मंगलवार, अगस्त 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

इकरा हसन को किसने कहा ‘मुल्ली और कट्टरपंथी’, जिस पर सपा की लेडी सांसद ने दे डाली ये बड़ी धमकी

इकरा हसन ने लगाया ‘आतंकवादी-मुल्ली’ कहने का आरोप, सपा की लेडी सांसद ने बीजेपी पर बोला तीखा जुबानी हमला और कर दिया बड़ा ऐलान।

by Vinod
अक्टूबर 16, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क।  कैराना से सपा की सांसद इकरा हसन जो बीते कईदिनों से सुर्खियों में हैं। जब बरेली हिंसा में हुई तब इकरा गरजीं। उनके नेतृत्व में सपाई सड़क पर उतरे। बरेली जानें के लिए अपने-अपने घरों से रवाना हुए। गाजियाबाद के पास इकरा का काफिला रोक लिया गया। इकरा को पुलिस हिरासत में लेकर दिल्ली चली गई। उससे पहले ने धुआंधार भाषण दिया। इकरा ने कहा कि जनता बीजेपी की तानाशाही से ऊब चुकी है। अब जनता देश व प्रदेश से बीजेपी सरकार को उखाड़ फेकेगी। इसी के बाद से इकरा बीजेपी नेताओं के निशाने पर आ गई है। बीजेपी के नेता व कार्यकर्ता उन्हें सोशल मीडिया के जरिए घेर रहे हैं। उन पर सनसनीखेज आरोप लगा रहे हैं।

अब बीजेपी नेताओं को जवाब देने के लिए खुद इकरा अब मैदान पर उतर चुकी हैं। कुछ दिन पहले सहारनपुर के एक गांव में शिव मंदिर खंडित किए जाने के बाद इकरा के खिलाफ भद्दी नारेबाजी की गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। अब इकरा खुद उस गांव पहुंचीं और भावुक होते हुए खुद कहा कि उन्हें मुल्ली और आतंकवादी कहा गया। आरोपी रोहित प्रधान को गिरफ्तार करने के बाद फिर रिहा कर दिया गया। इकरा ने कहा कि बीजेपी के लोग नफरत की राजनीति कर रहे हैं। उन्हें पता है कि 2027 में जनता उनकी सरकार को उखाड़ फेकेगी। ऐसे में अ बवह व्यक्तिगत हमले कर रहे हैं। मुझे गालियां दी जा रही हैं।

RELATED NEWS

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

अगस्त 17, 2026
BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

अगस्त 17, 2026

सहारनपुर के छापुर गांव पहुंचीं इकरा हसन ने भावुक होते हुए स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा आज जिस तरह की मुझे गालियां दी जा रही हैं, वह सिर्फ मेरा नहीं बल्कि इस क्षेत्र की हर महिला का अपमान है। मुझे मुल्ली कहा गया और आतंकवादी कहा गया। मैंने कभी धर्म या बिरादरी की राजनीति नहीं की है। हमेशा सबको साथ लेकर चलने की कोशिश की है। इकरा ने कहा, मुझे प्रशासन की ओर से फोन आया था कि वे छापुर ना जाएं। लेकिन मैंने कहा कि यह मेरा इलाका है तो क्यों ना जाऊं। मैं राजनीति नहीं, बल्कि समाज की बात करने आई हूं। मुझ पर जो टिप्प्णी की गई, उस मामले में पुलिस कप्तान ने खुद ही मुझे फोन कर तहरीर मांगी थी। ये बात आप खुद पूछ सकते हैं। और मैंने किसी के पक्ष में कोई फोन नहीं किया।

सपा सांसद ने कहा कि ’मंदिर तोड़ने जैसी घटना बर्दाश्त के काबिल नहीं है। मुझे इससे दुख पहुंचा है। मेरा धर्म मुझे और मेरा समाज और जिम्मेदारी सब साथ लेकर चलना सिखाते हैं। मैं दबकर राजनीति नहीं करूंगी और जो समाज को तोड़ने की कोशिश करेगा उसे तो छोड़ूंगी नहीं। यह दोहरा चरित्र अब नहीं चलेगा। बीजेपी के पूर्व सांसद प्रदीप कुमार का नाम लिए बगैर इकरा ने इशारों में निशाना साधा। उन्होंने कहा आजकल लोग नफरत की राजनीति कर रहे हैं। पूर्व सांसद के नजदीकी समर्थक ने मुझे मुल्ली और आतंकवादी कहा। क्या वो इसका खंडन करेंगे। एक तरफ ये सरकार बहन-बेटियों को सम्मान देने की बात करती है और दूसरी तरफ गालियां दिलवाई जाती है।

इकरा ने कहा कि यदि मैं मुल्ली हूं, कटरपंथी हूं, आतंकी हूं तो मैं अपनी लोकसभा की जनता से अपील करती हूं कि वह मुझे 2029 के लोकसभा चुनाव में वोट न करें। इकरा को अपना सरंपच न चुने। इकरा ने कहा कि मेरे लिए सभी धर्म बराबर हैं। मुझे सभी जाति-धर्म के लोगों ने वोट कर अपना जनप्रतिनिधि चुना है। मैं नफरत की बात कभी नहीं करती। मैं बांटने की बात कभी नहीं करती। मैं तो जोड़ने के इरादे से राजनीति में आई थी। मैं अपने इस मिशन में आगे भी डटी रहूंगी। इकरा चौधरी परिवार की बेटी है। बीजेपी के नेताओं से डरने वाली नहीं हैं। हम इनका मुकाबला करेंगे। जनता इन्हें चुनाव में सबक सिखाएगी। बता दें, इकरा हसन जिस कैराना सीट से लोकसभा सांसद हैं, उसमें शामली और सहारनपुर जिलों के हिस्से शामिल हैं। सहारनपुर के जिस गांव में घटना हुई, वो भी इकरा के क्षेत्र का ही हिस्सा है।

 

Tags: BJPIqra HasanMP from KairanaSamajwadi PartyUttar Pradesh
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 17, 2026

BJP New Team: भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान...

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 17, 2026

BJP National Team: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी संगठन में हुए...

Akhilesh Yadav attack on Yogi government

Political Attack: अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, प्रचार पर करोड़ों खर्च के बाद भी मिली सिर्फ बदनामी, दिए चुनावी तैयारी करने के निर्देश

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2026

Akhilesh Yadav attack : उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।...

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Big Claim: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपचुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा...

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Rain Tragedy: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई। नगर...

Next Post
‘मुल्ली-आतंकी’ के आरोपों पर पूर्व संसद का इकरा हसन पर पलटवार, मायावती पर हुए हमले का खुलासा कर मचा दी सनसनी

‘मुल्ली-आतंकी’ के आरोपों पर पूर्व संसद का इकरा हसन पर पलटवार, मायावती पर हुए हमले का खुलासा कर मचा दी सनसनी

Mohibullah Nadvi

सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी को बड़ा झटका! चौथी पत्नी को हर महीने देने होंगे ₹30,000

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist