Tuesday, February 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

OP Rajbhar ने साबित की वफादारी, किस पर हुए फायर, ब्राह्मण प्रेम को लेकर किसको दी चुनौती, राजनीति गरमाई

ब्राह्मण विधायकों की बैठक के बाद यूपी की राजनीति में हलचल है। ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला किया और चुनौती दी कि अगर सपा सच में ब्राह्मण हितैषी है तो सभी टिकट ब्राह्मणों को दे।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
December 31, 2025
in उत्तर प्रदेश
OP Rajbhar Akhilesh Yadav remark
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

OP Rajbhar Statement:उत्तर प्रदेश में बीजेपी के ब्राह्मण विधायकों की हालिया बैठक के बाद राजनीतिक माहौल अचानक गर्म हो गया है। इस बैठक को लेकर जहां बीजेपी संगठन के भीतर नाराज़गी की खबरें सामने आईं, वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे लेकर बीजेपी पर तंज कसा। अखिलेश यादव ने सार्वजनिक रूप से ब्राह्मण विधायकों को लेकर चिंता जताई और सवाल उठाए।

अखिलेश यादव के इस बयान के बाद अब योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के मुखिया ओम प्रकाश राजभर खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने न सिर्फ अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया, बल्कि उन्हें सीधी राजनीतिक चुनौती भी दे दी।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh budget session 2026 news

Budget Session: यूपी विधानसभा का बजट सत्र शुरू, कब पेश होगा बजट, विपक्ष ने घेरने की क्या बनाई रणनीति

February 9, 2026
Akhilesh Yadav Election Commission Row

Election Commission पर अखिलेश यादव का तीखा हमला, किस पर लगाया SIR में मतदाताओं के फर्जी हस्ताक्षर कराने का आरोप

February 4, 2026

ओम प्रकाश राजभर ने क्या कहा?

मीडिया से बातचीत में ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि देश की पहचान धीरे-धीरे बदल गई है। उन्होंने कहा, “यह देश पहले खेती-किसानी के लिए जाना जाता था, लेकिन अब जाति के आधार पर राजनीति की जा रही है। विधानसभा सत्र के दौरान कई तरह की बैठकें और दावतें होती हैं। अलग-अलग लोग अपने समर्थकों को बुलाते हैं और साथ बैठकर खाना खाते हैं। लेकिन हर बैठक को अलग नजरिए से देखा जाने लगता है।”

उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि एक सामान्य मुलाकात को भी जातिगत राजनीति से जोड़ देना ठीक नहीं है।

यूपी बीजेपी का किया बचाव

ओपी राजभर ने इस पूरे विवाद में भारतीय जनता पार्टी का बचाव भी किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी एक अनुशासित पार्टी है और पार्टी का जो भी नजरिया होता है, वही संगठन की सोच होती है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि हर सहयोगी दल का अपना अलग नजरिया हो सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंतित दिखाई दे रही है और बार-बार ब्राह्मणों के अपमान की बात उठा रही है।

समाजवादी पार्टी पर सीधा हमला

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपने शासनकाल में जातिगत पक्षपात किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस भर्ती हो या लेखपाल की भर्ती, ग्राम सेवक की नियुक्ति हो या फिर एसडीएम के पद, हर जगह एक ही जाति को तरजीह दी गई। राजभर ने कहा कि अगर सपा सच में सभी जातियों को बराबरी का सम्मान देती, तो भर्तियों में यह असंतुलन नजर नहीं आता।

अखिलेश यादव को खुली चुनौती

सुभासपा प्रमुख ने अखिलेश यादव को खुला चैलेंज देते हुए कहा कि अगर समाजवादी पार्टी को ब्राह्मणों की इतनी ही चिंता है, तो आने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीटों पर ब्राह्मण उम्मीदवारों को टिकट दे। उन्होंने यह भी कहा कि सपा को यह घोषणा करनी चाहिए कि अगर पार्टी जीतती है, तो मुख्यमंत्री भी ब्राह्मण समाज से होगा। राजभर के इस बयान के बाद साफ है कि आने वाले दिनों में यूपी की राजनीति में जातिगत मुद्दों पर बयानबाज़ी और तेज़ होने वाली है।

Tags: AKHILESH YADAV NEWSOP Rajbhar StatementUttar Pradesh Politics
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Uttar Pradesh budget session 2026 news

Budget Session: यूपी विधानसभा का बजट सत्र शुरू, कब पेश होगा बजट, विपक्ष ने घेरने की क्या बनाई रणनीति

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

UP Assembly Budget Session :उत्तर प्रदेश विधान मंडल का बजट सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है। सत्र की...

Akhilesh Yadav Election Commission Row

Election Commission पर अखिलेश यादव का तीखा हमला, किस पर लगाया SIR में मतदाताओं के फर्जी हस्ताक्षर कराने का आरोप

by SYED BUSHRA
February 4, 2026

Akhilesh Yadav Attacks Election Commission: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव...

अयोध्या के जीएसटी डिप्टी कमिश्नर ने क्यों दिया इस्तीफा क्या है योगी कनेक्शन, राजनीतिक हलकों में बहस तेज

अयोध्या के जीएसटी डिप्टी कमिश्नर ने क्यों दिया इस्तीफा क्या है योगी कनेक्शन, राजनीतिक हलकों में बहस तेज

by SYED BUSHRA
January 28, 2026

Decision of Faith and Self-Respect:अयोध्या में तैनात राज्यकर विभाग के संभागीय उप आयुक्त (जीएसटी डिप्टी कमिश्नर) प्रशांत कुमार सिंह ने...

Azad samaj party Rally: “संवैधानिक अधिकार बचाओ–भाईचारा बनाओ” रैली से चंद्रशेखर ने किया कौन सा बड़ा राजनीतिक दावा

by SYED BUSHRA
January 26, 2026

Chandrashekhar Azad Rally: आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संस्थापक और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने उत्तर प्रदेश की राजनीति...

State Demand, पूर्वांचल राज्य की मांग फिर तेज, विपक्षियों की भाषा बोल क्या भाजपा नेताओं ने पार्टी को फंसा दिया

State Demand, पूर्वांचल राज्य की मांग फिर तेज, विपक्षियों की भाषा बोल क्या भाजपा नेताओं ने पार्टी को फंसा दिया

by SYED BUSHRA
January 22, 2026

Purvanchal State Demand:कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के हजारों लोग मौजूद रहे। मंच से पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर जोरदार...

Next Post
UP के दो बड़े एक्सप्रेसवे का इंतजार हुआ लंबा, समय सीमा खत्म, फिर नहीं मिला तेज़ सफर का तोहफा

UP के दो बड़े एक्सप्रेसवे का इंतजार हुआ लंबा, समय सीमा खत्म, फिर नहीं मिला तेज़ सफर का तोहफा

Garena Free Fire Max Redeem Codes

Garena Free Fire MAX Redeem Codes 31 दिसंबर 2025: फ्री गन स्किन और Gloo Wall पाने का मौका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist