गुरूवार, अगस्त 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Pallavi Patel के कौन से विवादित बयान से माहौल गर्माया, सदन में मची हलचल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

यूपी विधानसभा में पल्लवी पटेल ने कहा कि भारत विकास की जगह गौमूत्र जैसे मुद्दों पर उलझा है। उन्होंने सामाजिक न्याय, संसाधनों में समान अधिकार और वंचित वर्गों को बराबरी का अवसर देने पर जोर दिया।

by SYED BUSHRA
अगस्त 16, 2025
in उत्तर प्रदेश
Pallavi Patel UP Assembly statement on development and social justice
Share on FacebookShare on Twitter

Pallavi Patel UP Assembly statement: उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी की विधायक पल्लवी पटेल ने एक बार फिर विवादित बयान देकर माहौल गर्मा दिया। उन्होंने कहा कि भारत आज भी “गौमूत्र” जैसे मुद्दों पर उलझा हुआ है, जबकि दुनिया के कई देश शिक्षा और विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। इस टिप्पणी के बाद सदन में हलचल मच गई और सोशल मीडिया पर भी बहस शुरू हो गई। कई लोगों ने उनके बयान को हिंदू विरोधी करार दिया, वहीं कुछ लोग इसे सामाजिक और वैज्ञानिक सोच पर ध्यान दिलाने की कोशिश मान रहे हैं।

पल्लवी पटेल ने क्या कहा?

पल्लवी पटेल ने विधानसभा में चर्चा के दौरान कहा, “जापान ने गौतम बुद्ध के विचारों से प्रेरणा लेकर विकास की राह पकड़ी। यह वही भारत है, जहां की मिट्टी के कण-कण में गौतम बुद्ध बसते हैं। लेकिन अफसोस है कि आज हम गाय और गौमूत्र के नाम पर विकास की बात कर रहे हैं।” उन्होंने “विकसित भारत, विकसित यूपी विजन डॉक्यूमेंट 2047” पर चल रही 24 घंटे की चर्चा में कहा कि कोई भी देश तभी विकसित कहलाएगा जब संविधान में निहित सामाजिक न्याय की अवधारणा को जमीन पर उतारा जाएगा।

RELATED NEWS

RLD Uttar Pradesh Organization

RLD UP chief: जयंत चौधरी ने क्यों बदली रणनीति, RLD में बड़ा बदलाव, किसको मिली यूपी की कमान

अगस्त 8, 2026
UP Assembly Monsoon Session

UP Assembly: मानसून सत्र की शुरुआत, सीएम योगी बोले- 9 साल में 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए

अगस्त 3, 2026

सामाजिक न्याय और अधिकारों की बात

सपा विधायक ने कहा कि सिर्फ जातिवार जनगणना की घोषणा कर देना ही काफी नहीं है। जब तक दलित, पिछड़े और वंचित वर्ग के लोगों के अधिकार और हिस्सेदारी सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक वास्तविक सामाजिक न्याय संभव नहीं है।

संसाधनों पर समान अधिकार की मांग

अपना दल (कमेरावादी) से विधायक पल्लवी पटेल ने जोर देते हुए कहा कि देश में हर नागरिक को संसाधनों पर समान अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य, दोनों जगह भाजपा की सरकार होने के बावजूद अभी तक कोई ठोस विकास योजना सामने नहीं आई है। पटेल का कहना था कि देश तभी सही मायनों में विकसित होगा, जब सभी वर्गों को उनकी जरूरतों और मान्यताओं के अनुसार समान अवसर मिलेंगे। उन्होंने वंचित समाज के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास पर विशेष बल दिया।

विपक्षी सुर और सियासी बहस

पल्लवी पटेल के बयान ने विपक्ष और सत्तापक्ष दोनों के बीच तीखी बहस छेड़ दी। जहां एक तरफ भाजपा के नेताओं ने इसे धार्मिक आस्था पर हमला बताया, वहीं उनके समर्थकों का कहना है कि पटेल ने केवल देश के विकास और शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति पर सवाल उठाया है।

पल्लवी पटेल का यह बयान एक ओर विकास और सामाजिक न्याय पर सोचने को मजबूर करता है, तो वहीं दूसरी ओर इसे धार्मिक भावनाओं से जोड़कर भी देखा जा रहा है। अब यह देखना होगा कि आने वाले दिनों में उनकी टिप्पणी का क्या राजनीतिक असर पड़ता है।

Tags: Pallavi Patel Statementup assembly
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

RLD Uttar Pradesh Organization

RLD UP chief: जयंत चौधरी ने क्यों बदली रणनीति, RLD में बड़ा बदलाव, किसको मिली यूपी की कमान

by SYED BUSHRA
अगस्त 8, 2026

Leadership Change: राष्ट्रीय लोक दल (RLD) ने उत्तर प्रदेश में संगठन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पार्टी अध्यक्ष जयंत...

UP Assembly Monsoon Session

UP Assembly: मानसून सत्र की शुरुआत, सीएम योगी बोले- 9 साल में 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

UP Assembly : उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री...

UP Assembly

विधायक मांग रही थीं वोल्टेज, मंत्री बोले- ‘जय श्रीराम’ सुनिए, नारों की गूँज से रोशन हो रहा है यूपी!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 24, 2025

UP Assembly News: उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन सदन में भारी हंगामा देखने को मिला। प्रश्नकाल...

UP Assembly CM Yogi

कफ सिरप पर ‘फातिहा’ वाला प्रहार और वंदे मातरम की हुंकार, योगी सरकार का बड़ा बजट दांव

by Mayank Yadav
दिसम्बर 22, 2025

UP Assembly Winter Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार को हंगामेदार रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में...

CM Yogi UP Assembly

UP Assembly में गूंजा ‘दो नमूनों’ का शोर: योगी ने अखिलेश-राहुल को जमकर धोया!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 22, 2025

UP Assembly Winter Session 2025: उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोडीन कफ...

Next Post
Shri Krishna Janmashtami 2025 Celebrations

Shri Krishna Janmashtami: मथुरा-वृंदावन में भक्तों का सैलाब, सीएम योगी ने ठाकुरजी की पूजा की,आठ वर्षों में 38वीं बार मथुरा दौरा

Gorakhpur father murder case in property dispute

Gorakhpur Murder Case: फिर रिश्ते हुए शर्मसार,घर के बंटवारे ने ली जान, बेटे ने कर दी पिता की हत्या

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist