शुक्रवार, अक्टूबर 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

नया युग, नई रफ्तार.. PM मोदी ने बदल दी सफर की तस्वीर, अब दिल्ली से मेरठ का सफर अब चुटकियों में…

PM Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 12,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

by Kirtika Tyagi
जनवरी 5, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

PM Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 12,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने साहिबाबाद RRTS स्टेशन से न्यू अशोक नगर RRTS स्टेशन तक “नमो भारत ट्रेन” में यात्रा की। पीएम मोदी ने 4,600 करोड़ रुपये की लागत से बने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ “नमो भारत कॉरिडोर” के 13 किलोमीटर लंबे खंड का उद्घाटन किया। इस खंड के चालू होने के साथ ही दिल्ली को पहली “नमो भारत” कनेक्टिविटी प्राप्त हुई है, जिससे दिल्ली और मेरठ के बीच की यात्रा अधिक सरल और तेज हो गई है।

साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक PM की यात्रा

पीएम मोदी ने उद्घाटन के बाद साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक “नमो भारत ट्रेन” में सफर किया। इस कॉरिडोर पर रविवार शाम 5 बजे से यात्री सेवा शुरू होगी, और हर 15 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें उपलब्ध होंगी। न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक स्टैंडर्ड कोच का किराया 150 रुपये और प्रीमियम कोच का किराया 225 रुपये रखा गया है।
13 किलोमीटर लंबे इस खंड में छह किलोमीटर हिस्सा भूमिगत है, जिसमें आनंद विहार स्टेशन एक प्रमुख केंद्र है। यह पहली बार है जब “नमो भारत ट्रेन” भूमिगत खंड पर संचालित होगी।

RELATED NEWS

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

सितम्बर 1, 2026
Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

अगस्त 5, 2026

इस उद्घाटन के साथ “नमो भारत कॉरिडोर” का संचालन क्षेत्र बढ़कर 55 किलोमीटर हो गया है, जिसमें कुल 11 स्टेशन शामिल हैं। इससे मेरठ शहर सीधे दिल्ली से जुड़ गया है, और न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक की यात्रा अब केवल 40 मिनट में पूरी की जा सकेगी, जो पहले की तुलना में तीन गुना तेज है।

दिल्ली मेट्रो चौथे चरण का उद्घाटन

पीएम मोदी ने दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के तहत जनकपुरी से कृष्णा पार्क तक के 2.8 किलोमीटर लंबे खंड का भी उद्घाटन किया, जिसकी लागत लगभग 1,200 करोड़ रुपये है। यह चौथे चरण का पहला खंड है, जो पश्चिमी दिल्ली के इलाकों जैसे कृष्णा पार्क, विकासपुरी, और जनकपुरी के लिए लाभकारी होगा।
इसके अलावा, पीएम मोदी ने रिठाला-कुंडली कॉरिडोर की आधारशिला रखी। यह 26.5 किलोमीटर लंबा खंड रिठाला (दिल्ली) को नाथूपुर (हरियाणा) से जोड़ेगा। इस परियोजना पर करीब 6,230 करोड़ रुपये की लागत आएगी और यह विस्तारित रेड लाइन के माध्यम से दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा को और सुगम बनाएगा।

आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान का नया भवन

पीएम मोदी ने रोहिणी में केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (CARI) के आधुनिक भवन की आधारशिला भी रखी। 185 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह भवन आयुर्वेद चिकित्सा और अनुसंधान में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इन परियोजनाओं से न केवल दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि यात्रा का समय भी काफी कम होगा। ये विकास कार्य देश में बुनियादी ढांचे को नई ऊंचाई पर ले जाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Tags: PM Narendra Modiनमो भारत
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 1, 2026

PM Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देशवासियों से सोना खरीदने से बचने की अपील की...

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

by Sadaf Farooqui
अगस्त 5, 2026

PM Narendra Modi: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे...

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 8, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बॉलीवुड के मशहूर गीत 'कुछ...

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

by Sadaf Farooqui
जून 27, 2026

PM Narendra Modi 27 से 29 जून तक सेशेल्स के तीन दिवसीय अत्यंत महत्वपूर्ण राजकीय दौरे पर रवाना हो चुके...

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

by Sadaf Farooqui
जून 25, 2026

PM Modi on Emergency Anniversary: आपातकाल की 51वीं बरसी के अवसर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भारतीय लोकतंत्र की रक्षा...

Next Post
Nicholas Aujula prediction third world war 2025

Third world war prediction : किसने कहा 2025 में तीसरा विश्व युद्ध होकर रहेगा, जिसकी हर भविष्यवाणी अब तक हुई है सच

Madhya Pradesh

पीथमपुर यूनियन कार्बाईड मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, कल होगी अहम सुनवाई

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In