रविवार, अक्टूबर 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

U P Division: क्या पूर्वांचल राज्य बनने से यूपी की राजनीति, प्रशासन और जनता की किस्मत सच में बदल जाएगी?

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बंटवारे की बहस तेज है। पूर्वांचल को अलग राज्य बनाने की मांग विकास और प्रशासन के तर्कों के साथ उठ रही है। संविधान इसकी इजाजत देता है, फैसला संसद को करना है।

by SYED BUSHRA
जनवरी 23, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh Division Debate:देश का सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश एक बार फिर बंटवारे की बहस के केंद्र में है। 80 लोकसभा सीटों और 75 जिलों वाले इस बड़े प्रदेश को छोटे राज्यों में बांटने की मांग अब सिर्फ राजनीतिक मंचों तक सीमित नहीं रही, बल्कि आम लोगों की बातचीत का भी हिस्सा बन गई है। खासतौर पर पूर्वांचल को अलग राज्य बनाने की आवाज एक बार फिर तेज होती नजर आ रही है।

समर्थकों का कहना है कि इतना बड़ा राज्य होने के कारण प्रशासन और विकास दोनों ही प्रभावित होते हैं। छोटे राज्य बनने से शासन ज्यादा प्रभावी होगा और स्थानीय जरूरतों पर तेजी से काम हो सकेगा।

RELATED NEWS

Kanpur Fortuner Tanker Accident

Fortuner Crash : कानपुर में फॉर्च्यूनर डिवाइडर पार कर टैंकर से टकराई, कारोबारी की मौत, कार में फंसा रहा चालक

सितम्बर 26, 2026
Agra-Lucknow Expressway Accident:

Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराकर उछल गई ; तीन की मौत दो घायल

सितम्बर 26, 2026

क्यों उठी अलग पूर्वांचल की मांग

बीते कुछ महीनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भाजपा के कुछ नेताओं ने छोटे राज्य की जरूरत पर बयान दिए थे। अब यही मांग पूर्वी उत्तर प्रदेश यानी पूर्वांचल से भी मजबूती से उठने लगी है। अमेठी में हुए एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह और पूर्व प्राविधिक शिक्षा मंत्री डॉ. अमीता सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक पूर्वांचल को अलग राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा, तब तक उसका समुचित विकास संभव नहीं है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने यह साफ कर दिया कि यह मुद्दा केवल राजनीति का नहीं, बल्कि जनता की भावनाओं से जुड़ा हुआ है। लोगों का मानना है कि पश्चिमी यूपी की तुलना में पूर्वी यूपी आज भी शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के मामले में पीछे है।

छोटा राज्य, बेहतर प्रशासन का तर्क

पूर्वांचल राज्य के समर्थकों का कहना है कि छोटे राज्य बनने से प्रशासनिक पकड़ मजबूत होगी। स्थानीय समस्याओं को समझना और उनका समाधान निकालना आसान होगा। इसके अलावा विकास योजनाओं का लाभ भी सीधे जनता तक पहुंचेगा।
उनका तर्क है कि बड़े राज्य में कई बार दूर-दराज के इलाकों की आवाज राजधानी तक नहीं पहुंच पाती, जिससे क्षेत्रीय असंतुलन बढ़ता है।

क्या यूपी का बंटवारा संभव है:

संवैधानिक प्रक्रियाभारत के संविधान में राज्य के बंटवारे की प्रक्रिया साफ तौर पर तय है। इसके लिए संविधान के अनुच्छेद 3 को समझना जरूरी है।

सबसे पहले, किसी राज्य को बांटने या नया राज्य बनाने का अधिकार केवल संसद के पास होता है। इसके लिए राष्ट्रपति की मंजूरी जरूरी होती है। राष्ट्रपति इस प्रस्ताव को संबंधित राज्य की विधानसभा के पास भेजते हैं, ताकि वहां इस पर चर्चा हो सके। हालांकि, राज्य विधानसभा की राय संसद के लिए बाध्यकारी नहीं होती। यानी अगर विधानसभा प्रस्ताव के खिलाफ भी हो, तब भी संसद कानून पास कर सकती है। इस कानून को पारित करने के लिए संसद में साधारण बहुमत ही काफी होता है।

इतिहास में भी उठ चुकी है यह मांग

यह पहली बार नहीं है जब उत्तर प्रदेश के बंटवारे की बात हो रही है। साल 2000 में यूपी से अलग होकर उत्तराखंड राज्य बना था। इसके बाद साल 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती की सरकार ने यूपी को चार हिस्सों पूर्वांचल, पश्चिमांचल, बुंदेलखंड और अवध में बांटने का प्रस्ताव विधानसभा से पास कराया था। हालांकि, उस समय केंद्र सरकार की मंजूरी न मिलने के कारण यह प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ सका।

Tags: Purvanchal State DemandUttar Pradesh News
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Kanpur Fortuner Tanker Accident

Fortuner Crash : कानपुर में फॉर्च्यूनर डिवाइडर पार कर टैंकर से टकराई, कारोबारी की मौत, कार में फंसा रहा चालक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

Kanpur Fortuner Tanker Accident:कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। महाराजपुर थाना क्षेत्र के महोली मोड़ के...

Agra-Lucknow Expressway Accident:

Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराकर उछल गई ; तीन की मौत दो घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

 Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 7:15 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बलिया जा...

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

Mirzapur Ganga Woman Rescue: मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र की छोटी बसही निवासी 38 वर्षीय सुनीता साहनी मंगलवार को पति...

1. Muzaffarnagar Mother Son Death

Muzaffarnagar News:पैसों को लेकर मां से हुआ विवाद, बेटे ने खाया जहर; सदमे में 80 वर्षीय मां ने भी उठाया खौफनाक कदम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 15, 2026

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पारिवारिक कलह के चलते मां-बेटे की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है।...

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

Kanpur death case :उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के गुजैनी थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती की मौत से परिवार...

Next Post
Kanpur में देर रात मचा हड़कंप,पुलिस रेड में करोड़ों की नकदी, भारी मात्रा में चांदी बरामद, हवाला नेटवर्क का खुलासा

Kanpur में देर रात मचा हड़कंप,पुलिस रेड में करोड़ों की नकदी, भारी मात्रा में चांदी बरामद, हवाला नेटवर्क का खुलासा

Census Rules: जनगणना अब सिर्फ गिनती नहीं, सरकार जानना चाहती है आपकी जीवनशैली, सुविधाएं और घर की पूरी जानकारी

Census Rules: जनगणना अब सिर्फ गिनती नहीं, सरकार जानना चाहती है आपकी जीवनशैली, सुविधाएं और घर की पूरी जानकारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In