शुक्रवार, सितम्बर 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

VIDEO: छात्रा की आंखों में आंसू देख भावुक हुए डीएम, बोले- मैं कराऊंगा इलाज

मुजफ्फरनगर के डीएम उमेश मिश्रा की यह मानवीय पहल न केवल छात्रा के जीवन को नई दिशा देने वाली है, बल्कि प्रशासनिक संवेदनशीलता का भी एक उदाहरण है। जनता उम्मीद करती है कि ऐसे अधिकारी समाज में बदलाव की मिसाल बनें।

by Mayank Yadav
जुलाई 30, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Muzaffarnagar
Share on FacebookShare on Twitter

Muzaffarnagar news: मुजफ्फरनगर से एक मार्मिक घटना सामने आई है, जहां जिला अधिकारी उमेश मिश्रा का मानवीय चेहरा देखने को मिला। सोमवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित जनता दरबार के दौरान एक छात्रा रोती हुई डीएम के पास पहुंची। उसने बताया कि वह मोतियाबिंद की बीमारी से जूझ रही है और आर्थिक तंगी के चलते इलाज नहीं करवा पा रही। छात्रा की आंखों में आंसू देखकर डीएम भावुक हो गए और तत्काल उसे सरकारी गाड़ी से निजी अस्पताल भिजवाया। डीएम ने भरोसा दिलाया कि उसका इलाज कराया जाएगा। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

काश ! हर फ़रियादी को मिले ऐसा #कलेक्टर !! 😎

उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर ज़िले के #DM जनता की जनसुनवाई कर रहे थे। इस दौरान एक ग़रीब लड़की रो रही थी…#कलेक्टर से रोते हुए लड़की ने अपनी दर्द भरी फ़रियाद बतायी…
कि उसकी आंखों में मोतियाबिंद है…लेकिन न इलाज का पैसा है… और न… pic.twitter.com/ZghMuykGXC

— Dr.Ahtesham Siddiqui (@AhteshamFIN) July 29, 2025

RELATED NEWS

Muzaffarnagar Dry Day: 15 अगस्त को शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद,इन चीज़ों पैर भी रहेगी पाबन्दी

Muzaffarnagar Dry Day: 15 अगस्त को शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद,इन चीज़ों पैर भी रहेगी पाबन्दी

अगस्त 10, 2026
Muzaffarnagar

मुनादी कराकर पुलिस ने छीनी गैंगस्टर की 35 बीघा जमीन; अपराध से कमाई पाई-पाई का हिसाब शुरू

जनवरी 15, 2026

फरियाद सुनते ही डीएम ने दिखाई संवेदनशीलता

सोमवार को कचहरी स्थित जिला पंचायत सभागार में डीएम उमेश मिश्रा जनता की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान कृष्णा नगर की रहने वाली खुशी नामक छात्रा रोते हुए उनके पास पहुंची और अपनी आंखों की समस्या साझा की। उसने बताया कि मोतियाबिंद के कारण वह पढ़ाई नहीं कर पा रही है और आर्थिक तंगी के चलते इलाज संभव नहीं है। बच्ची की हालत देखकर डीएम का दिल पसीज गया। उन्होंने तत्काल Muzaffarnagar अधिकारियों को निर्देश दिया कि लड़की को अस्पताल ले जाया जाए और उसका इलाज प्राथमिकता पर कराया जाए।

डीएम ने कहा- “चिंता मत करना बेटा, तुम्हारी आंख ठीक हो जाएगी”

घटना के दौरान का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें Muzaffarnagar डीएम छात्रा को दिलासा देते हुए कहते नजर आए, “जाओ बेटा, तुम्हारी आंख ठीक हो जाएगी। चिंता मत करना। आजकल अच्छी-अच्छी इलाज है। जहां होगा, वहां मैं करा दूंगा।” उन्होंने अधिकारियों को यह भी कहा, “गाड़ी निकालिए, बच्ची को डॉक्टर के पास ले जाइए और कहना डीएम ने भेजा है।” इस संवेदनशीलता भरे रवैये ने जनता के बीच जिलाधिकारी की छवि और मजबूत की है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने की जमकर तारीफ

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग डीएम उमेश मिश्रा की इस पहल की सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “काश! हर फरियादी को ऐसा कलेक्टर मिले।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “मोतियाबिंद से जूझ रही छात्रा की आंखों में आशा की रौशनी बने डीएम मिश्रा।” लोगों का कहना है कि ऐसी संवेदनशीलता ही प्रशासन और जनता के बीच भरोसे की डोर मजबूत करती है।

सिंध नदी में गिरी ITBP जवानों की बस: गांदरबल में बड़ा हादसा, जांच और बचाव कार्य जारी

 

Tags: Muzaffarnagar
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Muzaffarnagar Dry Day: 15 अगस्त को शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद,इन चीज़ों पैर भी रहेगी पाबन्दी

Muzaffarnagar Dry Day: 15 अगस्त को शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद,इन चीज़ों पैर भी रहेगी पाबन्दी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 10, 2026

Muzaffarnagar Dry Day:  स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त 2026 को मुजफ्फरनगर जिले में शराब और अन्य मादक पदार्थों...

Muzaffarnagar

मुनादी कराकर पुलिस ने छीनी गैंगस्टर की 35 बीघा जमीन; अपराध से कमाई पाई-पाई का हिसाब शुरू

by Mayank Yadav
जनवरी 15, 2026

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ जारी 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक...

मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

by Vinod
नवम्बर 26, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। आजाद समाज पार्टी ने मुजफ्फरनगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर विशाल रैली का आयोजन किया।...

Muzaffarnagar

सामाजिक सुधार का संकल्प: Muzaffarnagar सर्वखाप पंचायत ने दहेज और मृत्यु भोज के खात्मे का किया आह्वान

by Mayank Yadav
नवम्बर 19, 2025

Muzaffarnagar Sarvkhaap Panchayat: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के सोरम गाँव में आयोजित तीन दिवसीय सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत मंगलवार को...

Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: फीस विवाद में छात्र की मौत के बाद भड़का आक्रोश, प्रिंसिपल समेत 6 पर केस

by Mayank Yadav
नवम्बर 10, 2025

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में डीएवी पीजी कॉलेज के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र उज्जवल राणा (22) की...

Next Post
Jhansi

Jhansi में बैंक की दबंगई: किश्त नहीं भरी तो पत्नी को बना लिया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया

UNSC

UNSC की रिपोर्ट ने फाड़ा पाकिस्तान का नकली नकाब: पहलगाम हमला लश्कर-TRF की साजिश, इस्लामाबाद बना आतंक का ATM

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In