सोमवार, अगस्त 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

MahaKumbh के श्रद्धालुओं की भक्ति से रामलला का खज़ाना भरा ,26 जनवरी से रोजाना आ रहा है कितना चढ़ावा

महाकुंभ से लौटे श्रद्धालुओं ने राम मंदिर में भारी चढ़ावा अर्पित किया। 26 जनवरी से लेकर 28 फरवरी तक 34 करोड़ रुपये का चढ़ावा आया। सिक्कों की गिनती मशीनों से होती है और सोने-चांदी के आभूषणों को शुद्ध कर बिस्किट बनाए जा रहे हैं।

by SYED BUSHRA
मार्च 3, 2025
in उत्तर प्रदेश, महाकुंभ 2025
Ram Mandir donations surge
Share on FacebookShare on Twitter

Prayagraj के महाकुंभ से लौटे श्रद्धालुओं की आस्था ने रामलला के खजाने को समृद्ध कर दिया है। मकर संक्रांति से शुरू हुआ महाकुंभ जैसे-जैसे आगे बढ़ा, वैसे-वैसे राम मंदिर में चढ़ावा बढ़ता गया। खासतौर पर मौनी अमावस्या के आसपास श्रद्धालुओं की भीड़ ने मंदिर में भारी चढ़ावा अर्पित किया।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की अयोध्या शाखा के मुख्य प्रबंधक जीपी मिश्र ने बताया कि 26 जनवरी से प्रतिदिन औसतन एक करोड़ रुपये का चढ़ावा आ रहा है। इस तरह 34 दिनों में श्रद्धालुओं ने करीब 34 करोड़ रुपये मंदिर में समर्पित किए हैं।

RELATED NEWS

Champat Rai Resignation : किसने कहा- चंपत राय के पास कोई संपत्ति नहीं, जीते हैं सादगी भरा जीवन

Champat Rai Resignation : किसने कहा- चंपत राय के पास कोई संपत्ति नहीं, जीते हैं सादगी भरा जीवन

जून 27, 2026
Resign or Not : राम मंदिर चढ़ावा मामले में बढ़ा सियासी घमासान, चंपत राय के इस्तीफे पर नए दावे

Resign or Not : राम मंदिर चढ़ावा मामले में बढ़ा सियासी घमासान, चंपत राय के इस्तीफे पर नए दावे

जून 27, 2026

मंदिर में रोज होती है चढ़ावे की गिनती

राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती और प्रबंधन के लिए 9 स्थायी कर्मचारियों के साथ 36 आउटसोर्सिंग कर्मियों को भी लगाया गया है। ये कर्मचारी रोजाना चढ़ावे के नोटों और सिक्कों की गिनती करके उनका हिसाब-किताब रखते हैं। गिनती के बाद ये रुपये बैंक में जमा किए जाते हैं।

सिक्कों की गिनती भी मशीन से होती है

एसबीआई के अधिकारियों के अनुसार, सिक्कों की गिनती विशेष मशीनों से की जाती है। यह मशीन 1, 2, 5 और 10 रुपये के सिक्कों को अलग-अलग कर देती है। गिनती के बाद सौ-सौ सिक्कों के पैकेट बनाकर दो-दो हजार के बंडल तैयार किए जाते हैं। छोटे मूल्य के सिक्के बैंक में जमा कर दिए जाते हैं, जबकि बड़े मूल्य के सिक्के मंदिर में ही इस्तेमाल होते हैं।

सोने-चांदी के आभूषणों से बन रहे बिस्किट

रामलला को चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों की वैज्ञानिक विधि से शुद्धता जांच कर धातु को अलग किया जाता है। इसके बाद इन धातुओं के बिस्किट बनाए जाते हैं।

इस कार्य के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने भारत सरकार की अर्ध-शासकीय संस्था सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SPMCIL) से अनुबंध किया है। संस्था का कार्यालय लखनऊ में स्थित है।

पहले मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए आभूषणों को इकट्ठा कर जांच के लिए भेजा जाता था। अब धातुओं की शुद्धता की जांच के बाद इन्हें बिस्किट में बदला जा रहा है।

रामलला की सेवा में भक्तों का योगदान

श्रद्धालु अपनी भक्ति और आस्था के रूप में बड़ी मात्रा में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं। यह न केवल मंदिर की सेवा में काम आ रहा है, बल्कि मंदिर के विकास कार्यों में भी सहायक साबित हो रहा है।

Tags: Ram Mandirtemple donations
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Champat Rai Resignation : किसने कहा- चंपत राय के पास कोई संपत्ति नहीं, जीते हैं सादगी भरा जीवन

Champat Rai Resignation : किसने कहा- चंपत राय के पास कोई संपत्ति नहीं, जीते हैं सादगी भरा जीवन

by Kirtika Tyagi
जून 27, 2026

Champat Rai Resignation Row: बिजनौर स्थित पुश्तैनी घर में हमारे सहयोगी संजीव शर्मा से बातचीत के दौरान चंपत राय के...

Resign or Not : राम मंदिर चढ़ावा मामले में बढ़ा सियासी घमासान, चंपत राय के इस्तीफे पर नए दावे

Resign or Not : राम मंदिर चढ़ावा मामले में बढ़ा सियासी घमासान, चंपत राय के इस्तीफे पर नए दावे

by SYED BUSHRA
जून 27, 2026

Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चढ़ावा मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी...

Ram Mandir Donation Case: SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा घटनाक्रम, चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

Ram Mandir Donation Case: SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा घटनाक्रम, चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

by SYED BUSHRA
जून 26, 2026

Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट सरकार को सौंपे जाने के...

Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज, SIT रिपोर्ट के बाद आठ से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

by SYED BUSHRA
जून 26, 2026

Ram Mandir Chadawa Chori Case: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और दान राशि में कथित गड़बड़ी के मामले में...

SIT Report : राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर जांच रिपोर्ट तैयार, कौन सी नई व्यवस्था की सिफारिश, SIT के खुलासे पर टिकी सबकी नजर

SIT Report : राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर जांच रिपोर्ट तैयार, कौन सी नई व्यवस्था की सिफारिश, SIT के खुलासे पर टिकी सबकी नजर

by Kirtika Tyagi
जून 22, 2026

Ram Mandir Donation Case SIT Report: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर देशभर में चर्चा...

Next Post
Himani Narwal murder case

Haryana में कांग्रेस नेता की हत्या सूटकेस में मिला शव, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से थी जुड़ी

ISI ने रची अयोध्या में राम मंदिर पर आतंकी हमले की साजिश, फरीदाबाद से हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़ा गया खूंखार टेररिस्ट

ISI ने रची अयोध्या में राम मंदिर पर आतंकी हमले की साजिश, फरीदाबाद से हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़ा गया खूंखार टेररिस्ट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist