बुधवार, अगस्त 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

धर्मांतरण गैंग में शामिल थीं पाक की ‘विषकन्याएं’, 2050 तक भारत को बनाना था इस्लामिक राष्ट्र

आगरा के अवैध धर्मांतरण मामले में मास्टर माइंड अब्दुल रहमान ने पाकिस्तान से जुड़े कई राज खोले हैं, पुलिस ने बताया कि तनवीर नामक पाकिस्तानी व्यक्ति और हानिया नामक महिला इस नेटवर्क के महत्वपूर्ण सदस्य हैं।

by Vinod
जुलाई 27, 2025
in Latest News, TOP NEWS, आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी की खतरनाक साजिश का यूपी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आगरा में पकड़े गए धर्मान्तरण गैंग के गुर्गों ने पुलिस की पूछताछ में सनसनीखेज खुलासे किए है। पकड़े गए 14 आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि पाक और कश्मीर के बैठी जिहादी सोच वाली युवतियों (विषकन्याएं) ने धर्मान्तरण का पूरा गिरोह तैयार किया था। यह गिरोह ऑनलाइन गेम और लूडोस्टार के जरिए हिन्दू युवक और युवतियों का ब्रेनवॉश करता था। इसके बाद धर्मांतरण किया जाता था। इस खेल को चलाने के लिए आरोपी क्राउड फंडिंग और क्रिप्टो करेंसी के जरिए पैसा जुटाते थे। इन पैसों को फिलिस्तीन तक भेजा जाता था।

आगरा के अवैध धर्मांतरण केस में हरदिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। हिंदू लड़कियों को मुसलमान बनाने वाले नेटवर्क के मास्टर माइंड अब्दुल रहमान पुलिस की पूछताछ में कई राज उगले हैं। धर्म परिवर्तन के इस खेल के तार पाकिस्तान से जुड़ने लगे हैं। हिन्दू लड़कियों को मुसलमान बनाने वाले ग्रूप का चीफ पाकिस्तानी निकला। आगरा पुलिस के सूत्रों से पता चला है कि उसका नाम तनवीर है। ऐसे ही एक पाकिस्तानी महिला हानिया के बारे में भी जानकारी मिली है, जो तीन लड़कियां बरामद हुई हैं उनसे पूछताछ में उसका ज़िक्र मिला है। पर अभी ये कहना मुश्किल हैं कि हानिया सच में कोई महिला है या फिर किसी ने अपना ये छद्म नाम रख लिया है।

RELATED NEWS

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

अगस्त 24, 2026
Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

अगस्त 18, 2026

यूपी पुलिस के हत्थे चढ़े तीन आरोपियों के पास डार्क वेब की अच्छी जानकारी मिली है। वे बातचीत के लिए डार्क वेब और सिग्नल जैसी सुरक्षित प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करते थे ताकि पूरा खेल सीक्रेट रहे। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि इस गिरोह का मकसद 2050 तक पूरे भारत में इस्लाम फैलाना था। आरोपियों के कश्मीर और पाकिस्तान में बैठे लोगों से संबंध के सबूत मिले हैं। हिंदू से मुस्लिम बनाई गई लड़कियों का संपर्क पाकिस्तान में बैठे उन लोगों से करवाया जाता था जो धर्म परिवर्तन और इस्लाम के बारे में उन्हें जानकारी देते थे। कुछ पीड़िताएं कश्मीर की लड़कियों से जुड़ी मिलीं जो उन्हें अपने परिवार और धर्म के खिलाफ जहरीले विचार भरती थीं। उनको धर्मपरिवर्तन के लिए मानसिक रूप से तैयार करती थीं।

धर्मांतरण की शिकार हुई एक पीड़िता सुमैया ने बताया कि कश्मीर में उसे ’दावह’ के लिए बुलाकर योजना बताई गई थी। सुमैया ने बताया कि कश्मीर के बैठी जिहादी ग्रुप की युवतियां हिन्दू लड़कियों को पाकिस्तान से चलने वाले ग्रुप में शामिल करवाती थीं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि हिंदू लड़कियों को इस्लामिक बौद्धिक विमर्श में शामिल किया जाता था, जहां हिंदू धर्म और परिवार के खिलाफ नकारात्मक सोच डाली जाती थी। गिरोह ’दावह’ की प्रक्रिया अपनाता था। उसका मकसद 2050 तक पूरे भारत में इस्लाम फैलाना बताया गया। इस प्रक्रिया के जरिए भावनात्मक या मानसिक रूप से कमजोर लड़कियों को टारगेट किया जाता था। ऑनलाइन गेम्स जैसे लूडोस्टार के माध्यम से हिंदू लड़के-लड़कियों से दोस्ती कर उन्हें फंसाया जाता था।

पुलिस की जांच में रहमान गैंग का पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आया है। ये गैंग ऑनलाइन लूडो गेम से लड़कियों को निशाना बनाते थे। अब्दुल रहमान के धर्मांतरण गैंग से पूछताछ में आईएसआईएस कनेक्शन मिला है। यह संगठित ग्रुप दिल्ली निवासी अब्दुल रहमान और गोवा निवासी आयशा के नेतृत्व में काम कर रहा था। अब्दुल रहमान फिरोजाबाद का रहने वाला व्यक्ति है। उसने 1990 में धर्म परिवर्तन किया था। वो एटीएस द्वारा जेल भेजे गए कलीम सिद्दीकी का सबसे करीबी सहयोगी बताया जा रहा है। इस सिंडिकेट में अभी तक जितने भी अभियुक्त पकड़े गए हैं, उन सभी के संबंध आयशा और अब्दुल रहमान से थे। धर्म परिवर्तन कराने वालों का संपर्क कश्मीर और पाकिस्तान में बैठे लोगों से था।

 

 

Tags: Agra's conversion gangconversion gang leader arrestedISIPAKISTANUP Police
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के खिलाफ पाकिस्तान के साथ खड़े नजर आए तुर्की की गतिविधियां एक बार फिर चर्चा...

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Kanpur GRP Constable Assault: कानपुर के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र स्थित पोस्टमार्टम हाउस में GRP कांस्टेबल पर कर्मचारी के साथ...

UP Police: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 जवानों को राष्ट्रपति का वीरता पदक से किया जाएगा सम्मानित

UP Police: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 जवानों को राष्ट्रपति का वीरता पदक से किया जाएगा सम्मानित

by Sadaf Farooqui
अगस्त 14, 2026

UP Police Gallantry Medal 2026: लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस से पहले यूपी पुलिस के लिए गौरव का क्षण सामने आया...

Police Reshuffle: यूपी पुलिस में बड़े बदलाव के संकेत, IPS प्रमोशन के बाद कई अफसरों की नई तैनाती संभव

Police Reshuffle: यूपी पुलिस में बड़े बदलाव के संकेत, IPS प्रमोशन के बाद कई अफसरों की नई तैनाती संभव

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

UP Police Transfer उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल...

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 8, 2026

Iran War: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर की सऊदी अरब यात्रा ऐसे समय हुई...

Next Post
National Parents Day 2025

National Parents Day 2025: माता-पिता को चाहिए आपका साथ,न कि सिर्फ एक दिन की याद

Hathras

Hathras के पुलिसवालों ने ‘फिल्मी स्टाइल’ में गांजा तस्कर दबोचा, 105 किलो माल बरामद; सोशल मीडिया पर लोग ले रहे मज़े

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist