शुक्रवार, अगस्त 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

UP Assembly में बोले CM योगी  ’गिद्धों को लाश तो सूअरों को मिली गंदगी, महाकुंभ में जिसने जो तलाशा उसको वो मिला

प्रयागराज महाकुंभ पर सवाल खड़े करने वाले नेताओं पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ, विधानसभा पटल से कह दी बड़ी बात।

by Vinod
फ़रवरी 24, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। महाकुंभ में जिसने जो तलाशा उसको वो मिला। गिद्धों को लाश मिली, सूअरों को गंदगी मिली। जबकि, संवेदनशील लोगों को रिश्तो की सुंदर तस्वीर मिली। सज्जनों को सज्जनता मिली, व्यापारियों को धंधा मिला, श्रद्धालुओं को साफ-सुथरी व्यवस्था मिली। जिसकी जैसी नियत थी, दृष्टि थी, उसको वैसा मिला। ये बातें सोमवार को विधानसभा की पटल से सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहीं।

विधानसभा में विपक्ष पर जमकर बरसे CM

सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को विधानसभा में विपक्ष पर जमकर बरसे। उनके निशाने पर वह लोग थे, जो महाकुंभ के खिलाफ बोले रहे थे। सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष के लोग कह रहे थे कि महाकुंभ में एक जाति विशेष के व्यक्ति को संगम में जाने से रोका गया। सीएम योगी ने आगे कहा, हमने कहा था कि जो लोग सद्भावना से जाते हैं, वे जा सकते हैं। लेकिन अगर कोई दुर्भावना से जाता है, तो वे परेशानी में पड़ जाएंगे। हमने लोगों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं किया।

RELATED NEWS

RLD Uttar Pradesh Organization

RLD UP chief: जयंत चौधरी ने क्यों बदली रणनीति, RLD में बड़ा बदलाव, किसको मिली यूपी की कमान

अगस्त 8, 2026
Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

अगस्त 3, 2026

गैर-सनातनी को कुंभ का प्रभारी बना दिया

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि, समाजवादी पार्टी के शासनकाल में कुंभ का आयोजन हुआ। तब के सीएम के पास कुंभ की निगरानी और इसकी व्यवस्था देखने का समय नहीं था। इसलिए उन्होंने एक गैर-सनातनी को कुंभ का प्रभारी बना दिया। पर हमारी सरकार ने महाकुंभ को लेकर दिनरात एक कर दिए। करोड़ों सनतनी संगम में अभी तक स्नान कर चुके हैं। पर विपक्ष सिर्फ गलत बयानबाजी ही कर रहा है।

मानसिकता जग जाहिर

सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधानसभा में यह भी कहा कि यह लोग (सपा) लगातार महाकुंभ पर टिप्पणी करते रहते हैं, इनकी मानसिकता जग जाहिर है। इनको हर चीज का विरोध करना है। काम भले ही अच्छा हो। यह वर्ष भारत के संविधान का अमृत महोत्सव वर्ष है। आखिर, समाजवादी कब से डॉ. अंबेडकर को सम्मान देने लगे। कन्नौज मेडिकल कॉलेज का नाम डॉ अंबेडकर के नाम पर था, किसने बदल दिया गया।

पंच तीर्थ का निर्माण बीजेपी सरकार ने कराया

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डॉ आंबेडकर से जुड़े पंच तीर्थ का निर्माण बीजेपी सरकार ने कराया। लखनऊ में डॉक्टर अंबेडकर के नाम पर एक सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण भी डबल इंजन की सरकार करा रही है। इतना ही नहीं प्रयागराज में निषाद राज और भगवान राम की 46 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण भी हमारी सरकार ने कराया। हमने पिछले 8 सालों में उत्तर प्रदेश की पहचान को बढ़ाने के लिए काम किया है।

हर सभ्य समाज हमेशा भयभीत रहा

सपा पर निशाना साधते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गेस्ट हाउस कांड पर तो चर्चा नहीं करना चाहता हूं। महिलाओं के प्रति आपका नजरिया क्या है ये सबको पता है। महापुरुषों के प्रति आपका नजरिया क्या है किसी से छिपा नहीं है। जिसका क्राइम दुनिया ने देखा हो उसको कहीं से क्लीन चिट मिल जाए ये मंशा थी। उस कथन से आप लोग कभी छुटकारा नहीं पा सकते। समाजवादी पार्टी के आचरण से हर सभ्य समाज हमेशा भयभीत रहा है।

63 करोड़ से अधिक श्रद्धालु नहीं बनते हिस्सा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, नेता प्रतिपक्ष को आपत्ति थी कि बीजेपी ने अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र और राज्यपाल के अभिभाषण में महाकुंभ को वैश्विक स्तर का आयोजन बनाने के लिए क्यों उल्लेख किया। महाकुंभ में अगर विश्वस्तरीय सुविधा न होती तो अब तक 63 करोड़ से अधिक श्रद्धालु उसका हिस्सा नहीं बनते। मैं भारत के हर महापुरूष को सम्मान देता हूं जिसने भारत में जन्म लिया है।

Tags: CM Yogi Adityanathmahakumbh 2025up assembly
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

RLD Uttar Pradesh Organization

RLD UP chief: जयंत चौधरी ने क्यों बदली रणनीति, RLD में बड़ा बदलाव, किसको मिली यूपी की कमान

by SYED BUSHRA
अगस्त 8, 2026

Leadership Change: राष्ट्रीय लोक दल (RLD) ने उत्तर प्रदेश में संगठन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पार्टी अध्यक्ष जयंत...

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

Maithili Sharan Gupt Jayanti:'राष्ट्रकवि' और 'पद्म भूषण' से सम्मानित मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर सोमवार को देशभर में उन्हें...

UP Assembly Monsoon Session

UP Assembly: मानसून सत्र की शुरुआत, सीएम योगी बोले- 9 साल में 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

UP Assembly : उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री...

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

CM Yogi Bahraich Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब दो बजे बहराइच जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे...

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 11, 2026

CM Yogi Gorakhpur Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में प्रतिकूल मौसम के बावजूद जनता...

Next Post
Pakistan में क्रिकेट पर आतंकी खतरा! क्या चैंपियंस ट्रॉफी 2025 हो पाएगी सुरक्षित ?

Pakistan में क्रिकेट पर आतंकी खतरा! क्या चैंपियंस ट्रॉफी 2025 हो पाएगी सुरक्षित ?

land lease benefits in India

कैसे मिलता है सरकारी जमीनों का पट्टा, जानें कौन कर सकता है पट्टे के लिए आवेदन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist