बुधवार, अगस्त 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

मोदी नगर में RRTS कॉरिडोर पर बनेंगे दो स्पेशल स्टील स्पैन

by Juhi Tomer
सितम्बर 17, 2022
in उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद
Share on FacebookShare on Twitter

गाजियाबाद। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर मोदी नगर में चल रहे निर्माण कार्य के तहत अलग-अलग जगह पर 2 स्पेशल स्टील स्पैन (पुल) बनाए जा रहे हैं। इनमें पहला स्टील स्पैन, मोदी नगर नॉर्थ आरआरटीएस स्टेशन से मेरठ की दिशा में थोड़ी दूरी पर कादराबाद में एनएच-34 को क्रॉस कर रहे नाले पर बनाया जा रहा है। यह नाला लगभग 50 मीटर चौड़ा है और इसे पार करने के लिए 54 मीटर चौड़ा और लगभग 450 टन वजनी स्पेशल गर्डर स्पैन लगाया जा रहा है।

एनसीआरटीसी के प्रवक्ता पुनीत वत्स ने शनिवार को बताया कि नाले को पार करने के लिए बनाए जा रहे स्पैन के लिए नाले के दोनों ओर 2-2 पोर्टल पियर (पिलर) और एक-एक स्पेशल पिलर बनाया जा रहा है। आम पिलर के मुकाबले स्पेशल पिलर्स ज़्यादा मज़बूत और मोटे होते हैं। इनके फ़ाउंडेशन में भी आम पिलर्स के 4-6 पाइल की तुलना में 8 पाइल्स बनाई जाती हैं। पोर्टल पियर्स के निर्माण के लिए फ़ाउंडेशन का कार्य पूर्ण हो गया और स्पेशल पिलर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। साथ ही, आमतौर पर आरआरटीएस वायाडक्ट में स्पैन की लंबाई 34 मीटर होती है, लेकिन यहां स्टील स्पैन 54 मीटर लंबा है। इस स्टील स्पैन को जल्द ही स्थापित करने की तेज़ी से कार्य किया जा रहा है। इस स्पैन पर आरआरटीएस ट्रेन ज़मीन से लगभग 14 मीटर की ऊंचाई पर क्रॉस करेगी।

RELATED NEWS

Karnataka political News: कर्नाटक में सियासी हलचल हुई तेज, जानिए क्यों मंत्री बी. नागेंद्र ने की इस्तीफे की पेशकश

Karnataka political News: कर्नाटक में सियासी हलचल हुई तेज, जानिए क्यों मंत्री बी. नागेंद्र ने की इस्तीफे की पेशकश

अगस्त 26, 2026
Ukraine Independence Day: राष्ट्रपति मुर्मु की शुभकामनाओं पर जेलेंस्की ने जताया आभार, भारत से सहयोग बढ़ाने की कही बात

Ukraine Independence Day: राष्ट्रपति मुर्मु की शुभकामनाओं पर जेलेंस्की ने जताया आभार, भारत से सहयोग बढ़ाने की कही बात

अगस्त 26, 2026

उन्होंने बताया कि दूसरा स्पेशल स्टील स्पैन मोदी नगर तहसील के पास से गुजर रहे सिंचाई विभाग के साइफन (बंबा) पर बनाया जा रहा है। इस साइफन की चौड़ाई लगभग 10 मीटर है। इसे पार करने के लिए यहां साइफन के दोनों ओर एक-एक पोर्टल पियर बनाकर 50 मीटर लंबा और लगभग 400 टन का स्पेशल स्टील स्पैन स्थापित किया जाएगा। इन पोर्टल पियर्स का निर्माण कार्य प्रगति पर है और जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इस स्पैन पर आरआरटीएस ट्रेन साइफन को ग्राउंड लेवल से लगभग 14 मीटर की ऊंचाई पर पार करेगी।

आरआरटीएस कॉरिडोर के एलिवेटेड वायडक्ट के निर्माण के लिए एनसीआरटीसी आमतौर पर औसतन 34 मीटर की दूरी पर पिलर्स खड़ा करता है। जिसके बाद लॉन्चिंग गैन्ट्री (तारिणी) इन पर आरआरटीएस के वायाडक्ट का निर्माण करती हैं। हालांकि, कुछ जटिल क्षेत्रों में जहां कॉरिडोर नदियों, पुलों, रेल क्रॉसिंग, मेट्रो कॉरिडोर, एक्सप्रेसवे या ऐसे अन्य मौजूदा ढांचों को पार कर रहा है, वहां पिलर्स के बीच इस दूरी को बनाए रखना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। ऐसे क्षेत्रों में पिलर्स को जोड़ने के लिए विशेष स्टील स्पैन का उपयोग किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अब तक दिल्ली मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के लिए 5 स्पेशल स्टील स्पैन स्थापित किये गए हैं, जिनमें एक 73 मीटर लंबा स्पेशल स्पैन रेलवे की मुख्य रेललाइन पर वसुंधरा में, 150 मीटर लंबा एक स्टील स्पैन गाज़ियाबाद स्टेशन के पास, दो 45 मीटर लंबे स्टील स्पैन दुहाई डिपो की ओर जा रहे आरआरटीएस वायाडक्ट के लिए और 73 मीटर लंबा स्पैन ईपीई को पार करने के लिये बनाए गए हैं।

Share196Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Karnataka political News: कर्नाटक में सियासी हलचल हुई तेज, जानिए क्यों मंत्री बी. नागेंद्र ने की इस्तीफे की पेशकश

Karnataka political News: कर्नाटक में सियासी हलचल हुई तेज, जानिए क्यों मंत्री बी. नागेंद्र ने की इस्तीफे की पेशकश

by Sadaf Farooqui
अगस्त 26, 2026

Karnataka politics: कर्नाटक में महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम से जुड़े कथित 89 करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर...

Ukraine Independence Day: राष्ट्रपति मुर्मु की शुभकामनाओं पर जेलेंस्की ने जताया आभार, भारत से सहयोग बढ़ाने की कही बात

Ukraine Independence Day: राष्ट्रपति मुर्मु की शुभकामनाओं पर जेलेंस्की ने जताया आभार, भारत से सहयोग बढ़ाने की कही बात

by Sadaf Farooqui
अगस्त 26, 2026

Ukraine Independence Day:  यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने यूक्रेन की आजादी की 35वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं देने के लिए...

Uttar Pradesh: योगी सरकार का बुजुर्गों के लिए बड़ा फैसला, अत्याचार करने वाली संतान को घर-संपत्ति से हटाने का दिया अधिकार

Uttar Pradesh: योगी सरकार का बुजुर्गों के लिए बड़ा फैसला, अत्याचार करने वाली संतान को घर-संपत्ति से हटाने का दिया अधिकार

by Sadaf Farooqui
अगस्त 26, 2026

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश में बुजुर्ग माता-पिता के अधिकारों और सम्मानजनक जीवन को लेकर योगी सरकार ने बड़ा फैसला...

Free Bus Travel

Free Bus Travel: यूपी में बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात, रोडवेज बसों में मिलेगा निःशुल्क यात्रा का लाभ,सीएम योगी आज करेंगे शुभारंभ

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2026

Free Bus Travel for Women:उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में...

UP Weather Update

UP Weather Update: पूर्वांचल में झमाझम बारिश के आसार, लखनऊ में भी गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, IMD ने जारी की चेतावनी

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

UP Weather Update:उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के...

Next Post

Jamia University के कैंपस में सफूरा जरगर की Entry Ban, लगा छात्रों को भड़काने का आरोप

सलमान-अक्षय ने जैकलीन फर्नांडीज को दी थी सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ चेतावनी, फिर भी शादी करना चाहती थीं

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist