शुक्रवार, जुलाई 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

हनीमून के लिए सिक्किम गया प्रतापगढ़ का नवविवाहित जोड़ा लापता, पहाड़ों में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सिक्किम में हनीमून मनाने गए प्रतापगढ़ के नवविवाहित जोड़े की टूरिस्ट वाहन खाई में गिरने के बाद से तलाश जारी है। 29 मई को हादसे में एक की मौत हुई, जबकि आठ लोग अब भी लापता हैं।

by Mayank Yadav
जून 10, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
Pratapgarh
Share on FacebookShare on Twitter

Pratapgarh accident: उत्तर सिक्किम के मंगन जिले में हुए दर्दनाक हादसे में Pratapgarh, यूपी का नवविवाहित जोड़ा लापता हो गया है। 29 मई को भारी बारिश के दौरान टूरिस्टों से भरी गाड़ी बेकाबू होकर करीब हजार फीट गहरी खाई में गिर गई थी। वाहन में सवार 11 लोगों में से एक की मौत हो गई, दो को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि 8 लोग अब भी लापता हैं। इन्हीं में शामिल हैं कौशलेंद्र प्रताप सिंह (29) और उनकी पत्नी अंकिता (26), जो 5 मई को विवाह के बंधन में बंधे थे। दोनों हनीमून के लिए सिक्किम गए थे। रेस्क्यू टीमों द्वारा लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

टूरिस्ट वाहन खाई में गिरा, अब भी 8 लोग लापता

मंगन जिले के चुंगथांग क्षेत्र में यह हादसा 29 मई की रात को हुआ, जब एक टूरिस्ट वाहन गंगटोक लौटते समय भारी बारिश में बेकाबू होकर तीस्ता नदी की गहरी खाई में जा गिरा। गाड़ी में 10 पर्यटक और एक चालक सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन सीधे तीव्र ढलान से नीचे गिरा और नदी में समा गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर तीन लोगों को रेस्क्यू किया गया। इनमें से एक की मौके पर मौत हो चुकी थी जबकि दो को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।

RELATED NEWS

CM Yogi Pratapgarh Visit: 7 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे सीएम योगी,करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

CM Yogi Pratapgarh Visit: 7 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे सीएम योगी,करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

जुलाई 5, 2026
Pratapgarh

प्रतापगढ़ जेल में ‘एड्स’ का बम: 7 किन्नर निकले HIV पॉजिटिव, जांच में एक ‘असली मर्द’ देख उड़े होश!

जनवरी 21, 2026

कौशलेंद्र- अंकिता की तलाश में सेना, ITBP, SDRF की टीमें जुटीं

Pratapgarh जिले के सांगीपुर थाना क्षेत्र के राहटिकर गांव के निवासी कौशलेंद्र और उनकी पत्नी अंकिता भी इस वाहन में सवार थे। दोनों की शादी 5 मई को हुई थी और 24 मई को वे हनीमून के लिए सिक्किम पहुंचे थे। दोनों गंगटोक लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया। अंकिता लखनऊ के मेदांता अस्पताल में मेडिसिन विभाग में कार्यरत हैं, जबकि कौशलेंद्र दिल्ली में सिविल सेवा की तैयारी कर रहे थे। हादसे की खबर से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। परिजन लगातार स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हैं लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है।

मौसम बनी सबसे बड़ी चुनौती, सड़कें बंद

हादसे के बाद से राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है लेकिन सिक्किम की भौगोलिक स्थिति और मौसम सबसे बड़ी चुनौती बने हुए हैं। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में भारी बारिश से जलस्तर बढ़ने और रास्तों के बंद होने से तलाशी अभियान में लगातार बाधाएं आ रही हैं। लगभग 7-8 किलोमीटर की सड़कें अब भी बंद हैं। एसपी सोनम डेचू भूटिया ने बताया कि ITBP, NDRF और SDRF की टीमों के साथ सेना भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। प्रशासन का कहना है कि मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए सर्च ऑपरेशन लंबा खिंच सकता है।

दो राज्यों के आठ नागरिक अब भी लापता

प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में लापता लोगों में 6 ओडिशा और 2 उत्तर प्रदेश (लालगंज, Pratapgarh) के निवासी हैं। यह हादसा एक टूर ग्रुप के साथ हुआ था, जिसमें शामिल लोग एक साथ यात्रा कर रहे थे। प्रशासन ने एसडीएम और एसडीपीओ को खोजबीन तेज करने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय प्रशासन, पुलिस, सेना और बचाव टीमें लगातार काम कर रही हैं। दोनों परिवारों को उम्मीद है कि जल्द ही कोई सूचना मिलेगी, लेकिन हर बीतते दिन के साथ चिंता और बढ़ती जा रही है।

मोदी सरकार के 11 साल : पद्म पुरस्कार से सम्मानित हस्तियों ने गिनाईं उपलब्धियां, बताया हर क्षेत्र में हो रहा विकास

 

Tags: pratapgarh
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

CM Yogi Pratapgarh Visit: 7 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे सीएम योगी,करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

CM Yogi Pratapgarh Visit: 7 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे सीएम योगी,करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

by Sadaf Farooqui
जुलाई 5, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 जुलाई को प्रतापगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जिले को...

Pratapgarh

प्रतापगढ़ जेल में ‘एड्स’ का बम: 7 किन्नर निकले HIV पॉजिटिव, जांच में एक ‘असली मर्द’ देख उड़े होश!

by Mayank Yadav
जनवरी 21, 2026

Pratapgarh District Jail HIV Outbreak: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला जेल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जेल भेजे...

Pratapgarh

यूपी में अपराध का तांडव: प्रतापगढ़ में हिस्ट्रीशीटर की सरेआम हत्या, उरई में शराब पार्टी बनी खूनी जंग

by Mayank Yadav
दिसम्बर 17, 2025

Pratapgarh Gangwar: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में मंगलवार रात गैंगवार के चलते सनसनी फैल गई, जहाँ बाइक सवार तीन हमलावरों...

सनातनी अवतार के बाद अब राजा भैया ने दिखाया दबदबा, 30 लाख के लग्जरी घोड़े पर सवार होकर मचाया तहलका

सनातनी अवतार के बाद अब राजा भैया ने दिखाया दबदबा, 30 लाख के लग्जरी घोड़े पर सवार होकर मचाया तहलका

by Vinod
नवम्बर 23, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। राजा भैया कुंडा के विधायक हैं। राजा भैया अपनी खुद की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है। वह...

Pratapgarh

बच्चों के विवाद में सपा नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या; दूसरा गंभीर, तीन गिरफ्तार

by Mayank Yadav
नवम्बर 23, 2025

Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा कोतवाली इलाके के ताजपुर सरियावां गांव में शनिवार देर रात बच्चों...

Next Post
Sonam Raghuwanshi

ढाबे से किया गया एक कॉल बना कातिल पत्नी की गिरफ्तारी की वजह, ऐसे उजागर हुई हर साज़िश

Sonam Raghuwanshi

"विधवा बनकर रचाऊंगी ब्याह", फिर प्रेमी संग रच डाली कत्ल की साजिश — इंदौर में ट्रांसपोर्टर की हत्या ने खोले सनसनीखेज राज़

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist