शुक्रवार, जुलाई 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

समाजवाद-धर्मनिरपेक्ष डिलीट करेंगे तभी मूल भावना में आएगा संविधान : Raja Bhaiya का कांग्रेस पर बड़ा हमला

कुंडा विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक प्रमुख राजा भैया ने संविधान से समाजवाद और धर्मनिरपेक्ष शब्द हटाने की मांग की है। उन्होंने इंदिरा गांधी पर आरोप लगाया कि इमरजेंसी में राजनीतिक लाभ के लिए प्रस्तावना में संशोधन किया गया।

by Mayank Yadav
अगस्त 18, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Raja Bhaiya
Share on FacebookShare on Twitter

Raja Bhaiya Constitution Preamble: उत्तर प्रदेश की राजनीति में बेबाक अंदाज़ के लिए चर्चित कुंडा से विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने संविधान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि संविधान की मूल प्रस्तावना में समाजवाद और धर्मनिरपेक्ष शब्द नहीं थे, बल्कि इमरजेंसी के दौरान इंदिरा गांधी ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए इन्हें जोड़ा था। राजा भैया का मानना है कि जब तक इन शब्दों को संविधान से हटाया नहीं जाता, तब तक इसकी मूल भावना बहाल नहीं होगी। कांग्रेस पर सीधा निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने संशोधन करके अपने आपको संविधान रचयिताओं—डॉ. भीमराव अंबेडकर और सरदार पटेल—से भी बड़ा बताने की कोशिश की थी।

संविधान से समाजवाद और धर्मनिरपेक्ष हटाने की मांग

एक निजी न्यूज़ चैनल के पॉडकास्ट में Raja Bhaiya ने साफ कहा कि समाजवाद और धर्मनिरपेक्ष शब्दों को संविधान से हटाया जाना चाहिए। उनका कहना था कि संविधान की मूल आत्मा में ये शब्द नहीं थे और इन्हें जोड़ना तानाशाही का प्रतीक है।

RELATED NEWS

सनातनी अवतार के बाद अब राजा भैया ने दिखाया दबदबा, 30 लाख के लग्जरी घोड़े पर सवार होकर मचाया तहलका

सनातनी अवतार के बाद अब राजा भैया ने दिखाया दबदबा, 30 लाख के लग्जरी घोड़े पर सवार होकर मचाया तहलका

नवम्बर 23, 2025
राजा भैया को लेकर हुआ अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, इन पाकिस्तानियों को कुंडा विधायक हर साल भेजते हैं पैसा

राजा भैया को लेकर हुआ अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, इन पाकिस्तानियों को कुंडा विधायक हर साल भेजते हैं पैसा

अक्टूबर 23, 2025

कांग्रेस पर कड़ा वार

Raja Bhaiya ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि समाजवादी विचारधारा और कांग्रेस का हमेशा विरोध रहा है। फिर भी इंदिरा गांधी ने राजनीतिक लाभ के लिए प्रस्तावना में संशोधन कर दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इससे इंदिरा गांधी, बाबा साहब अंबेडकर और सरदार पटेल से बड़ी विद्वान साबित हो जाती हैं?

भारत की सनातनी पहचान

धर्मनिरपेक्षता पर पूछे गए सवाल में राजा भैया ने कहा कि भारत पहले से ही सनातनी देश है। यही कारण है कि आज यह राष्ट्र धर्मनिरपेक्ष बना हुआ है। उन्होंने याद दिलाया कि जब पाकिस्तान बना तो हिंदुओं ने कभी यह नहीं कहा कि मुसलमानों के साथ नहीं रह सकते। बल्कि उन्होंने भाईचारे पर जोर दिया।

बातचीत के दौरान राजा भैया ने यह भी स्पष्ट किया कि वे भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के पक्षधर हैं। उनका कहना था कि भारत की पहचान सनातन धर्म से ही है और यही इसकी असली शक्ति भी है।

कौन है CP राधाकृष्णन, जिन्हें बनाया गया NDA के उपराष्ट्रपति का प्रत्याशी, जानें दक्षिण में क्यों नाम पड़ा ‘तमिलनाडु का मोदी’

Tags: Raja Bhaiya
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

सनातनी अवतार के बाद अब राजा भैया ने दिखाया दबदबा, 30 लाख के लग्जरी घोड़े पर सवार होकर मचाया तहलका

सनातनी अवतार के बाद अब राजा भैया ने दिखाया दबदबा, 30 लाख के लग्जरी घोड़े पर सवार होकर मचाया तहलका

by Vinod
नवम्बर 23, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। राजा भैया कुंडा के विधायक हैं। राजा भैया अपनी खुद की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है। वह...

राजा भैया को लेकर हुआ अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, इन पाकिस्तानियों को कुंडा विधायक हर साल भेजते हैं पैसा

राजा भैया को लेकर हुआ अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, इन पाकिस्तानियों को कुंडा विधायक हर साल भेजते हैं पैसा

by Vinod
अक्टूबर 23, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कुंडा विधायक राजा भैया का यूपी में अलग ही रौला है। वह सूबे की सियासत में गजब...

दिवाली पर राजा भैया ने किया अबतक का सबसे बड़ा खुलासा, बता दिया इस वक्त में सनातन पर क्यों मंडरा रहा खतरा

दिवाली पर राजा भैया ने किया अबतक का सबसे बड़ा खुलासा, बता दिया इस वक्त में सनातन पर क्यों मंडरा रहा खतरा

by Vinod
अक्टूबर 21, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। वो इधर-उधर की बात नहीं करते। जुबान से कभी भी अपने विरोधियों के खिलाफ अपशब्द नहीं बोलते। तर्कों...

राजा भैया ने ‘स्पेशल 700’ से भानवी सिंह पर किया पलटवार, जानें कहां से आए और किसके हैं ये आधुनिक हथियार

राजा भैया ने ‘स्पेशल 700’ से भानवी सिंह पर किया पलटवार, जानें कहां से आए और किसके हैं ये आधुनिक हथियार

by Vinod
अक्टूबर 3, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच चल रहा विवाद लगातार...

UP News: राजा भैया और भानवी सिंह की बगावत से उठ गया पर्दा, जानें पत्नी ने पति से क्यों किया किनारा

UP News: राजा भैया और भानवी सिंह की बगावत से उठ गया पर्दा, जानें पत्नी ने पति से क्यों किया किनारा

by Vinod
अक्टूबर 2, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। राजा भैया और उनकी पत्नी भावनी सिंह के बीच एकबार यलगार का आगाज हो चुका है। कुंडा...

Next Post
Patanjali

जिसके नाम पर कमा-खा रहे हैं रामदेव... बृजभूषण शरण सिंह ने फिर साधा योगगुरु पर निशाना

UP Weather Update:बरसात थमी, उमस और गरमी से लोग बेहाल जानिए कब मिलेगी इससे राहत

UP Weather Update:बरसात थमी, उमस और गरमी से लोग बेहाल जानिए कब मिलेगी इससे राहत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist