मंगलवार, सितम्बर 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज, SIT रिपोर्ट के बाद आठ से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और गड़बड़ी के मामले में SIT की रिपोर्ट के आधार पर FIR दर्ज हुई है। आठ से अधिक लोगों पर गबन, धोखाधड़ी और साजिश रचने के आरोप लगाए गए हैं।

by SYED BUSHRA
जून 26, 2026
in उत्तर प्रदेश
Ram Mandir Donation Theft Case
Share on FacebookShare on Twitter

Ram Mandir Chadawa Chori Case: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और दान राशि में कथित गड़बड़ी के मामले में जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर अब FIR दर्ज कर ली गई है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

आठ से ज्यादा लोग नामजद

सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में आठ से अधिक लोगों को नामजद किया गया है। जांच के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने की बात कही जा रही है। आरोप है कि इन लोगों ने चढ़ावे की राशि में गड़बड़ी की और इसमें अन्य लोगों की भी मदद ली गई।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
Ayodhya Attack: बम-गोली कांड में बेटे के बाद मां की भी मौत, मचा हड़कंप, सड़क जाम और मौके पर पहुंचे स्वामी प्रसाद

Ayodhya Attack: बम-गोली कांड में बेटे के बाद मां की भी मौत, मचा हड़कंप, सड़क जाम और मौके पर पहुंचे स्वामी प्रसाद

सितम्बर 16, 2026

इन लोगों के खिलाफ मुकदमा

जानकारी के अनुसार, एफआईआर में अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, अविनाश शुक्ला, टिन्नू यादव और मनीष यादव समेत अन्य लोगों के नाम शामिल किए गए हैं। इन सभी के खिलाफ गबन, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों की जांच कर रही है।

पुलिस और SIT की जांच तेज

एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस और SIT की टीमों ने जांच और तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से पड़ताल की जाएगी। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच एजेंसियां वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य जरूरी दस्तावेजों को भी खंगाल रही हैं।

13 जून को बनी थी जांच टीम

राम मंदिर में चढ़ावे और दान राशि से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 जून को तीन सदस्यीय SIT का गठन किया था। इस टीम में लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, आईजी लखनऊ रेंज किरण शिवकुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। टीम को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने की जिम्मेदारी दी गई थी।

200 करोड़ रुपये से अधिक की आशंका

सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई गई है कि चढ़ावे और दान राशि में हुई कथित गड़बड़ी का आंकड़ा 200 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है। हालांकि, इस संबंध में अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा। SIT अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को सौंप चुकी है और अब आगे की जांच जारी है।

Tags: Ayodhya NewsNews1IndiaRam Mandir
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

Ayodhya Attack: बम-गोली कांड में बेटे के बाद मां की भी मौत, मचा हड़कंप, सड़क जाम और मौके पर पहुंचे स्वामी प्रसाद

Ayodhya Attack: बम-गोली कांड में बेटे के बाद मां की भी मौत, मचा हड़कंप, सड़क जाम और मौके पर पहुंचे स्वामी प्रसाद

by SYED BUSHRA
सितम्बर 16, 2026

अयोध्या में बम और गोली से हुए हमले के बाद मामला और गंभीर हो गया है। हमले में घायल एक...

Temple Issue:  नफरत और हिंसा से अयोध्या के आम लोगों को नुकसान, नेहा बोरा ने सरकार पर क्यों उठाए सवाल

Temple Issue: नफरत और हिंसा से अयोध्या के आम लोगों को नुकसान, नेहा बोरा ने सरकार पर क्यों उठाए सवाल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 16, 2026

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा मंगलवार को अयोध्या पहुंचीं। उन्होंने फैजाबाद प्रेस क्लब में ‘जेन-जी...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Next Post
: Ketan Murder Case Pune

Ketan Murder Case: मंगेतर के गंजेपन से थी नाराज, क्या बाल बने हत्या का कारण, सिया के बयान से जांच में नया मोड़

Ram Mandir Donation Case: SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा घटनाक्रम, चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

Ram Mandir Donation Case: SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा घटनाक्रम, चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In