रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

कनपुरिया अंदाज में पाकिस्तान पर गरजे पीएम नरेंद्र मोदी, ’दुश्मन कहीं भी हो अब उसे हौंक दिया जाएगा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि अब पाकिस्तान का खेल नहीं चलने वाला। पाकिस्तान का स्टेट और नॉन स्टेट एक्टर का खेल अब खत्म हो चुका। अगर मैं सीधे-सीधे कनपुरिया में कहूं कि दुश्मन कहीं भी हो, हौंक दिया जाएगा।

by Vinod
मई 30, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, कानपुर
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देशभर में ताबड़तोड़ दौरे जारी हैं। बिहार के बाद वह औद्यौगिक नगरी कानपुर पहुंचे। यहां उन्होंने अरबों रुपए के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास किया। पहलगाम में जान गंवाने वाले शुभम द्धिवेदी के परिवार को चकेरी एयरपोर्ट बुलाया और उनसे मिले। पीएम नरेंद्र मोदी सीएसए स्थिम एक जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कनपुरिया स्ट्राइल में पाकिस्तान को सीधे चेतावनी दी। मंच से बोलते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ’दुश्मन कहीं भी हो हौंक दिया जाएगा’। अब दुश्मनों को बिल से बाहर निकाल कर मारा जा रहा। पीएम मोदी ने दो टूक शब्दों में कहा, ’ऑपरेशन सिंदूर’ अभी खत्म नहीं हुआ है। ये नया भारत है, घर में घुसकर दुश्मन को मिट्टी में मिलाना जानता है.।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि अब पाकिस्तान का खेल नहीं चलने वाला। पाकिस्तान का स्टेट और नॉन स्टेट एक्टर का खेल अब खत्म हो चुका। अगर मैं सीधे-सीधे कनपुरिया में कहूं कि दुश्मन कहीं भी हो, हौंक दिया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ’ऑपरेशन सिंदूर’ में दुनिया ने भारत के स्वदेशी हथियारों और मेक इन इंडिया की ताकत भी देखी है। हमारे भारतीय हथियारों ने और ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मन के घर में घुसकर तबाही मचाई है। जहां टारगेट तय किया, वहां धमाके किए. ये ताकत हमें आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से मिली है।

RELATED NEWS

Kanpur Development: ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ से ग्रोथ इंजन तक, मेट्रो और उद्योगों के दम पर बदल रहा कानपुर

Kanpur Development: ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ से ग्रोथ इंजन तक, मेट्रो और उद्योगों के दम पर बदल रहा कानपुर

जुलाई 2, 2026
Kamar Mohsin Shaikh rakhi tradition with PM Modi

खून का नहीं भावनाओं का रिश्ता ,कौन है वह मुस्लिम बहन जो पीएम मोदी को 30 साल से बांध रही है राखी

अगस्त 7, 2025

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, ऑपरेशन सिंदूर के रूप में पूरी दुनिया ने देखा है। हमने पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकाने और घर में घुसकर सैकड़ों मिल अंदर जाकर तबाह कर दिए। हमारी सेना ने ऐसा पराक्रम दिखाया कि पाकिस्तानी सेना को गिड़गिड़ा कर युद्ध रोकने की शिफारिश करने लगा। प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। भारत ने आतंक के खिलाफ अपनी लड़ाई में तीन सूत्र तय किए हैं। पहला, भारत हर आतंकी हमले का करारा जवाब देगा, उसका समय, तरीका और शर्तें हमारी सेनाएं खुद तय करेंगी। दूसरा, भारत अब एटम बम की गीदड़भभकी से नहीं डरेगा और न ही उसके आधार पर कोई फैसला लेगा। तीसरा, आतंक के आका और आतंक की सरपरस्त सरकार को भारत एक ही नजर से देखेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कानपुर में ये विकास का कार्यक्रम 24 अप्रैल को होने वाला था। लेकिन पहलगाम हमले के कारण मुझे अपना कानपुर दौरा रद्द करना पड़ा। पहलगाम के आतंकी हमले में हमारे कानपुर के बेटे शुभम द्विवेदी भी इस बर्बरता का शिकार हुए। बेटी ऐशान्या द्विवेदी की वो पीड़ा, वो दर्द और भीतर का आक्रोश हम सब महसूस कर सकते हैं। हमारी बहनों का वही आक्रोश ऑपरेशन सिंदूर के रूप में पूरी दुनिया ने देखा। पीएम मोदी ने कहा कि भारत अपनी रक्षा जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर हो, ये हमारी अर्थव्यवस्था के लिए तो जरुरी है ही। ये देश के आत्मसम्मान के लिए भी उतना ही जरुरी है। इसलिए हमने देश को उस निर्भरता से आजादी दिलाने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान चलाया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक समय जहां से पारंपरिक उद्योग पलायन कर रहे थे। वहां अब डिफेंस सेक्टर की बड़ी कंपनियां आ रही हैं। यहां पास में ही अमेठी में एके 203 राइफल का निर्माण शुरू हो चुका है। ऑपरेशन सिंदूर में जिस ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मनों को सोने नहीं दिया, उस ब्रह्मोस मिसाइल का भी नया पता है-उत्तर प्रदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने भारत के स्वदेशी हथियारों और मेक इन इंडिया की ताकत भी देखी है। हमारे भारतीय हथियारों ने और ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मन के घर में घुसकर तबाही मचाई है। उन्होंने कहा कि ये ताकत हमें आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से मिली है। एक समय था, जब भारत सैन्य जरूरतों के लिए, अपनी रक्षा के लिए दूसरे देशों पर निर्भर था। हमने उन हालातों को बदलने को शुरुआत की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की जय के साथ संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ, दोनों उपमुख्यमंत्रियों और कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का धन्यवाद किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बटन दबाकर प्रदेश की 47,600 करोड़ की 15 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी ने सरकार की उपलब्धियों और आज के कार्यक्रम के बार में जानकारी दी।

Tags: Kanpur metroPM Narendra Modi visit KanpurPrime Minister Narendra Modi
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Kanpur Development: ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ से ग्रोथ इंजन तक, मेट्रो और उद्योगों के दम पर बदल रहा कानपुर

Kanpur Development: ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ से ग्रोथ इंजन तक, मेट्रो और उद्योगों के दम पर बदल रहा कानपुर

by Sadaf Farooqui
जुलाई 2, 2026

उत्तर प्रदेश का औद्योगिक शहर कानपुर, जिसे कभी 'मैनचेस्टर ऑफ इंडिया' के नाम से जाना जाता था, अब आधुनिक विकास...

Kamar Mohsin Shaikh rakhi tradition with PM Modi

खून का नहीं भावनाओं का रिश्ता ,कौन है वह मुस्लिम बहन जो पीएम मोदी को 30 साल से बांध रही है राखी

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2025

A Special Rakhi for the PM:  रक्षाबंधन जैसे ही पास आता है, गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाली कमर मोहसिन...

PM Modi Jammu Visit : कटरा से खड़े होकर गरजे पीएम नरेंद्र मोदी, 6 मई की रात पाकिस्तान पर कुछ ऐसे कयामत बरसी

PM Modi Jammu Visit : कटरा से खड़े होकर गरजे पीएम नरेंद्र मोदी, 6 मई की रात पाकिस्तान पर कुछ ऐसे कयामत बरसी

by Vinod
जून 6, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क।  एक महीने पहले 6 मई की रात पाकिस्तान पर कयामत बरसी थी। पाकिस्तान कभी ऑपरेशन सिंदूर...

पीएम नरेंद्र मोदी ने कश्मीर के लिए रवाना की वंदे भारत ट्रेन, 130 साल बाद मिली सौगात तो मुस्कराया ‘महाराजा’ का ‘स्वर्ग’

पीएम नरेंद्र मोदी ने कश्मीर के लिए रवाना की वंदे भारत ट्रेन, 130 साल बाद मिली सौगात तो मुस्कराया ‘महाराजा’ का ‘स्वर्ग’

by Vinod
जून 6, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिनाब दरिया पर बने रेलवे के नायाब, अद्भुत और बेमिसाल चिनाब पुल...

धरती के ‘स्वर्ग’ को पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया अद्भुत गिफ्ट, जानें दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब ब्रिज की क्या है खासियत

धरती के ‘स्वर्ग’ को पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया अद्भुत गिफ्ट, जानें दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब ब्रिज की क्या है खासियत

by Vinod
जून 6, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। PM Narendra Modi Inaugurates World’s Highest Railway Bridge प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को धरती के...

Next Post
रामभद्राचार्य

दो साल के अंदर पीओके में भव्य श्री राम मंदिर बनेगा और कथा भी सुनाएंगे, जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य का बड़ा बयान

Jammu and Kashmir

पाक महिला से निकाह करने वाले बर्खास्त, CRPF जवान मुनीर अहमद पर कोर्ट की बड़ी कार्रवाई!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist