शुक्रवार, अक्टूबर 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Muzaffarnagar Dry Day: 15 अगस्त को शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद,इन चीज़ों पैर भी रहेगी पाबन्दी

15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुजफ्फरनगर में पूर्ण ड्राई डे रहेगा। देशी-विदेशी शराब, बीयर, मॉडल शॉप, भांग की दुकानें और संबंधित बार व अन्य आबकारी प्रतिष्ठान पूरे दिन बंद रहेंगे। विभाग ने नियमों के पालन के लिए निगरानी की व्यवस्था भी की है।

by Sadaf Farooqui
अगस्त 10, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Muzaffarnagar Dry Day:  स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त 2026 को मुजफ्फरनगर जिले में शराब और अन्य मादक पदार्थों की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। आबकारी विभाग ने पूरे जिले में ड्राई डे घोषित किया है। इस दौरान सभी अधिकृत शराब की दुकानें और संबंधित प्रतिष्ठान पूरे दिन बंद रहेंगे।

आबकारी विभाग ने सभी अनुज्ञप्तिधारकों को निर्देश दिया है कि 15 अगस्त को किसी भी तरह की शराब या मादक पदार्थ की बिक्री न की जाए। विभाग की टीमें नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए निगरानी भी करेंगी।

RELATED NEWS

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

अगस्त 16, 2026
Independence Day 2026: शाहरुख खान ने तिरंगे के साथ अपने फैन्स को बधाई,बोले- भारतीय होने पर गर्व

Independence Day 2026: शाहरुख खान ने तिरंगे के साथ अपने फैन्स को बधाई,बोले- भारतीय होने पर गर्व

अगस्त 15, 2026

किस कानून के तहत लागू हुई बंदी?

जिला आबकारी अधिकारी रवि शंकर के अनुसार, यह निर्णय उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम-1910 की धारा 40 के तहत लिया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश आबकारी दुकानों की संख्या और स्थिति नियमावली-1968 के नियम 13(ख) तथा आबकारी नीति 2026-27 के प्रावधानों के आधार पर भी यह आदेश जारी किया गया है।

शराब, बीयर और मॉडल शॉप सभी बंद

15 अगस्त को जिले में देशी शराब, विदेशी मदिरा और बीयर की थोक एवं फुटकर दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा सभी मॉडल शॉप पर भी बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन शराब खरीदने की योजना बना रहे लोगों को पहले से ध्यान रखना होगा कि जिले में लाइसेंसी शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी।

भांग की दुकान और बार भी रहेंगे बंद

ड्राई डे का दायरा सिर्फ शराब की दुकानों तक सीमित नहीं है। आबकारी विभाग के अनुसार जिले की भांग की सभी दुकानें भी बंद रहेंगी। इसके साथ ही एफएल-6 और एफएल-7 श्रेणी के बार अनुज्ञापन भी पूरे दिन बंद रहेंगे।

डिनेचर्ड स्प्रिट और मिथाईल अल्कोहल से जुड़े निर्धारित थोक एवं फुटकर अनुज्ञापन भी इस बंदी के दायरे में शामिल हैं।

नहीं मिलेगी आर्थिक छूट

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित ड्राई डे के बदले किसी भी अनुज्ञापी को कोई आर्थिक प्रतिफल या अभिकर में छूट नहीं दी जाएगी। सभी लाइसेंसधारकों को शासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा।

Tags: Dry DayIndependence Day 2026Muzaffarnagar
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

by Sadaf Farooqui
अगस्त 16, 2026

Independence Day 2026: नई दिल्ली में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान...

Independence Day 2026: शाहरुख खान ने तिरंगे के साथ अपने फैन्स को बधाई,बोले- भारतीय होने पर गर्व

Independence Day 2026: शाहरुख खान ने तिरंगे के साथ अपने फैन्स को बधाई,बोले- भारतीय होने पर गर्व

by Sadaf Farooqui
अगस्त 15, 2026

Shah Rukh Khan: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर की। तस्वीर में...

PM Modi Independence Day Speech 2026

Modi Speech: मोदी बोले- भारत को आत्मनिर्भर बनाना है, 12 साल में देश ने पकड़ी विकास की रफ्तार, युवा शक्ति पर दिया जोर,

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

Self-Reliant India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर...

PM Modi Red Fort Turban

PM Modi: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल बांधनी पैटर्न की राजस्थानी पगड़ी पहनी, 13 साल में हर बार बदला अंदाज

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

 PM Modi Red Fort Turban:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2026 को लाल किले की प्राचीर से देश को 13वीं...

78 Gallantry Awards

Gallantry Awards: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 13 को मिला मरणोपरांत सम्मान

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

Gallantry Awards: स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों के...

Next Post
Janardan Mishra Ethanol Statement

Controversial Statement: एथेनॉल पर विवादित बयान देकर बुरा फसे BJP - MP , जानिए कौन हैं रीवा सांसद, क्या कहां था

Umar Convoy Toll Plaza News

Umar Convoy: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 25-30 कारों पर टोल न देने का आरोप, बैरियर टूटने ,धमकाने पर FIR

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In