Tuesday, February 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP News : मेरठ की मुस्कान ने जेल में किया ‘खेला’, स्पेशल ट्रीटमेंट के साथ ही कातिल हसीना को मिल गई संगीता

सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान गर्भवती है और जेल में बंद है। उसकी डाइट में बदलाव किया गया है और उसे फल कैल्शियम विटामिन डी और पोटैशियम के लिए दवाएं दी जा रही हैं।

Vinod by Vinod
April 13, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्राइम
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। पति सौरभ की हत्यारिन मुस्कान फिलहाल मेरठ जेल में बंद है। कातिल हसीना प्रेग्नेंट है। ऐसे में उसे एक अलग बैरक में रखे जाने की तैयारी चल रही है। जेल मैन्युअल के प्रावधानों के अनुसार गर्भवती महिला बंदियों को अलग बैरक में रखा जाता है। इसी के तहत यह कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। ऐसे में अब मुस्कान को जेल में स्पेशल ट्रीममेंट भी मिलेगा। साथ ही मुस्कान के साथ संगीता नाम की दूसरी महिला बंदी को भी रखा जाएगा। संगीता भी गर्भवती है।

क्या है पूरा मामला

मेरठ की मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। आरोपी महिला ने पति के शव के 16 से अधिक टुकड़े किए। टुकड़ों को नीले ड्रम में भरकर सीमेंट से चुनवा दिया था। आरोपी मुस्कान मेरठ से हिमाचल चली गई थी। यहां उसने अपने प्रेमी के साथ शादी की और हनीमून मनाया। इसके बाद वह लौटकर मेरठ आती है और पिता के साथ पुलिस स्टेशन जाकर पति की हत्या किए जाने की जानकारी देती है। पुलिस मुस्कान और उसके प्रेमी को अरेस्ट कर जेल भेज देती है।

RELATED NEWS

PUBG गेमिंग की लत ने ली युवक की जान, ब्रेन हेमरेज से हुई मौत, परिवार में मातम,क्या दी डॉक्टरों ने चेतावनी

PUBG गेमिंग की लत ने ली युवक की जान, ब्रेन हेमरेज से हुई मौत, परिवार में मातम,क्या दी डॉक्टरों ने चेतावनी

February 9, 2026
शाहिद का मकान खरीदना बना विवाद विरोध में मोहल्ले ने लगाए ‘घर बिकाऊ’ पोस्टर; पुलिस ने मकान किया सील

Meerut: शाहिद का मकान खरीदना बना विवाद ,विरोध में हिंदू मोहल्ले ने लगाए ‘घर बिकाऊ’ पोस्टर; पुलिस ने मकान किया सील

November 29, 2025

मुस्कान प्रेग्नेंट

मुस्कान को एक अलग बैरक में रखा जाता है। तभी उसकी तबियत बिगड़ जाती है। जेल में मुस्कान का इलाज होता है। इसके बाद जेल प्रशासन मुस्कान का प्रेग्नेंसी टेस्ट करवाता है। मुस्कान की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है। मुस्कान करीब 6 हफ्ते की गर्भवती है। ऐसे में अब उसे दूसरी बैरक में रखा जाएगा। मुस्कान के साथ संगीता भी उसी बैरक में रहेगी। क्योंकि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में वह भी गर्भवती पाई गई है। अब जेल मैन्युअल और डॉक्टरों की सलाह के अनुसार इन बंदियों को विशेष डाइट, आवश्यक दवाएं और चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

प्रेग्नेंसी 4 से 6 हफ्ते के करीब

जेल अधीक्षक ने बताया कि मेरठ में पति की कातिल मुस्कान का शुक्रवार को प्रेग्नेंसी टेस्ट किया गया। अल्ट्रासाउंड में कन्फर्म हो गया है मुस्कान प्रेग्नेंट है। उसकी प्रेग्नेंसी 4 से 6 हफ्ते के करीब की है। गर्भवती कैदियों के लिए प्रोटोकॉल के अनुसार मुस्कान को चिकित्सा देखभाल प्रदान करने की व्यवस्था की गई है। अब उसकी देखभाल गर्भवती कैदियों के लिए जारी दिशानिर्देशों के अनुसार होगी। जिसमें नियमित चिकित्सा जांच, पोषण संबंधी सहायता और विशेषज्ञों द्वारा उसके स्वास्थ्य की निगरानी शामिल। जेल अधीक्षक ने बताया कि संगीता भी पेग्नेंट है। ऐसे में उसे भी मुस्कान के साथ रखा जाएगा।

डाइट प्लान भी जारी

मुस्कान के गर्भवती होने की वजह से उसका डाइट प्लान भी जारी कर दिया। मुस्कान के डाइट चार्ट में फल भी शामिल कर दिए है। खाने में कुछ फल के अलावा आयरन व प्रोटीन वाली डाइट मिलनी शुरू हो गई है। कैल्शियम, विटामिन डी, पोटैशियम की कमी न हो, इसका खास ध्यान रखा जा रहा है। मुस्कान को कैल्शियम, विटामिन डी, पोटैशियम के लिए भी मेडिसन शुरू कर दी है। हर सप्ताह महिला डॉक्टर मुस्कान और संगीता का हाल जानने जेल आएंगी। जेल मैन्युअल में शामिल डाइट को फॉलो कराया जा रहा है।

डीएनए टेस्ट के बाद ही बच्चे को स्वीकार करेंगे

सौरभ के परिवार ने कहा कि डीएनए टेस्ट के बाद ही बच्चे को स्वीकार करेंगे। वह भी तब, जब बच्चा सौरभ का होगा। हालांकि, वह मुस्कान की गर्भ में पल रहे बच्चे को उसके प्रेमी साहिल का मान रहे हैं, जबकि मुस्कान के मम्मी-पापा ने कह दिया कि वह उनके लिए मर चुकी है। उन्हें मुस्कान के बच्चे की जरूरत नहीं है। सिर्फ मुस्कान की बेटी पीहू का पालन पोषण अपने बच्चे की तरह करेंगे। वहीं सूत्र बताते हैं कि मुस्कान में पल रहा बच्चा साहिल का हो सकता है। सौरभ की गैरमौजूदगी में साहिल अक्सर मेरठ से मिलने के लिए उसके घर पर आता था।

 

Tags: Meerut NewsMeerut's MuskanMuskan PregnantSaurabh murder case
Share197Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

PUBG गेमिंग की लत ने ली युवक की जान, ब्रेन हेमरेज से हुई मौत, परिवार में मातम,क्या दी डॉक्टरों ने चेतावनी

PUBG गेमिंग की लत ने ली युवक की जान, ब्रेन हेमरेज से हुई मौत, परिवार में मातम,क्या दी डॉक्टरों ने चेतावनी

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

Gaming Addiction Turns Fatal: मोबाइल गेम खेलने की लत कितनी खतरनाक हो सकती है, इसका एक दर्दनाक मामला मेरठ से...

शाहिद का मकान खरीदना बना विवाद विरोध में मोहल्ले ने लगाए ‘घर बिकाऊ’ पोस्टर; पुलिस ने मकान किया सील

Meerut: शाहिद का मकान खरीदना बना विवाद ,विरोध में हिंदू मोहल्ले ने लगाए ‘घर बिकाऊ’ पोस्टर; पुलिस ने मकान किया सील

by Kanan Verma
November 29, 2025

शाहिद कुरैशी ने थापर नगर की गली नंबर-7 में एक मकान करीब ₹1 करोड़ में ख़रीदा, जिसके साथ उसने रजिस्ट्री...

Blue drum murder case: पति की हत्या के आरोप में जेल में बंद मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया, हुई नॉर्मल डिलीवरी

Blue drum murder case: पति की हत्या के आरोप में जेल में बंद मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया, हुई नॉर्मल डिलीवरी

by SYED BUSHRA
November 25, 2025

Meerut Jail Inmate Muskan Delivered Baby: मेरठ में पति की हत्या के मामले में जेल में बंद मुस्कान को सोमवार,...

Meerut News: दिखा काला धुआं और खुली मौत की हकीकत, बीड़ी से लगी आग में हेड कांस्टेबल की दर्दनाक मौत

Meerut News: दिखा काला धुआं और खुली मौत की हकीकत, बीड़ी से लगी आग में हेड कांस्टेबल की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
November 20, 2025

Tragic Incident in Meerut: मेरठ के साकेत क्षेत्र के शर्मा नगर में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली...

लड़की के ही पिता ने दी थी सुपारी, देखने को मिला सौरभ हत्यकांड में नया मोड़

by Kanan Verma
November 5, 2025

पुलिस ने मंगलवार को सौरभ उर्फ सोनू हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा किया।पुलिस ने मामले में आरोपी पिता समेत 7...

Next Post
UP News : सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया खुलासा, ‘वक्फ के नाम पर इन हिन्दुओं को घरों से खींचकर मार डाला गया’

UP News : सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया खुलासा, ‘वक्फ के नाम पर इन हिन्दुओं को घरों से खींचकर मार डाला गया’

Ambedkar Jayanti 2025

Ambedkar Jayanti 2025 : दिल्ली में कल क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद? जानें सभी अहम जानकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist