मंगलवार, जुलाई 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Barabanki News: यूपी में अब ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर से सवारियां ढोने पर लगेगा 10 हजार का जुर्माना, दुर्घटना रोकने के लिए योगी सरकार ने लिया ये फैसला

by Muskaan Rajput
अक्टूबर 3, 2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर में शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में 26 लोगों की मौत के बाद अब शासन-प्रशासन सख्त हो गया है। जो ट्रैक्टर ट्रॉली कानपुर में दुर्घटनाग्रस्त हुई थी उसमें करीब 50 लोग सवार थे और इस तथ्य के सामने आने के बाद शासन ने कार्रवाई का फैसला लिया है। यातायात निदेशालय की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में माल वाहक वाहनों जैसे ट्रैक्टर ट्राली, डाला, डम्पर आदि का इस्तेमाल सवारियों को ढोने में न करने की हिदायत दी गई है लेकिन फिर भी लोग ऐसा करने से बाज़ नहीं आ रहे है.

आपको बता दें कि बाराबंकी जिले में सीएम योगी आदित्यनाथ की अपील और प्रशासन की सख्ती के बाद भी सवारियां भरकर चल रहे ट्रैक्टर चालक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। ट्रैक्टर चालक ट्रॉली पर सवारियां भरकर नशे में ट्रैक्टर चला रहे हैं। इसी का एक वीडियो बाराबंकी जिले से वायरल हो रहा है। रामनगर थाना क्षेत्र से वायरल हो रही इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैक्टर ट्राली पर सवारियां भरकर मुंडन करवाने जा रहा एक ट्रैक्टर चालक शराब के ठेके पर शराब खरीद रहा है। लोगों ने जब इसका वीडियो बनाना शुरू किया तो वह ट्रैक्टर चालक घबरा गया और ट्रैक्टर ट्राली लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।

RELATED NEWS

UP Summit 2026 में बोले CM योगी, ‘दंगा मुक्त और उत्सव प्रदेश’ बनी उत्तर प्रदेश की नई पहचान

UP Summit 2026 में बोले CM योगी, ‘दंगा मुक्त और उत्सव प्रदेश’ बनी उत्तर प्रदेश की नई पहचान

जुलाई 14, 2026
Uttar Pradesh के इस पिछड़े ज़िले की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, योगी राज में हो रह सब का विकास

Uttar Pradesh के इस पिछड़े ज़िले की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, योगी राज में हो रह सब का विकास

जुलाई 13, 2026

#Barabanki : सीएम की अपील और प्रशासन की सख्ती के बाद भी नहीं सुधर रहे ट्रैक्टर चालक, सवारियों से भरे ट्रैक्टर-ट्राली चालक का शराब खरीदते वीडियो वायरल ||@Barabankipolice @Uppolice @CMOfficeUP #News1IndiaTweet pic.twitter.com/CfYHsEGlND

— News1India (@News1IndiaTweet) October 3, 2022

पूरा मामला बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के चौकाघाट का है। यहां एक ट्रैक्टर चालक ट्राली पर सवारियां भरकर मुंडन करवाने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में शराब का ठेका देख ट्रैक्टर चालक रुक गया। ट्रैक्टर चालक शराब के ठेके पर गया और शराब खरीद रहा था इसी दौरान जब लोगों ने सवारियों से भरे ट्रैक्टर चालक को शराब खरीदते देखा तो उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। लोगों द्वारा वीडियो बनता देख ट्रैक्टर चालक सवारियों को ट्रॉली पर बिठाकर वहां से फरार हो गया।

बता दें कि कानपुर में हुए हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवारियां भरकर न चलने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि ट्रैक्टर ट्राली का सिर्फ माल ढुलाई के लिए ही उपयोग करें। उनके अपील के बाद बाराबंकी जिले में पुलिस ने आज से ट्रैक्टर ट्राली पर सवारियां भरकर चल रहे के लोगों के खिलाफ अभियान चलाया है। सीएम की अपील और प्रशासन की सख्ती के बाद भी ट्रैक्टर चालक सुधार नहीं रहे हैं और वह ट्राली पर सवारियां और शराब पीकर ट्रैक्टर ट्रॉली चला रहे हैं। जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।

Tags: barabanki newslatest up newsup newwsYogi Adityanath
Share197Tweet123Share49

Muskaan Rajput

Related Posts

UP Summit 2026 में बोले CM योगी, ‘दंगा मुक्त और उत्सव प्रदेश’ बनी उत्तर प्रदेश की नई पहचान

UP Summit 2026 में बोले CM योगी, ‘दंगा मुक्त और उत्सव प्रदेश’ बनी उत्तर प्रदेश की नई पहचान

by Sadaf Farooqui
जुलाई 14, 2026

UP Summit 2026: उत्तर प्रदेश की राजनीति, विकास और कानून व्यवस्था पर केंद्रित रिपब्लिक भारत के विशेष कार्यक्रम 'UP Summit...

Uttar Pradesh के इस पिछड़े ज़िले की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, योगी राज में हो रह सब का विकास

Uttar Pradesh के इस पिछड़े ज़िले की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, योगी राज में हो रह सब का विकास

by Sadaf Farooqui
जुलाई 13, 2026

उत्तर प्रदेश का सोनभद्र जिला, जो कभी विकास और रोजगार की चुनौतियों के लिए जाना जाता था, आज महिला सशक्तीकरण...

यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को मिलेगी नई उड़ान, कैबिनेट में होमगार्डों को कैशलेस इलाज सहित कई बड़े फैसलों पर आज मुहर संभव

यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को मिलेगी नई उड़ान, कैबिनेट में होमगार्डों को कैशलेस इलाज सहित कई बड़े फैसलों पर आज मुहर संभव

by SYED BUSHRA
जुलाई 5, 2026

UP Startup Policy 2026:उत्तर प्रदेश सरकार राज्य को नवाचार और तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए...

CM Yogi Pratapgarh Visit: 7 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे सीएम योगी,करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

CM Yogi Pratapgarh Visit: 7 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे सीएम योगी,करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

by Sadaf Farooqui
जुलाई 5, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 जुलाई को प्रतापगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जिले को...

Theme Stadium: काशी में बन रहा देश का पहला ‘शिव थीम’ क्रिकेट स्टेडियम, 92% निर्माण पूरा, जल्द गूंजेगा इंटरनेशनल क्रिकेट

Theme Stadium: काशी में बन रहा देश का पहला ‘शिव थीम’ क्रिकेट स्टेडियम, 92% निर्माण पूरा, जल्द गूंजेगा इंटरनेशनल क्रिकेट

by Sadaf Farooqui
जुलाई 4, 2026

Theme Stadium: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश खेल अवसंरचना के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू...

Next Post

Ghaziabad: महामंडलेश्वर की हत्या की साजिश हुई नाकाम, संदिग्ध युवक पुलिस की गिरफ्त में

चित्रकूट जेल में बंद कैराना विधायक नाहिद से सपा के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist