारोबारियों को अगवा करने की फिराक में हैं।

 

Tags: Moradabad encounter: UP STF kills two criminals in encounterUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Next Post

Delhi Crime सीजन 3: शेफाली शाह की दमदार वापसी 13 नवंबर को Netflix पर रिलीज़

Delhi Arif

Delhi blasts: 'शांत' डॉ. आरिफ और शाहीन कनेक्शन का रहस्य! फ्लैटमेट के खुलासे से जांच में नया मोड़

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In