गुरूवार, सितम्बर 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

इस IAS ने अफसरान को दिया ऐसा ‘दंड’, जो बनी आजाद भारत की पहली सजा, जिसकी पूरे देश में हो रही चर्चा

Noida Authority CEO Lokesh MK News: नोएडा अथॉरिटी के सीईओ लोकेश एमके ने अफसर-कर्मचारियों को दी अनोखी सजा, सभी को आधे घंटे तक रखा खड़ा, सीसीटीवी से रखी नजर।

by Vinod
दिसम्बर 18, 2024
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, नोएडा
Share on FacebookShare on Twitter

नोएडा ऑनलाइन डेस्क। ‘Noida Authority CEO Lokesh MK  जनाब’ आपने सजाएं तो बहुत सुनी और पढ़ी होंगी पर यूपी के नोएडा अथॉरिटी के सीईओ लोकेश एमके ने सरकारी अफसर व कर्मचारियों को ऐसा ‘दंड’ दिया, जिसकी पूरे देश में चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर जैसे ही सजा की तस्वीर सामने आई, वैसे ही यूजर्स गदगद होकर ‘खटाखट-खटाखट-खटाखट’ कमेंट लिखने शुरू कर दिए। साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ के इस जांबाज अफसर के कसीदे भी गढ़े।

अब जानें क्या है पूरा मामला

मामला नोएडा अथॉरिटी से जुड़ा है। दरअसल एक बुजुर्ग दंपती आवास की फाइल आगे बढ़वाने के लिए अफसरों के चक्कर काट रहे थे। अफसरों के केबन पर जाते तो वह सरकारी बाबुओं के पास भेज देते। बाबू फाइल को आगे बढ़ाने के बजाए दूसरे कर्मचारियों के पास दंपत्ति को दौड़ाते। थक-हार कर दंपत्ति सोमवार को सीईओ लोकेश एमके पास पहुंचे और अपनी पूरी कहानी उनके सामने बयां की। जिस पर सीईओ ने बुजुर्ग दंपती की पीड़ा सुनने के बाद आवासीय विभाग के अधिकारियों को आवंटी के भागदौड़ के दर्द से वाकिफ कराने के लिए बड़ा एक्शन लिया।

RELATED NEWS

UN Report: ईरान के गर्ल्स स्कूल पर हमले को लेकर ट्रम्प की जवाबदेही पर उठे सवाल, कैसे मिले युद्ध अपराध के पर्याप्त सबूत

UN Report: ईरान के गर्ल्स स्कूल पर हमले को लेकर ट्रम्प की जवाबदेही पर उठे सवाल, कैसे मिले युद्ध अपराध के पर्याप्त सबूत

सितम्बर 17, 2026
India Storm अफगानिस्तान पर 222 रन का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड

India Storm अफगानिस्तान पर 222 रन का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड

सितम्बर 17, 2026

सजा की जमकर हो रही चर्चा

सीईओ लोकेश एमके ने आवासीय विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तलब कर लिया। सभी को जमकर फटकार लगाई और काम पर लापराही बरतने के आरोप में आधा घंटे तक खड़े होकर काम करने की सजा सुना दी। आवासीय विभाग के कर्मचारी सजा पाने के बाद काम कर रहे हैं कि नहीं इसकी निगरानी भी सीसीटीवी से की गई। सजा पूरी होने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों को बैठने के निर्देश दिए। सीईओ का यह आदेश अथॉरिटी में चर्चा का विषय बन गया है। मामला सोशल मीडिया में आने के बाद सीईओ के इस दंड की जमकर प्रशंसा हो रही।

आगे भी मिल सकती है ऐसी ही सजा

सीईओ की ये सजा अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच एक संदेश देने के लिए था, जिससे वे अपने कार्यों को समय पर और प्रभावी ढंग से पूरा कर सकें। चर्चा है कि अगर दोबारा किसी के साथ ऐसा किया तो फिर से सजा मिल सकती है। साथ ही दंपती की आवास से जुड़ी फाइल को सीईओ ने मंगलवार को तलब करते हुए एसीईओ से जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने को कहा है। सीईओ के इस कार्य से दंपत्ति भी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि काश हर विभाग में ऐसा अफसर हो तो सरकारी दफ्तरों में चक्कर लोगों को नहीं काटने पडे।

दपंत्ति ने कहा शुक्रिया

दंपत्ति ने बताया कि कई बार विभाग से संपर्क करने के बावजूद उनके मामले में कोई प्रगति नहीं हुई, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनकी पीड़ा सोमवार को जब सीईओ लोकेश एम तक पहुंची तो उन्होंने अधिकारियों को जिम्मेदारी का अहसास दिलाया। दंपत्ति ने बताया कि वह कईमाह से दफ्तर के चक्कर लगा रहे थे। कभी अफसर में हमें बाबू के पास भेजते तो कभी कभी बाबू कर्मचारियों के पास जाने को कहते। हम चक्कर लगाकर थक गए थे। तभी सीईओ के पास जाने का मन बनाया और हमारा काम भी हो गया।

कौन हैं आईएएस लोकेश एम

आईएएस लोकेश एम कानपुर के मंडलायुक्त थे। उन्हें कुछ माह पहले नोएडा अथॉरिटी का सीईओ बनाया गया था। कानपुर से पहले डा. लोकेश एम ने 29 जुलाई 2021 को सहारनपुर मंडल का कार्यभार ग्रहण किया था। 22 माह के अपने कार्यकाल में उन्होंने सबसे बड़ा काम दिल्ली रोड पर दो तालाबों का निर्माण का कराया था। कंपनी बाग में हर्बल पार्क, बटर फ्लाई पार्क आदि की स्थापना कराई थी। लोकेश एम इससे पहले कौशांबी, अमरोहा, मैनपुरी और गाजीपुर जिलों के जिला मजिस्ट्रेट के रूप में काम कर चुके हैं। वे उत्तर प्रदेश कैडर के 2003 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

UN Report: ईरान के गर्ल्स स्कूल पर हमले को लेकर ट्रम्प की जवाबदेही पर उठे सवाल, कैसे मिले युद्ध अपराध के पर्याप्त सबूत

UN Report: ईरान के गर्ल्स स्कूल पर हमले को लेकर ट्रम्प की जवाबदेही पर उठे सवाल, कैसे मिले युद्ध अपराध के पर्याप्त सबूत

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 17, 2026

ईरान के मिनाब शहर में 28 फरवरी 2026 को शाजारेह तैयबेह प्राइमरी स्कूल पर हमला हुआ था। संयुक्त राष्ट्र की...

India Storm अफगानिस्तान पर 222 रन का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड

India Storm अफगानिस्तान पर 222 रन का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 17, 2026

भारत ने अफगानिस्तान के सामने तीसरे टी20 मुकाबले में 222 रन का लक्ष्य रखा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम...

India Squad: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे टीम में रोहित-विराट की वापसी, जडेजा को भी मिला मौका, हार्दिक-पंत बाहर

India Squad: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे टीम में रोहित-विराट की वापसी, जडेजा को भी मिला मौका, हार्दिक-पंत बाहर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 17, 2026

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। वनडे टीम...

Hockey Clash: पाकिस्तान की न्यूट्रल वेन्यू की मांग खारिज, हॉकी इंडिया ने कहा- खेलना है तो भारत आना होगा

Hockey Clash: पाकिस्तान की न्यूट्रल वेन्यू की मांग खारिज, हॉकी इंडिया ने कहा- खेलना है तो भारत आना होगा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 17, 2026

पाकिस्तान की हॉकी टीम के एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत आने को लेकर विवाद बढ़ गया है। पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन...

Ashion Game:बांग्लादेश Direct बिना खेले सेमीफाइनल में, बारिश ने चीन का सफर किया खत्म

Ashion Game:बांग्लादेश Direct बिना खेले सेमीफाइनल में, बारिश ने चीन का सफर किया खत्म

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 17, 2026

एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश और चीन की टीमें आमने-सामने होनी थीं। यह...

Next Post
Delhi

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, कई राज्यों में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट

LDA, Mohan Road Yojana,

LDA Mohan Road Yojana: 1617 प्लॉट, 56 एकड़ ग्रुप हाउसिंग, 18 बड़े पार्कों का विकास कार्य तेज़ी पर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In