शुक्रवार, जुलाई 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

चुटकी भर सिंदूर ने खोली छात्रा के मर्डर की मिस्ट्री, जमीन से बाहर आई नाबागिल प्रियसी की लाश तो पकड़ा गया प्रेमी

पुलिस ने छात्रा हत्याकांड के आरोप में पटियाला में तैनात आरोपी फौजी हर्षवर्धन सिंह उर्फ दीपक कुमार (26) को दबोच लिया।

by Vinod
नवम्बर 18, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां के थरवई थाना क्षेत्र स्थित लखरावां गांव में एक छात्रा की जमीन के अंदर पुलिस ने लाश को बरामद किया था। शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन लॉन्च किया। पुलिस ने छात्रा हत्याकांड के आरोप में पटियाला में तैनात आरोपी फौजी हर्षवर्धन सिंह उर्फ दीपक कुमार (26) को दबोच लिया। आरोपी ने पूछताछ में मर्डर की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने चाकू भी बरामद कर लिया है, जिससे फौजी ने अपनी गर्लफ्रेंड का गला काटा था।

दरअसल, ये स्टोरी प्रयागराज की है। यहां के कैंट थानाक्षेत्र की रहने वाली 11वीं की छात्र अचानक घर से लापता हो गई थी। परिवारवालों ने पुलिस में केस दर्ज करवाया था। पुलिस छात्रा की खोजबीन कर रही थी। तभी 15 नवंबर थरवई के लखरावां गांव के पास जमीन में दफन शव मिला। घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूरी पर बैग मिला। इसमें कॉपी-किताब के अलावा सिंदूर की डिबिया व शीशा था। एक कॉपी मिली, जिसे दीपक कुमार नाम लिखा हुआ था। आगे दीपक का मोबाइल नंबर भी लिखा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच पड़ताल शुरू की तो छात्रा की मौत के राज से पर्दा उठ गया। छात्रा की हत्या उसके प्रेमी ने ही की थी।

RELATED NEWS

awahar Bhawan Fire Lucknow

Fire Incident: जवाहर भवन की चौथी मंजिल से उठीं आग की लपटें, मची अफरा-तफरी, समय रहते खाली कराया गया पूरा परिसर

जुलाई 20, 2026
Kaushambi School Teacher Viral Video

Teacher Viral Video: कौशांबी के प्राथमिक स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

जुलाई 17, 2026

डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत व डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य ने बताया जिस जगह पर छात्रा का शव मिला, वहीं सिंदूर भी पाया गया। इसी के बाद ये तय हो गया कि हत्या दीपक ने ही की है। इंस्टाग्राम की चैटिंग से भी सुराग मिले थे। घटना के बाद कैंट थाना क्षेत्र समेत अन्य चौराहों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। बालसन चौराहे पर बाइक सवार आरोपी कैमरे में दिखा, उसके पीछे स्कूल ड्रेस में छात्रा बैठी थी। बाइक नंबर और मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। थरवई थाना क्षेत्र के गांव कुसुंगुर निवासी आरोपी दीपक को पुराना पुल मनसइता नदी के पास से दबोच लिया गया। घटना में प्रयुक्त फावड़ा, चाकू व बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

आरोपी फौजी हर्षवर्धन सिंह उर्फ दीपक कुमार से पूछताछ में सामने आया कि वह छात्रा की हत्या करने के बाद कहीं भागा नहीं, बल्कि अपने घर चला गया। यहीं नहीं, जिस दिन छात्रा का शव मिला था वह घटनास्थल पर ही मौजूद था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शादी की बात छात्रा को पता चली तो वह उसके परिवार से मिलने की जिद कर विवाह तोड़ने का दबाव बनाने लगी। इसके बाद उसे मिलने के लिए बुलाया तो बहस हुई। उसे शादी करना था, इसलिए अपने साथ बैग में सिंदूर लाई थी। काफी मनाने के बावजूद वह मान नहीं रही थी। इसके बाद उसे बाइक से घटनास्थल पर ले गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि छात्रा का चाकू से गला काट दिया। फिर फावड़े से जमीन खोदकर शव को उसी के अंदर दफना दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह आराम से अपने घर पर आ गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अपने साथ एक चाकू लेकर आया था, उसका प्लान छात्रा को मारने का छुट्टी से पहले ही था। वह दिनभर छात्रा संग बैग में चाकू लेकर घूमता रहा। वारदात के बाद वह घर पहुंचा और रोजाना की तरह रहने लगा। उसने बताया उसे लगा ही नहीं था कि कभी भी छात्रा का शव परिवार को मिलेगा। आरोपी की गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस ने उसका मोबाइल बरामद किया। पता चला कि मोबाइल फॉरमेट हो चुका है। इंस्टाग्राम एप भी नहीं है। इसके बाद पुलिस ने इंस्टाग्राम एप डाउनलोड किया तो डाटा रिकवर हो गया। पता चला कि आरोपी के पास छात्रा की भी इंस्टाग्राम आईडी और पासवर्ड भी था। पूछताछ में बताया कि यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर उसने अपना मोबाइल फॉरमेट कर दिया था, ताकि किसी को इसकी भनक न लग सके।

पुलिस की जांच में छात्रा के इंस्टाग्राम चैटिंग पर एक मैसेज मिला था कि बालसन चौराहे पर मिलो। इसी के आधार पर पुलिस ने बालसन चौराहे पर लगे कैमरों को खंगाला तो आरोपी फुटेज में छात्रा संग कैद था। डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में आरोपी बताया कि जून माह में छात्रा से प्रयागराज में पहली मुलाकात हुई। दोनों में चैटिंग और वीडियो कॉलिंग होने लगी। इस बीच फेसबुक आईडी समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से छात्रा को पता चला कि उसकी शादी तय हो गई है। वह अपने साथ शादी करने के लिए जिद करने लगी। काफी मनाने के बावजूद वह अड़ी रही। शादी करने का झूठा वादा कर उसे 10 नवंबर को स्कूल के बहाने बालसन चौराहे पर मिलने के लिए बुला लिया।

आरेपी ने पूछताछ में बताया कि वह पटियाला में ट्रेड गनर के रूप में कार्यरत है। 30 नवंबर को सोरांव थाना क्षेत्र की एक युवती से उसकी शादी होनी है, इसलिए वह आठ नवंबर से छुट्टी पर चल रहा है। उसने बताया कि छात्रा के मामा का घर उसके गांव कुसुंगुर के पास है। छात्रा के ममेरे भाई गांव के ही एक मैदान में दौड़ने आया करते थे। इसके बाद से वह छात्रा को जानने लगा था। करीब आठ माह पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। आरोपी की ओर से पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार बाइक पर छात्रा को बिठाने के बाद वह कंपनी बाग गया। शाम पांच बजे तक साथ रहने के बाद उसे घटनास्थल पर ले गया। इसके बाद चाकू से उसकी हत्या कर दोनों पैर उसी के दुपट्टे से बांध दिया और फिर पास के मंदिर के पास रखे फावड़े की मदद से उसे जमीन में दफना कर फरार हो गया। छात्रा के बैग को घटनास्थल से करीब डेढ़ से दो किलोमीटर की दूरी पर फेंक दिया।

 

Tags: accused soldier arrestedPrayagrajsoldier kills girlfriendstudent murderedUttar Pradesh
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

awahar Bhawan Fire Lucknow

Fire Incident: जवाहर भवन की चौथी मंजिल से उठीं आग की लपटें, मची अफरा-तफरी, समय रहते खाली कराया गया पूरा परिसर

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Jawahar Bhawan Fire: राजधानी लखनऊ के प्रमुख प्रशासनिक भवनों में शामिल जवाहर भवन में सोमवार सुबह करीब 9:40 बजे अचानक...

Kaushambi School Teacher Viral Video

Teacher Viral Video: कौशांबी के प्राथमिक स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Kaushambi School Teacher Viral Video: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,...

Varanasi GST Bribery Case

Bribery Case: वाराणसी में जीएसटी उपायुक्त 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Varanasi GST Bribery Case: वाराणसी में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी विभाग की...

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2026

UP Weather Update: पिछले छह दिनों से पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है।...

Kanpur Suicide Case

Kanpur Suicide Case: कानपुर के गर्ल्स हॉस्टल में पॉलीटेक्निक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

by SYED BUSHRA
जुलाई 15, 2026

Kanpur Suicide Case: कानपुर के गीता नगर स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया,...

Next Post
SS राजामौली के खिलाफ FIR दर्ज

तकनीकी गड़बड़ी पर हनुमान जी को ठहराया जिम्मेदार ? SS राजामौली के खिलाफ FIR दर्ज

Raghuraj Singh

जितना पढ़ा मुसलमान, उतना बड़ा आतंकी? योगी मंत्री रघुराज सिंह का विस्फोटक बयान!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist