गुरूवार, जुलाई 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Republic Day 2025: आखिर महात्मा गांधी ने क्यों कहा, ‘हां मेरी पत्नी के साथ भी हुआ है बलात्कार’

अंग्रेजों से आजादी मिलने के बाद धर्म के नाम पर भारत का बंटवारा हुआ और दुनिया के नख्शे पर पाकिस्तान का उदय हुआ था। तब पाकिस्तान में हिन्दु-सिखों का नरसंहार हुआ और इसकी आग भारत में भी भड़क गई।

by Vinod
जनवरी 26, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, कानपुर
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। पूरे देश में बड़े हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। देशभक्ति गीतों से शहर-शहर, गांव-गांव सराबोर हैं। लोग क्रांतिकारियों की गाथा सुनाने के साथ ही अंग्रेजी हुकूमत की क्रूरता की दास्तां को भी बया कर रहे हैं। जिन्न और पाकिस्तान के जन्म की कहानियां भी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। ऐसे में हम भी आपको एक ऐसी ही कहानी से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिसे पढ़कर आप हैरान हो जाएंगे। बात 1947 की है। जब बंटवारे के बाद पाकिस्तान का उदय हुआ। मुस्लिमों ने पाक के अंदर हिन्दु-सिखों का खून बहाया, तब महात्मा गांधी आगे आए और करीब 20 हजार मुस्लिमों की जान बचाई।

तब आगे आए महात्मा गांधी

कहानी भारत की आजादी के वक्त की है। अंग्रेजों ने भारत को आजाद किए जाने का ऐलान कर दिया। तभी मोहम्मद अली जिन्ना के अरमान जागे। उन्होंने मुसलमानों के लिए भारत से अलग पाकिस्तान की मांग की। जिन्ना के कारण भारत के दो टुकड़े हुए और विश्व के नख्शे पर पाकिस्तान नाम के देश का जन्म हुआ। बंटवारे के बाद पाकिस्तान में मुस्लिमों ने हिन्दु और सिखों का कत्लेआम किया। महिलाओं की आबरू लूटी। पाकिस्तान में भड़की आग की लपटें भारत में भी पहुंच चुकी थी। ऐसे में महात्मा गांधी ही वो शख्स थे जिन्होंने अपने शब्दों के अस्त्र चलाकर लोगों को संयमित करने की कोशिश की।

RELATED NEWS

Indina Army Recruitment: आर्मी भर्ती में फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन,  तस्वीरों के साथ जारी हुआ दलालों से हाई अलर्ट,

Indina Army Recruitment: आर्मी भर्ती में फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन, तस्वीरों के साथ जारी हुआ दलालों से हाई अलर्ट,

जुलाई 23, 2026
Hydrogen Train Update: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को नहीं मिल रहे यात्री, आखिर क्यों खाली हैं कोच?

Hydrogen Train Update: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को नहीं मिल रहे यात्री, आखिर क्यों खाली हैं कोच?

जुलाई 23, 2026

ट्रेन के अंदर थे इंसानों के शव

भारत के विभाजन के बाद जब हिंदू भारत की ओर मुसलमान पाकिस्तान की ओर रुख कर रहे थे, तो वे खौफजदा थे। हिंसा की आग में देश चल रहा था और वे सबकुछ छोड़कर भागने को विवश थे। हजारों के परिवार वाले बिछड़ गए, तो हजारों की हत्या उनके सामने हुई। जिसको जैसे मौका मिला वह सुरक्षित स्थान की ओर भागा। अमृतसर रेलवे स्टेशन पर शरणार्थी जमा थे। रेलगाड़ी आने पर वे अपनों की तलाश करते थे। 15 अगस्त 1947 को 10 डाउन एक्सप्रेस, आठ डिब्बों की गाड़ी जब प्लेटफॉर्म पर रूकी तो उससे चार सिपाहियों के अलावा कोई उतरा नहीं। स्टेशन मास्टर छेनी सिंह ने देखा सभी बोगियों की खिड़कियां खुलीं थीं, लेकिन कोई वहां से झांक नहीं रहा था।

अपने पति का कटा हुआ सिर उठाया और

ट्रेन के अंदर सन्नाटा पसरा था। स्टेशन पर मौजूद शरणार्थी जो परिजनों की तलाश में आए थे, वे भी डरे हुए थे। स्टेशन मास्टर ने एक बोगी का दरवाजा खोला और जो देखा उसे देखकर उनका सिर चकरा गया। डिब्बे के फर्श पर इंसानी जिस्मों का ढेर पड़ा था। किसी की खोपड़ी चकनाचूर थी, तो किसी की आंत बाहर थी। कटे हुए हाथ-पैर बिखरे पड़े थे। तभी उन्हें किसी की घुटी हुई आवाज सुनाई थी। उन्होंने चिल्लाकर कहा, अमृतसर आ गया है, यहां सिर्फ हिंदू और सिख हैं बाहर आ जाओ। तभी एक औरत ने हाथ में अपने पति का कटा हुआ सिर उठाया और उसे सीने से लगाकर दहाड़े मारकर रोने लगी। कुछ बच्चे माओं के सीने से लिपटकर रो रहे थे।

हमारी ओर से स्वतंत्रता का उपहार

स्टेशन मास्टर ने एक के बाद दूसरे बोगी का रुख किया और हर बोगी की वही स्थिति थी। वह लाशों की ढेर से गुजर रहे थे। अंतिम बोगी तक पहुंचते-पहुंचते उन्हें उल्टी होने लगी और वे सोचने लगे कि इंसान इतना निर्दयी कैसे हो सकता है। उस ट्रेन के अंतिम बोगी पर सफेद अक्षरों में लिखा था, यह पटेल और नेहरू को हमारी ओर से स्वतंत्रता का उपहार है। नरसंहार की खबर से पूरे भारत में विरोध की लहर दौड़ पड़ी। शहर से लेकर गांवों में हिसां भड़क गई। उस वक्त भी महात्मा गांधी एक ऐसे व्यक्ति थे, जो लोगों को नियंत्रित कर सकते थे। इस बात को लार्ड माउंटबेटन अच्छी तरह जानते थे।

मुसलमानों को जाकर गले लगाइए और

महात्मा गांधी को लार्ड माउंटबेटन वन मैन आर्मी कहा करते थे। इसलिए जहां भी हिंसा की आग तेज हुई, उन्होंने महात्मा गांधी को आगे करके हिंसा करने वालों को धराशाई करने की कोशिश की और वे काफी हद तक सफल भी रहे। दिल्ली से सटे हुए पानीपत में जब हिंसा की आग बहुत तेज हो गई और मुसलमानों की हिंसा का जवाब देने के लिए हिंदू और सिख पागल हो गए, तब एक रेलवे स्टेशन पर उनका उत्पाद जारी था। तब महात्मा गांधी कलकत्ता से पानीपत आए। प्लेटफॉर्म पर उतरकर वे दंगाइयों की ओर बढ़ गए। डोमिनीक लापिएर और लैरी कॉलिंस ने अपनी किताब फ्रीडम एड नाइट में लिखा है कि वे भीड़ से कहने लगे, ‘इस शहर के मुसलमानों को जाकर गले लगाइए और उनसे कहिए कि वे यहीं रहें. पाकिस्तान ना जाएं।

हां मेरी पत्नी के साथ हुआ है बलात्कार

गांधीजी की बात सुनकर भीड़कर में से एक ने चि़्ल्लाकर कहा, बलात्कार क्या आपकी पत्नी के साथ हुआ?। क्या आपके बच्चे को उन लोगों ने बोटी-बोटी करके फेंक दिया। गांधी जी ने जवाब दिया, ‘हां बलात्कार मेरी पत्नी के साथ हुआ है’। उनलोगों ने मेरे बेटे को मारा है, क्योंकि आपकी औरतें मेरे घर की लाज हैं। आपके बेटे मेरे बेटे हैं। भीड़ में जो लोग थे उनके हाथों में तलवार, कृपाण, छुरा और भाले थे और वे कइयों का खून कर आए थे। गांधी जी उनसे कहा, इन हथियारों और घृणा से कुछ नहीं होगा, इसलिए मुसलमानों को रोको। गांधी जी ने लोगों का आह्वान किया, हम सब भारत माता की संतान हैं। घृणा और नफरत से इंसानियत को मरने ना दें। इंसानियत सबसे ऊपर है।

20 हजार मुस्लिमों की बचाई जान

महात्मा गांधी ने तब कहा था कि, बदले की भावना से कुछ मिलने वाला नहीं है। दूसरे की मदद करने और उसे प्रेम देने से शांति और सुकून मिलेगा। गांधी जी के भाषण का असर यह था कि हिंदू और मुसलमान मदद के लिए आगे आए। कोई भोजन तो कोई कपड़े लाने लगा। हिंसा की आग को रोककर यह महात्मा दूसरे मोर्चे की ओर निकला। तब पानीपत में 20 हजार मुसलमानों की जान गांधीजी ने बचाई थी। वे भारत छोड़कर पाकिस्तान चले गए। इस बात का महात्मा गांधी को बहुत दुख था। महत्मां गांधी ने मुसलमानों से कहा था कि आप पानीपत में रहिए। पाकिस्तान मत जाइए। आपके हिफाजद हिन्दू-सिख करेंगे पर वह नहीं मानें।

 

Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Indina Army Recruitment: आर्मी भर्ती में फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन,  तस्वीरों के साथ जारी हुआ दलालों से हाई अलर्ट,

Indina Army Recruitment: आर्मी भर्ती में फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन, तस्वीरों के साथ जारी हुआ दलालों से हाई अलर्ट,

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Indina Army Recruitment: Indian Army ने भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है।...

Hydrogen Train Update: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को नहीं मिल रहे यात्री, आखिर क्यों खाली हैं कोच?

Hydrogen Train Update: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को नहीं मिल रहे यात्री, आखिर क्यों खाली हैं कोच?

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Hydrogen Train Update: हरियाणा के जींद से सोनीपत के बीच चल रही देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन चौथे...

Neet Paper Leak Protest: इब्राहिम अली खान ने छात्रों के लिए जताई चिंता, सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट

Neet Paper Leak Protest: इब्राहिम अली खान ने छात्रों के लिए जताई चिंता, सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Neet Paper Leak Protest: बॉलीवुड अभिनेता Saif Ali Khan के बेटे Ibrahim Ali Khan एक सामाजिक मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया...

Samsung New Launch: सैमसंग ने लॉन्च की नई स्मार्टवॉच और स्मार्ट ग्लासेस, AI फीचर और स्नैपड्रैगन चिप भी है शामिल

Samsung New Launch: सैमसंग ने लॉन्च की नई स्मार्टवॉच और स्मार्ट ग्लासेस, AI फीचर और स्नैपड्रैगन चिप भी है शामिल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Samsung New Launch: Samsung ने Galaxy Unpacked जुलाई 2026 इवेंट में अपनी नई Galaxy Watch 9 और पहली Galaxy Glasses लॉन्च...

Ind vs Zim T20 : वैभव ने मचाया धमाल , तूफानी फिफ्टी जड़कर भारत को दिलाई शानदार जीत, श्रेयस ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड

Ind vs Zim T20 : वैभव ने मचाया धमाल , तूफानी फिफ्टी जड़कर भारत को दिलाई शानदार जीत, श्रेयस ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड

by Kirtika Tyagi
जुलाई 23, 2026

Record Knock: भारतीय क्रिकेट को एक और युवा सनसनी मिल गई है। महज 15 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय टी-20...

Next Post
women marry each other in Gorkhpur

UP News : गोरखपुर में दो महिलाओं का साहसिक कदम, आपस मे की शादी, आखिर किससे तंग आकर किया यह फैसला

कौन है हिमांगी मां जिन्होंने ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने को बताया पब्लिक स्टंट उठाए गंभीर सवाल

Prayagraj :कौन है हिमांगी मां जिन्होंने ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने को बताया पब्लिक स्टंट उठाए गंभीर सवाल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist