रविवार, अगस्त 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Pratapgarh पुलिस कप्तान किसके इशारे पर? अखिलेश यादव ने साधा बीजेपी पर निशाना, गुलशन यादव पर 50 हजार का इनाम

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रतापगढ़ के पुलिस कप्तान की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। वहीं सपा नेता गुलशन यादव पर 50 हजार का इनाम घोषित कर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। सियासी माहौल गर्म हो गया है।

by Mayank Yadav
जुलाई 7, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Pratapgarh
Share on FacebookShare on Twitter

Pratapgarh Police: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतापगढ़ के पुलिस कप्तान की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाते हुए बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस बीजेपी के इशारे पर काम कर रही है और अन्याय को बढ़ावा दे रही है। मथुरा-वृंदावन से लेकर नदियों की सफाई तक, अखिलेश ने सरकार की नीतियों को ‘विकास के नाम पर विनाश’ बताया। इसी बीच प्रतापगढ़ में सपा नेता गुलशन यादव पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। गुलशन यादव पर हत्या, लूट और रंगदारी समेत 53 मुकदमे दर्ज हैं और उसकी 7 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति भी कुर्क की जा चुकी है।

अखिलेश यादव का बीजेपी पर तीखा हमला

लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि प्रतापगढ़ का पुलिस कप्तान किसके इशारे पर काम करता है, यह जनता को भी समझ में आ रहा है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि पुलिस पूरी तरह बीजेपी के नियंत्रण में है, जिसके चलते अन्याय तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी की 9 साल की सरकार और दिल्ली की 11 साल की सरकार ने मिलकर भी कांवड़ियों के लिए कोई कॉरिडोर नहीं बनाया। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि केवल कपड़े पहनने से कोई बाबा नहीं बन जाता। अखिलेश ने मुआवजे में घोटाले, नालों की गंदगी और नदियों की दुर्दशा का भी मुद्दा उठाया।

RELATED NEWS

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

अगस्त 6, 2026
CM Yogi Pratapgarh Visit: 7 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे सीएम योगी,करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

CM Yogi Pratapgarh Visit: 7 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे सीएम योगी,करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

जुलाई 5, 2026

सपा नेता गुलशन यादव पर बढ़ा इनाम

Pratapgarh में सपा नेता गुलशन यादव पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। गुलशन यादव पर पहले 25 हजार रुपये का इनाम था, जिसे बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया गया है। गुलशन यादव पर हत्या, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत 53 गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसकी 7 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त कर ली है, जिसमें लखनऊ और Pratapgarh की कई अचल संपत्तियां शामिल हैं। खास बात यह है कि उसकी पत्नी सीमा यादव के नाम लखनऊ के शारदा नगर की 1.10 करोड़ रुपये की जमीन भी कुर्क की जा चुकी है।

गुलशन यादव की सियासी पृष्ठभूमि

गुलशन यादव Pratapgarh में समाजवादी पार्टी का कार्यवाहक जिला अध्यक्ष रह चुका है। वह राजा भैया के खिलाफ विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है। बीजेपी के मीडिया प्रभारी राघवेंद्र शुक्ला ने सपा पर आरोप लगाया कि पार्टी अपराधियों को संरक्षण देती है। जब गुलशन को जिला अध्यक्ष बनाया गया था, तब सपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने इसका विरोध किया था और पार्टी प्रतापगढ़ में दो खेमों में बंट गई थी। दिलचस्प यह है कि सपा सरकार के दौरान भी गुलशन यादव पर कई गंभीर मुकदमे दर्ज हुए थे।

पुलिस की सख्त कार्रवाई

Pratapgarh  पुलिस गुलशन यादव की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाकर लगातार छापेमारी कर रही है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जनता से सहयोग की अपील भी की गई है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी सूरत में कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। गुलशन यादव की गिरफ्तारी को लेकर प्रतापगढ़ पुलिस पूरी तरह से सक्रिय है। वहीं, अखिलेश यादव लगातार बीजेपी सरकार की नीयत और पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

कांवड़ पर थूकने से मचा बवाल, गुस्साए कांवड़ियों ने काटा हंगामा, पुलिस ने संभाली स्थिति

Tags: pratapgarh
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Rain Tragedy: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई। नगर...

CM Yogi Pratapgarh Visit: 7 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे सीएम योगी,करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

CM Yogi Pratapgarh Visit: 7 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे सीएम योगी,करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

by Sadaf Farooqui
जुलाई 5, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 जुलाई को प्रतापगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जिले को...

Pratapgarh

प्रतापगढ़ जेल में ‘एड्स’ का बम: 7 किन्नर निकले HIV पॉजिटिव, जांच में एक ‘असली मर्द’ देख उड़े होश!

by Mayank Yadav
जनवरी 21, 2026

Pratapgarh District Jail HIV Outbreak: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला जेल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जेल भेजे...

Pratapgarh

यूपी में अपराध का तांडव: प्रतापगढ़ में हिस्ट्रीशीटर की सरेआम हत्या, उरई में शराब पार्टी बनी खूनी जंग

by Mayank Yadav
दिसम्बर 17, 2025

Pratapgarh Gangwar: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में मंगलवार रात गैंगवार के चलते सनसनी फैल गई, जहाँ बाइक सवार तीन हमलावरों...

सनातनी अवतार के बाद अब राजा भैया ने दिखाया दबदबा, 30 लाख के लग्जरी घोड़े पर सवार होकर मचाया तहलका

सनातनी अवतार के बाद अब राजा भैया ने दिखाया दबदबा, 30 लाख के लग्जरी घोड़े पर सवार होकर मचाया तहलका

by Vinod
नवम्बर 23, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। राजा भैया कुंडा के विधायक हैं। राजा भैया अपनी खुद की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है। वह...

Next Post
UP

स्कूलों के मर्जर के खिलाफ याचिका हाईकोर्ट में खारिज, योगी सरकार को मिली बड़ी राहत

UAE Golden Visa

भारतीयों के लिए सुनहरा मौका, अब सिर्फ इतने लाख में पाएं UAE गोल्डन वीजा, और पूरा करें अपना दुबई जाने का सपना...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist