सोमवार, सितम्बर 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Irfan Solanki : सपा विधायक इरफान सोलंकी के भाई के घर पुलिस की नज़र, बेटी ने वीडियो बनाकर किया वायरल, जाने पूरा मामला

by Juhi Tomer
नवम्बर 9, 2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर
Share on FacebookShare on Twitter

समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी के भाई रिजवान सोलंकी का विवादों से पुराना रिश्ता है। बता दें कि एसपी MLA के भाई पर प्लाट में आग लगाने का आरोप है। पीड़ित पक्ष ने जाजमऊ थाने में रिजवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। बुधवार तड़के लगभग तीन बजे कई स्थानों की फोर्स ने विधायक के आवास को घेर लिय़ा था। विधायक और उनके भाई को घर के बाहर आने को कहा गया, लेकिन मौका देखकर विधायक और उनके भाई भाग गया था। वहीं इस दौरान सपा विधायक इरफान सोलंकी की बेटी ने वीडियों बनाकर वायरल किया है। ये वीडियों काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं। जिसमें इरफान सोलंकी की बेटी बता रही है कि पुलीस बार-बार पापा को भेजने के लिए कह रही है, लेकिन इनको बोल दिया गया है कि पापा नहीं हैं। मां की तबीयत खराब है। इसके बाद भी ये लोग घर के बाहर खड़े हुए है।

#कानपुर में #सपा विधायक इरफान सोलंकी के घर की #पुलिस ने की घेराबंदी,#विधायक के भाई रिजवान सोलंकी पर एक प्लाट में आग लगाने था आरोप,विधायक के परिवारिजनों ने वीडियो बनाकर #सोशलमीडिया पर किया #वायरल @Network10Update@4pmnews_network @kanpurnagarpol@dgpup @Uppolice @samajwadiparty pic.twitter.com/k8aTmBx0UE

— Neeraj Tiwari (@NeerajT23339977) November 9, 2022

जानिए क्या है पूरा मामला

कानपुर की जाजमऊ थाना क्षेत्र स्थित चिफेंस कॉलोनी में रहने वाली बेबी नाज का प्लाट है। यह प्लाट बेबी नाज के पिता का है। पिता के निधन के बाद इस प्लाट पर बेबी नाज अपनी कब्जा बता रही हैं। बेबी का परिवार प्लाट में ट्टर और छप्पर डालकर रहता है। बेबी मूलरुप से प्रयागराज की रहने वाली हैं। बेबी नाज ने बताया कि सपा विधायक इरफान सोलंकी के भाई रिजवान सोलंकी से बीते पांच वर्षों से विवाद चल रहा है। जिसका मामला न्यायालय में विचारधीन है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि रिजवान सोलंकी प्लाट खाली कराने का दबाव बना रहे थे, जबकि प्लाट पर हमारा कब्जा है, और कागजात भी है।

RELATED NEWS

Police Action: पति को पुलिस ले गई, पत्नी की मौत, पेट पर लात मारने का आरोप, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

Police Action: पति को पुलिस ले गई, पत्नी की मौत, पेट पर लात मारने का आरोप, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

सितम्बर 15, 2026
Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

अगस्त 29, 2026

वहीं बेबी नाज का आरोप है कि बीते सोमवार रात पूरा परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। विधायक के भाई रिजवान सोलंकी ने प्लाट में कब्जे की नीयत से आग लगा दी थी। इस आग में उनकी गहस्थी धू-धू कर जल गई। रिजवान इस प्लाट पर अपना कब्जा करना चाहता है। पीड़ित परिवार ने जाजमऊ थाने में रिदवान के खिलाफ तहरीर दी थी। सीसामऊ विधानसभा सीट से विधायक इरफान सोलंकी के घर पर बुधवार सुबह भारी सख्यां में पुलिस फोर्स पहुंचा था। पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर दी। विधायक और उनके भाई को घर से बाहर आने को कहा, लेकिन विधायक और उनके भाई घर से बाहर नहीं निकले। विधायक की बेटी ने पुलिस का घेराबंदी का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

#kanpur– संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लगी आग @kanpurnagarpol
सपा विधायक के भाई पर महिला ने घर फूकने का लगाया आरोप @Uppolice
सीसामऊ विधानसभा से सपा विधायक है इरफान सोलंकी @IrfanSolanki
इरफान के भाई रिजवान सोलंकी पर लगा गंभीर आरोप @Satishmahanaup जाजमऊ थाना क्षेत्र का मामला pic.twitter.com/tgcsPlrR33

— YOGESH DIXIT (@yogeshdixit24) November 7, 2022

सपा विधायक इरफान सोलंकी का बयान सामने आया

पुलिस की दबिश के बाद सपा विधायक इरफान सोलंकी का एक बयान सामने आया है। सपा विधायक सोलंकी ने असका वीडियो जारी किया है। सोलंकी ने कहा, मेरे घर पर भारी पुलिस बल तैनात है, पत्नी और बच्चों से बदतमीजी की गई। झोपड़ी जलाने के भाई पर आरोप को लेकर सोलांकी ने कहा, मुझे प्रकरण की जानकारी नहीं है। विधायकों की कमेटी बनाकर मामले की जांच कराई जाए। विधायक ने कहा कि कुछ दिन पहले उनका चाचा की मृत्यु होने के कारण वो अपने घर पर मौजूद नहीं थे।

https://twitter.com/News1IndiaTweet/status/1590221624032514048?s=20&t=NncCrv1nOeOLp4dJ-K54jw

सपा विधायक इरफान सोलंकी और भाई रिजवान सोलंकी पर मामला दर्ज होने के बाद दोनों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। आईपीसी की धारा 436 सहित कई अन्य धाराओं में जाजमऊ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। महिला ने जमीन पर कब्जे के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है. मकान में आग लगाने, धमकाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी सोलंकी बंधुओं पर है.

वहीं कानपुर की जाजमऊ थाना पुलिस सपा विधायक इरफान सोलंकी की एक सफारी गाड़ी UP 78 FE0013 और एक फॉरच्यूनर गाड़ी UP 78 ER 1306 उठाकर थाने ले आई है. पीड़िता फातिमा थाने पर मौजूद है और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही ।

Tags: House RaidIrfan SolankiKanpur PoliceRizwan SolankiSamajwadi Party MLAUP PoliceUP Uttarakhand Crime
Share196Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Police Action: पति को पुलिस ले गई, पत्नी की मौत, पेट पर लात मारने का आरोप, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

Police Action: पति को पुलिस ले गई, पत्नी की मौत, पेट पर लात मारने का आरोप, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 15, 2026

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पुलिस की कार्रवाई के बाद 28 वर्षीय गर्भवती महिला अंजलि की मौत का मामला सामने आया...

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 29, 2026

ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी गांव में छह साल की बच्ची के लापता होने के बाद हड़कंप मच गया। परिवार की...

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Kanpur GRP Constable Assault: कानपुर के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र स्थित पोस्टमार्टम हाउस में GRP कांस्टेबल पर कर्मचारी के साथ...

UP Police: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 जवानों को राष्ट्रपति का वीरता पदक से किया जाएगा सम्मानित

UP Police: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 जवानों को राष्ट्रपति का वीरता पदक से किया जाएगा सम्मानित

by Sadaf Farooqui
अगस्त 14, 2026

UP Police Gallantry Medal 2026: लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस से पहले यूपी पुलिस के लिए गौरव का क्षण सामने आया...

Police Reshuffle: यूपी पुलिस में बड़े बदलाव के संकेत, IPS प्रमोशन के बाद कई अफसरों की नई तैनाती संभव

Police Reshuffle: यूपी पुलिस में बड़े बदलाव के संकेत, IPS प्रमोशन के बाद कई अफसरों की नई तैनाती संभव

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

UP Police Transfer उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल...

Next Post

Gangubai Kathiawadi: विदेश में भी है आलिया के दीवाने, फैशन शो में गंगूबाई बन रैंप वॉक करती दिखीं मॉडल्स

Kanishka Soni: खुद से शादी के दो महीने बाद अब मां बनने वाली हैं कनिष्का? जानें खुद से कैसे प्रेगनेंट हुई कनिष्का...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In