Monday, June 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

LDA का लखनऊ वासियों को बड़ा तोहफा…सीतापुर रोड पर बसेगा नया शहर, मिलेंगी ये सुविधाएं

New Township in Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र में 6,000 एकड़ की टाउनशिप बना रही है, जिसमें 14 गांवों की जमीन शामिल होगी। यह SCR योजना का हिस्सा होगी और आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी।

by SYED BUSHRA
March 18, 2025
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
: New township in Lucknow
Share on FacebookShare on Twitter

New Township in Lucknow उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के विकास के लिए लगातार नई योजनाएं बना रही है। इसी कड़ी में लखनऊ में एक नई टाउनशिप बसाने की योजना तैयार की गई है। यह टाउनशिप 6,000 एकड़ में फैली होगी, जहां लोगों को रहने और व्यापार के लिए प्लॉट उपलब्ध कराए जाएंगे। इसे राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब (BKT) क्षेत्र में बसाया जाएगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने इसका पूरा खाका तैयार कर लिया है और जमीन के सर्वे का काम भी शुरू हो चुका है।

किन गांवों की जमीन पर बनेगी टाउनशिप

लखनऊ विकास प्राधिकरण के वाइस प्रेसिडेंट प्रथमेश कुमार ने बताया कि 14 गांवों की जमीन को इस योजना के लिए चिन्हित किया गया है। इनमें भौली, बौरुमाऊ, धतिंगरा, गोपरामऊ, लक्ष्मीपुर, पूरब गांव, पुरवा, सैरपुर, फर्रुखाबाद, कोडरी भौली, कमलाबाद, कमलापुर, सैदापुर और पल्हरी शामिल हैं। यह टाउनशिप लखनऊ-सीतापुर रोड पर विकसित की जाएगी।

RELATED NEWS

Women Empowerment: सुरक्षा से आत्मनिर्भरता तक, केंद्र और योगी सरकार की कौन सी योजनाओं ने महिलाओं को दिए नए अवसर

Women Empowerment: सुरक्षा से आत्मनिर्भरता तक, केंद्र और योगी सरकार की कौन सी योजनाओं ने महिलाओं को दिए नए अवसर

June 17, 2026
Khushi nagar: माफिया और मच्छर दोनों को खत्म किया, प्रदेश में स्थापित हुआ कानून का राज: योगी आदित्यनाथ

Khushi nagar: माफिया और मच्छर दोनों को खत्म किया, प्रदेश में स्थापित हुआ कानून का राज: योगी आदित्यनाथ

June 3, 2026

जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज

एलडीए इस टाउनशिप को जल्द से जल्द विकसित करने के लिए 5 सीनियर अधिकारियों की एक कमेटी बना चुका है, जो भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज करने का काम करेगी। इस कमेटी के अध्यक्ष प्राधिकरण के सचिव विवेक श्रीवास्तव बनाए गए हैं। 3 मार्च को ही जमीन अधिग्रहण का आदेश जारी किया जा चुका है।

SCR योजना का हिस्सा होगी टाउनशिप

उत्तर प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) की तरह स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) बनाने की योजना बनाई है। SCR में लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली और बाराबंकी को शामिल किया गया है। यह नई टाउनशिप इसी SCR योजना का हिस्सा होगी।

40 साल बाद सीतापुर रोड पर नई योजना

करीब 40 साल बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण सीतापुर रोड पर एक नई टाउनशिप बसाने जा रहा है। इससे पहले जानकीपुरम और जानकीपुरम एक्सटेंशन विकसित किए गए थे। इस योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्लॉट उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे लखनऊ का विस्तार और तेजी से हो सकेगा।

रहने और व्यापार दोनों के लिए उपयुक्त

इस टाउनशिप में सड़कें, बिजली, पानी, सीवरेज, पार्क, स्कूल, अस्पताल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जैसी सभी जरूरी सुविधाएं होंगी। यह इलाका आवासीय और व्यावसायिक दोनों तरह के लोगों के लिए फायदेमंद होगा।

लखनऊ को मिलेगा नया विस्तार

यह नई टाउनशिप लखनऊ के लोगों को आधुनिक सुविधाओं से लैस बेहतर जीवन देने के लिए बनाई जा रही है। सरकार का लक्ष्य है कि राजधानी में नई आवासीय और व्यावसायिक संभावनाओं को बढ़ावा मिले, जिससे आर्थिक गतिविधियां भी तेज हो सकें।

Tags: Lucknow townshipUttar Pradesh development
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Women Empowerment: सुरक्षा से आत्मनिर्भरता तक, केंद्र और योगी सरकार की कौन सी योजनाओं ने महिलाओं को दिए नए अवसर

Women Empowerment: सुरक्षा से आत्मनिर्भरता तक, केंद्र और योगी सरकार की कौन सी योजनाओं ने महिलाओं को दिए नए अवसर

by SYED BUSHRA
June 17, 2026

2014: में केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार बनने और 2017 में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार आने के बाद...

Khushi nagar: माफिया और मच्छर दोनों को खत्म किया, प्रदेश में स्थापित हुआ कानून का राज: योगी आदित्यनाथ

Khushi nagar: माफिया और मच्छर दोनों को खत्म किया, प्रदेश में स्थापित हुआ कानून का राज: योगी आदित्यनाथ

by SYED BUSHRA
June 3, 2026

Yogi Adityanath on Uttar Pradesh Development: सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विपक्ष पर साधा निशाना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी...

Religious Cities: योगी सरकार ने अयोध्या, वाराणसी, मथुरा और चित्रकूट में बढ़ती मांग को देखते हुए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया करी तेज

Religious Cities: योगी सरकार ने अयोध्या, वाराणसी, मथुरा और चित्रकूट में बढ़ती मांग को देखते हुए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया करी तेज

by SYED BUSHRA
June 2, 2026

New Projects In Religious Cities, उत्तर प्रदेश सरकार धार्मिक महत्व वाले शहरों के विकास को नई गति देने की तैयारी...

U P Growth Story: तेज रफ्तार सड़के , नए एयरपोर्ट नेटवर्क के साथ, प्रदेश कैसे बना देश का सबसे तेज कनेक्टिविटी वाला निवेश केंद्र

U P Growth Story: तेज रफ्तार सड़के , नए एयरपोर्ट नेटवर्क के साथ, प्रदेश कैसे बना देश का सबसे तेज कनेक्टिविटी वाला निवेश केंद्र

by SYED BUSHRA
February 10, 2026

Uttar Pradesh New Growth Story: उत्तर प्रदेश सरकार की साफ सोच है कि प्रदेश का कोई भी जिला या कस्बा...

Ganga Expressway Project Uttar Pradesh

Ganga Expressway: विकास को मिलेगी नई रफ्तार, खुलने को तैयार, जनता को कब मिलेगा सबसे लंबा और आधुनिक एक्सप्रेसवे

by SYED BUSHRA
January 14, 2026

Ganga Expressway: उत्तर प्रदेश में बन रहा गंगा एक्सप्रेसवे अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। ज्यादातर निर्माण कार्य...

Next Post
New Delhi

दिल्ली एयरपोर्ट और हिंडन एयरपोर्ट के बीच टकराव, दिल्ली HC ने केंद्र सरकार को भेजा नोटिस

yogi government 8 years

योगी सरकार के बेमिसाल 8 साल: देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से लेकर फिल्म सिटी तक, यूपी में ऐतिहासिक बदलाव

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist