सोमवार, जुलाई 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

प्रयागराज में STF का एक्शन, मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर छोटू धनबादिया ढेर”

गैंगस्टर छोटू धनबादिया प्रयागराज में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना लेकर आया था। लेकिन इसी दौरान यूपी एसटीएफ को उसकी गतिविधियों की सूचना मिल गई। सुराग मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और मुठभेड़ के दौरान उसे मार गिराया गया।

by Gulshan
अगस्त 7, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Prayagraj News
Share on FacebookShare on Twitter

Prayagraj News : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में यूपी एसटीएफ को एक बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है। बुधवार देर रात एसटीएफ की एक टीम ने ऑपरेशन चलाकर झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर छोटू धनबादिया उर्फ आशीष रंजन को मुठभेड़ में मार गिराया। यह एनकाउंटर शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि छोटू किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने प्रयागराज पहुंचा था। इसी दौरान यूपी एसटीएफ को उसकी मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने रणनीतिक घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया।

शिवराज चौराहे पर हुआ आमना-सामना

जैसे ही एसटीएफ की टीम ने शिवराज चौराहे पर छोटू को रोकने की कोशिश की, उसने पुलिस पर AK-47 और 9MM पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं। इस मुठभेड़ में छोटू गंभीर रूप से घायल हुआ और मौके पर ही ढेर हो गया।

RELATED NEWS

Prayagraj Accident: प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा,वाराणसी-कानपुर हाईवे पर बेकाबू ट्रेलर ने ली दो बाइक सवारों की जान

Prayagraj Accident: प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा,वाराणसी-कानपुर हाईवे पर बेकाबू ट्रेलर ने ली दो बाइक सवारों की जान

जुलाई 14, 2026
Tragic River Drowning: प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, मां शीतला धाम मेले में यमुना में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत

Tragic River Drowning: प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, मां शीतला धाम मेले में यमुना में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत

जुलाई 13, 2026

भारी हथियार और आपराधिक सामग्री बरामद

मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से पुलिस ने एके-47 राइफल, 9MM पिस्टल और बड़ी मात्रा में कारतूस समेत कई आपराधिक सामग्री जब्त की है। अधिकारियों के अनुसार छोटू पर झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश में कई संगीन मुकदमे दर्ज थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक छोटू धनबादिया की लंबे समय से तलाश जारी थी। इनपुट मिलने के बाद एसटीएफ ने पूरी योजना बनाकर उसे घेरने की कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें : आरती साठे हैं बॉम्बे हाई कोर्ट की नई जज, जिनकी…

छोटू पर नीरज तिवारी हत्याकांड और लाला खान हत्याकांड जैसे बड़े मामलों में केस दर्ज थे। इस कार्रवाई को प्रयागराज पुलिस और यूपी एसटीएफ की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है और छोटू से जुड़े नेटवर्क की भी गहराई से जांच की जा रही है।

Tags: Prayagraj News
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

Prayagraj Accident: प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा,वाराणसी-कानपुर हाईवे पर बेकाबू ट्रेलर ने ली दो बाइक सवारों की जान

Prayagraj Accident: प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा,वाराणसी-कानपुर हाईवे पर बेकाबू ट्रेलर ने ली दो बाइक सवारों की जान

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2026

Bikers Killed in Trailer Accident, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो...

Tragic River Drowning: प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, मां शीतला धाम मेले में यमुना में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत

Tragic River Drowning: प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, मां शीतला धाम मेले में यमुना में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत

by SYED BUSHRA
जुलाई 13, 2026

Tragic River Drowning: प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूरपुर थाना क्षेत्र के सारीपुर...

Prayagraj News: अवैध पुलिस हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, अधिकारी से वसूली कर पीड़ित को ₹25 हजार मुआवजा देने का आदेश

Prayagraj News: अवैध पुलिस हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, अधिकारी से वसूली कर पीड़ित को ₹25 हजार मुआवजा देने का आदेश

by SYED BUSHRA
जून 9, 2026

Illegal Detention: प्रयागराज में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में एक व्यक्ति को 24 घंटे तक अवैध रूप...

Prayagraj Family Murder: एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, गायब बेटे की तलाश में जुटी पुलिस

Prayagraj Family Murder: एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, गायब बेटे की तलाश में जुटी पुलिस

by SYED BUSHRA
जून 3, 2026

Prayagraj Family Death Case: प्रयागराज के साउथ मलाका इलाके से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक...

army jawan murder case prayagraj

Prayagraj Murder Case: सेना के जवान की क्यों हुई थी हत्या, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, पांच आरोपित भेजे गए जेल

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 3, 2025

Army Jawan Murder Case in Prayagraj: प्रयागराज के करछना क्षेत्र में हुई सेना के जवान विवेक सिंह की हत्या के...

Next Post
UP

तीन घंटे में UP पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पत्रकार हत्याकांड के दो शूटर भाई एनकाउंटर में ढेर, झारखंड का कुख्यात भी मारा गया

Ballia

Ballia की सियासत में घमासान: उमाशंकर सिंह बनाम दया शंकर सिंह - जनाधार बनाम सत्ता की लड़ाई

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist