रविवार, सितम्बर 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

बाजार में बुजुर्ग द्वारा महिला से छेड़छाड़, वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

मुजफ्फरनगर के सिटी सेंटर में एक बुजुर्ग द्वारा महिला से सरेआम छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हुआ। महिला ने साहस दिखाते हुए विरोध किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला सोशल मीडिया पर छाया रहा।

by Mayank Yadav
जुलाई 1, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Muzaffarnagar
Share on FacebookShare on Twitter

Muzaffarnagar woman molestation: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां भीड़भाड़ वाले सिटी सेंटर बाजार में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने सरेराह एक महिला से अश्लील हरकत की। यह घटना खालापार थाना क्षेत्र में हुई और पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। महिला ने मौके पर ही साहस दिखाते हुए आरोपी का विरोध किया और उस पर मुक्के बरसाए। हालांकि, वह मौके से फरार हो गया। Muzaffarnagar पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को दबोच लिया।

मुजफ्फरनगर पुलिस का सराहनीय कार्य…

घिनौनी हरकत करने वाले मुस्लिम बुजुर्ग की पुलिस ने बदल दी चाल

पुलिस स्टेशन मे इस कदर पढ़ाया क़ानून का पाठ मानो मुजरा करता दिखा शख्स

जिन हाथों से महिला के साथ की थी छेड़छाड़, पुलिस स्टेशन मे वो हाथ कापता नजर आया

रियाज अहमद नाम है इसका… https://t.co/dNqRCt0tHD pic.twitter.com/aYu8FpnrYb

— Gaurav Kumar (@gaurav1307kumar) June 30, 2025

RELATED NEWS

Muzaffarnagar Dry Day: 15 अगस्त को शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद,इन चीज़ों पैर भी रहेगी पाबन्दी

Muzaffarnagar Dry Day: 15 अगस्त को शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद,इन चीज़ों पैर भी रहेगी पाबन्दी

अगस्त 10, 2026
Muzaffarnagar

मुनादी कराकर पुलिस ने छीनी गैंगस्टर की 35 बीघा जमीन; अपराध से कमाई पाई-पाई का हिसाब शुरू

जनवरी 15, 2026

बाजार में सरेआम अश्लील हरकत

यह घटना सिटी सेंटर इलाके में उस समय हुई जब बाजार में चहल-पहल थी। आरोपी रियाज पुत्र नूर मोहम्मद, उम्र 55 वर्ष, महिला के पीछे चलते हुए जानबूझकर उसके कूल्हे पर हाथ लगाता है। महिला ने तुरंत इसका विरोध किया और आरोपी का पीछा किया। कुछ देर बाद आरोपी वहां से भाग निकला। इस पूरी घटना का वीडियो नजदीकी दुकान में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया, जो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिस ने तेजी से पकड़ा आरोपी

वीडियो वायरल होते ही खालापार थाना Muzaffarnagar पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। पुलिस ने आसपास के 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपी की पहचान की। आरोपी कोतवाली नगर क्षेत्र के पान मंडी इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने उसे दबोच लिया और पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुका है, लेकिन कभी पकड़ा नहीं गया।

पुलिस का सख्त संदेश

Muzaffarnagar सीओ सिटी राजू कुमार साव ने बताया कि किसी महिला ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई थी, लेकिन वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने स्वतः कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसी घटनाएं किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 170 के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

समाज को मिला संदेश

यह घटना समाज के लिए एक सीख है कि महिलाएं अब ऐसी घटनाओं पर चुप नहीं बैठतीं, बल्कि तुरंत प्रतिकार करती हैं। पीड़ित महिला की बहादुरी और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से समाज में सकारात्मक संदेश गया है कि दोषियों को सजा से नहीं बचाया जाएगा।

मंत्री Asim Arun ने पेश की अनुशासन की मिसाल, नीली बत्ती वाली गाड़ी को ठुकराया, बोले- नियम सबके लिए बराबर

Tags: Muzaffarnagar
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Muzaffarnagar Dry Day: 15 अगस्त को शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद,इन चीज़ों पैर भी रहेगी पाबन्दी

Muzaffarnagar Dry Day: 15 अगस्त को शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद,इन चीज़ों पैर भी रहेगी पाबन्दी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 10, 2026

Muzaffarnagar Dry Day:  स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त 2026 को मुजफ्फरनगर जिले में शराब और अन्य मादक पदार्थों...

Muzaffarnagar

मुनादी कराकर पुलिस ने छीनी गैंगस्टर की 35 बीघा जमीन; अपराध से कमाई पाई-पाई का हिसाब शुरू

by Mayank Yadav
जनवरी 15, 2026

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ जारी 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक...

मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

by Vinod
नवम्बर 26, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। आजाद समाज पार्टी ने मुजफ्फरनगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर विशाल रैली का आयोजन किया।...

Muzaffarnagar

सामाजिक सुधार का संकल्प: Muzaffarnagar सर्वखाप पंचायत ने दहेज और मृत्यु भोज के खात्मे का किया आह्वान

by Mayank Yadav
नवम्बर 19, 2025

Muzaffarnagar Sarvkhaap Panchayat: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के सोरम गाँव में आयोजित तीन दिवसीय सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत मंगलवार को...

Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: फीस विवाद में छात्र की मौत के बाद भड़का आक्रोश, प्रिंसिपल समेत 6 पर केस

by Mayank Yadav
नवम्बर 10, 2025

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में डीएवी पीजी कॉलेज के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र उज्जवल राणा (22) की...

Next Post
JNU Fee Reduction

JNU से बड़ी खबर! विदेशी छात्रों की फीस में हुई 80 फीसदी की कटौती, अब कितने देने होंगे पैसे?

Etawah

Etawah कथावाचक विवाद: अब यजमान रेनू तिवारी पर FIR, यादव समाज पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In