गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

पड़ोसी के पिटबुल कुत्ते के काटने से घायल हुआ कुश, अब क्यों हुआ घर में कैद

by Juhi Tomer
सितम्बर 10, 2022
in उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद, वायरल वीडियो, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

Ghaziabad Pitbull Attack: लखनऊ में एक पिटबुल कुत्ते ने अपने मालकिन पर हमला कर दिया। जिसमें 80 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद पिटबुल कुत्ते के आतंक की दूसरी घटना सामने आई है। दिल्ली के पास गाजियाबाद की यह ताजा घटना है। जहां संजय नगर इलाके में रहने वाले 11 वर्षीय लड़के पर पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया। ये घटना 3 सितंबर की है। अब इसका वीडियो सामने आया है। कुत्ते के हमले में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके चेहरे पर 150 टांके लगे हैं।

3 सितंबर को मासूम घर के पास बगीचे में खेल रहा था। उसी समय एक लड़की पिटबुल कुत्ते के साथ बगीचे में टहलने आई। अचानक कुत्ता हिंसक हो गया। वह लड़की के हाथ से छूट गया और खेल रहे लड़के के ऊपर दौड़ पड़ा। कुत्ते ने लड़के के चेहरे और कान पर हमला किया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने मासूम को डॉग के चंगुल से छुड़ाया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

RELATED NEWS

Ghaziabad Fraud

Ghaziabad Fraud : खुद को बताया IAS, सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर, शख्स से ठगे 97.50 लाख रुपये

जनवरी 20, 2024

Ghaziabad: 160 की रफ्तार से दौड़ी देश की पहली Rapid Rail, पूरा किया 17 किमी का सफर, दुहाई से साहिबाबाद तक हुआ हाईस्पीड ट्रायल

जनवरी 20, 2023

पिटबुल के हमले से घायल हुए दस साल के कुश त्यागी को पूरी तरह से ठीक होने में एक महीने का समय लग जाएगा। तब तक वह स्कूल नहीं जा सकेगा। वह केडीबी स्कूल में पांचवीं का छात्र है। 12 सितंबर के उसकी छमाही परीक्षा है। सीओ रीतेश त्रिपाठी ने कुत्ते के मालिक पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्होंने बताया कि कुत्ते को पालने का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया था। उसका इलाज करने वाले प्लास्टिक सर्जन डॉ. अनुज जैन का कहना है कि यदि जरूरत पड़ी तो छह महीने के बाद उसके चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी। इसमें 50 हजार से ढाई लाख का खर्च आता है। फिलहाल उसे सुबह-शाम एंटीबायोटिक इंजेक्शन दिए जा रहे हैं। अभी रोजाना करीब तीन से चार हजार रुपये दवाओं पर खर्च हो रहे हैं।

वायरल वीडियो में विरोध करने पर युवक पर अभद्रता व गाली गलौज का आरोप लगाया गया है। इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने युवक को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

Tags: ghaziabad pitbullGhaziabad Pitbull AttackLatest Ghaziabad News
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Ghaziabad Fraud

Ghaziabad Fraud : खुद को बताया IAS, सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर, शख्स से ठगे 97.50 लाख रुपये

by Poonam Chaudhary
जनवरी 20, 2024

Ghaziabad Fraud : अलग - अलग विभागों में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर कई लोग लाखों का फ्रॉड (Ghaziabad...

Ghaziabad: 160 की रफ्तार से दौड़ी देश की पहली Rapid Rail, पूरा किया 17 किमी का सफर, दुहाई से साहिबाबाद तक हुआ हाईस्पीड ट्रायल

by Juhi Tomer
जनवरी 20, 2023

देश की पहली रैपिड रेल ने दुहाई डिपो स्टेशन से साहिबाबाद तक पहली बार 17 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर दौड़ी।...

Ghaziabad: कुत्तों का मचा आतंक, 11 साल की बच्ची पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, वीडियो हो रहा वायरल

by Juhi Tomer
नवम्बर 20, 2022

Ghaziabad News: दिल्ली में कुत्तों का आतंक लगातार जारी है। नोएडा, गाजियाबाद और गुरूग्राम से लगातार डॉग बाइट की खबरें...

Next Post

Agra:153 साल पूराने ऐतिहासिक जलविहार मेले में हुआ अश्लील डांस, उड़ा धार्मिक मान्यताओं का मजाक

इंस्टाग्राम पर महिला डाक्टर से की दोस्ती, फिर झांसे में लेकर की इतनी बड़ी ठगी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist