Monday, June 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

प्रेमानंद महाराज की सेहत के लिए मुस्लिमों की ने मांगी दुआ, लखनऊ में दादा मियां की दरगाह पर चढ़ाई चादर

प्रेमानंद महाराज के अच्छे स्वास्थ्य के लिए लखनऊ में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दरगाह पर चादर चढ़ाई और उनके अच्छे स्वास्थ्य की दुआ मांगी।

by Gulshan
October 15, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Premanand Maharaj Health
Share on FacebookShare on Twitter

Premanand Maharaj Health : वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज इन दिनों अस्वस्थ चल रहे हैं। उनकी तबीयत ठीक न रहने के कारण उन्होंने 2 अक्टूबर से अपनी रात्रि पदयात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है। इस खबर के बाद देश-विदेश में उनके भक्त लगातार उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

इसी बीच लखनऊ में मुस्लिम समाज के लोगों ने सांप्रदायिक एकता की मिसाल पेश की। शहर के मॉल एवेन्यू स्थित दादा मियां दरगाह पर समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं और स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रेमानंद महाराज के अच्छे स्वास्थ्य के लिए चादर चढ़ाई और दुआ मांगी। इस मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि महाराज जैसे संत समाज को जोड़ने का काम करते हैं और हमेशा इंसानियत, प्रेम और सद्भाव का संदेश देते हैं।

RELATED NEWS

Health Update: क्यों रुकी प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा, दीक्षा पर लगी रोक, हुए मौन,यमुना कुटिया में शुरू हुआ एकांतवास,

Health Update: क्यों रुकी प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा, दीक्षा पर लगी रोक, हुए मौन,यमुना कुटिया में शुरू हुआ एकांतवास,

June 1, 2026
Premanand Maharaj की तबीयत बिगड़ी, अनिश्चितकाल के लिए बंद हुई पदयात्रा और दर्शन

Premanand Maharaj की तबीयत बिगड़ी, अनिश्चितकाल के लिए बंद हुई पदयात्रा और दर्शन

May 23, 2026

कार्यक्रम में सपा नेता भी रहे शामिल 

इस कार्यक्रम में सपा नेता मोहम्मद अखलाक भी शामिल रहे। उन्होंने कहा कि जबसे महाराज की तबीयत खराब होने की बात सुनी है, तबसे पूरा समाज चिंतित है और सभी उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। अखलाक ने कहा — “कौन हिन्दू, कौन मुसलमान… तू पढ़ ले मेरी गीता, मैं पढ़ लूं तेरा कुरान — ऐसे संत वास्तव में ईश्वर का वरदान होते हैं।”

यह भी पढ़ें : दीवाली पर बड़ा फैसला: दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों की बिक्री…

दरगाह परिसर में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद थे। कई श्रद्धालुओं ने महाराज की तस्वीरें हाथ में लेकर दुआ पढ़ी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह दृश्य हिन्दू-मुस्लिम एकता और देश की गंगा-जमुनी तहज़ीब का जीवंत उदाहरण पेश करता है। गौरतलब है कि प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनियां खराब हैं और उन्हें एक हफ्ते में पांच बार डायलिसिस करवाना पड़ रहा है। उनके स्वास्थ्य को लेकर भक्तों में गहरी चिंता है। दे

Tags: Premanand Maharaj Health
Share198Tweet124Share50

Gulshan

Related Posts

Health Update: क्यों रुकी प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा, दीक्षा पर लगी रोक, हुए मौन,यमुना कुटिया में शुरू हुआ एकांतवास,

Health Update: क्यों रुकी प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा, दीक्षा पर लगी रोक, हुए मौन,यमुना कुटिया में शुरू हुआ एकांतवास,

by SYED BUSHRA
June 1, 2026

Health Update About Premanand Maharaj: वृंदावन में इन दिनों प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर चर्चा तेज है। उनकी तबीयत...

Premanand Maharaj की तबीयत बिगड़ी, अनिश्चितकाल के लिए बंद हुई पदयात्रा और दर्शन

Premanand Maharaj की तबीयत बिगड़ी, अनिश्चितकाल के लिए बंद हुई पदयात्रा और दर्शन

by Sadaf Farooqui
May 23, 2026

Premanand Maharaj की तबीयत खराब होने के बाद उनके भक्तों के बीच चिंता का माहौल है। वृंदावन स्थित आश्रम की...

Next Post
अभिनेता पंकज धीर ने 68 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, ‘महाभारत’ के कर्ण की मौत पर फूट-फूट कर रहे अर्जुन

अभिनेता पंकज धीर ने 68 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, ‘महाभारत’ के कर्ण की मौत पर फूट-फूट कर रहे अर्जुन

Ankit Chauhan Murder Case

Ankit Chauhan Murder Case : 10 साल बाद मिला न्याय, कभी हिला दी थी यूपी की सियासत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist