• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, September 17, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Latest News

इस पेड पर 1 साथ 52 क्रांतिकारियों को दी गई थी फांसी, 166 साल से जिंदा है ‘इमली’ और बहा रही आंसू

Republic Day 2025 Special Story: यूपी के फतेहपुर जिले के खजुहा स्थित महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद ठाकुर जोधा सिंह ‘अटैया’ के साथ उनके जांबाज़ 51 साथियों को इमली के पेड़ पर फांसी पर लटकाया गया था।

by Vinod
January 26, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, कानपुर
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। Republic Day 2025 Special Story भारत आज पड़े हर्षोउल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मना रहा है पर ये आजादी ऐसे नहीं मिली। इसके लिए अनगिनत क्रांतिकारियों ने हंसते-हंसते मौत को गले लगाया। ऐसे ही महान क्रांतिकारी फतेहपुर जिले के अमर शहीद ठाकुर जोधा सिंह ‘अटैया’ थे। जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ जंग-ए-आजादी का बिगुल फूंका था। वह अपने 51 जांबाजों के साथ चुन-चुन कर अंग्रेजों को मार रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर 28 अप्रैल, 1858 को ब्रिटिश शासक कर्नल क्रस्टाइज की घुड़सवार सेना ने जोधा सिंह समेत उनके 52 जांबाज़ क्रांतिकारियों को बंदी बना लिया था। साथ ही, उसी दिन इन सभी को फतेहपुर जिला स्थित खजुहा में एक इमली के पेड़ पर फांसी से लटका दिया था। तभी से यह पेड़ अब ‘बावनी इमली’ के नाम से प्रसिद्ध है। स्थानीय लोगों की मानें तो जब इन सभी को फांसी दी गई थी, उस समय से ही इस पेड़ का विकास थम सा गया है। कभी पेड़ पर फल नहीं आए। पेड़ से पानी का रिसाव भी लगातार तभी से जारी है।

पहले जानें क्रांतिकारी ठाकुर जोधा सिंह के बारे में

ठाकुर जोधा सिंह राजपूत जाति से थे। वह फतेहपुर जिले के अटैया रसूलपुर गांव के रहने वाले थे। ठाकुर जोधा सिंह अंग्रेजों के खिलाफ 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। ठाकुर जोधा सिंह झांसी की रानी लक्ष्मी बाई से काफी प्रभावित थे। वह गुरिल्ला युद्ध में काफी माहिर थे। अपनी इस युद्ध कला से कई अंग्रेजों को उन्होंने काल के गाल में भेज दिया था। 1857 की क्रांति का जज्बा ही ऐसा था कि अंग्रेज ठाकुर जोधा सिंह और उनके क्रांतिकारी साथियों से आतंकित रहने लगे। इसी बीच ठाकुर जोधा सिंह के साथियों ने अंग्रेज अधिकारी कर्नल पावेल की हत्या कर दी। साथ ही 7 दिसंबर 1857 को रानीपुर पुलिस चौकी पर हमला कर दिया। इसके दो दिन बाद यानी 9 दिसंबर को जहानाबाद (तत्कालीन तहसील) के तहसीलदार को बंदी बनाकर सरकारी खजाना तक लूट लिया। जब ये सब जानकारी शीर्ष अंग्रेज अधिकारियों तक पहुंची तो उन्होंने ठाकुर जोधा सिंह को डकैत घोषित कर दिया था।

Related posts

Lucknow News

लखनऊ में भारी बारिश के बीच गिरे विशाल पेड़ ने ली एक जान, 4 घायल

September 16, 2025
Maulana Shahbuddeen

मौलाना शाहबुद्धीन ने वक्फ को कहा करप्शन का अड्डा, योगी सरकार से से बंद करने को कहा…

September 16, 2025

37 दिनों तक पेड़ पर लटके रहे थे शव

इन सारी घटनाओं से परेशान फिरंगियों ने उन्हें गिरफ्तार करने के लिए मुहिम तेज़ कर दी। लेकिन जोधा सिंह कई बार अंग्रेजों को चकमा देने में सफल रहे। 28 अप्रैल, 1858 को अपने 51 साथियों के साथ खजुहा वापस लौट रहे थे। तभी एक मुखबिर की सूचना पर अंग्रेज अफसर कर्नल क्रिस्टाइल ने सभी को एक साथ बंदी बना लिया और उसी दिन जोधा सिंह के साथ उनके सभी 51 क्रन्तिकारियों को एक साथ फांसी पर लटका दिया गया। बताया जाता है कि अंग्रेजों ने लोगों में खौफ पैदा करने के लिए सभी शवों को पेड़ से उतारने को मना कर दिया था। साथ ही, हिदायत दी थी कि अगर ऐसा करने की किसी ने हिम्मत की तो उसका भी यही हश्र होगा। जिसकी वजह से इन सभी क्रांतिकारियों के शव 37 दिनों तक पेड़ में ही लटके रहे। इस दौरान शवों के केवल कंकाल ही बचे थे। बावनी इमली के पास दर्ज ऐतिहासिक दस्तावेज की मानें तो अमर शहीद ठाकुर जोधा सिंह के साथी ठाकुर महाराज सिंह ने अपने 900 क्रांतिकारी साथियों के साथ 3-4 जून 1858 की रात सभी कंकाल को पेड़ से उतारकर गंगा नदी किनारे स्थित शिवराजपुर घाट पर अंतिम संस्कार किया था।

तभी से इस पेड़ का विकास रुक गया

स्थानीय लोगों बताते हैं कि आज इस इमली के पेड़ को ‘बावन इमली’ के नाम से जाना जाता है। हालांकि जब ठाकुर जोधा सिंह सहित उनके 52 क्रांतिकारियों को इस पेड़ पर लटकाया गया, तभी से इस पेड़ का विकास रुक गया है। इमली में कभी फूल नहीं आए। कभी इमली ने फल नहीं दिए। स्थानीय लोग बताते हैं कि करीब 180 साल की उम्र वाले पेड़ पर पानी रसता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये पेड़ आज भी अंग्रेजों की क्रूरता का गवाह है। स्थानीय लोग बताते हैं कि जलियां वाला बाग की तरह इस स्थान को बड़ा स्मारक नहीं बनाया गया, वरना दुनिया इन महान बलिदानियों को भी जानती। रसूलपुर गांव के राकेश सिंह का दावा है कि वह जोधा सिंह अटैया के वंशज हैं। वह छोटामोटा काम करके जीवन यापन कर रहे हैं। जोधा सिंह का पुश्तैनी घर न जाने कब गिर गया। अब वहां मैदान है जिस पर लोग गोबर और पुआल वगैरह डालते हैं। जोधा सिंह के नाम पर गांव में पार्क के लिए 10 बीघा जमीन दी गई थी। जोधा सिंह के एक बेटी थी और उसने ही वंश को आगे बढ़ाया।

Tags: 26 January 202552 revolutionaries hanged52 revolutionaries hanged on tamarind treeBawan Imli FatehpurRepublic DayRepublic day 2025Thakur Jodha Singh Ataiya
Share196Tweet123Share49
Previous Post

जानिए हुसैनी खानम बेगम ने 3 अफसर, 124 बच्चे और 73 महिलाओं के क्यों काट डाले सिर, लेडी के खूनी नरसंहार से हिल गई सरकार

Next Post

J K News : दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज पर दौड़ाकर ट्रेन,भारतीय रेलवे ने रच दिया इतिहास

Vinod

Vinod

Next Post
Vande Bharat train successful tria

J K News : दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज पर दौड़ाकर ट्रेन,भारतीय रेलवे ने रच दिया इतिहास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Lucknow News

लखनऊ में भारी बारिश के बीच गिरे विशाल पेड़ ने ली एक जान, 4 घायल

September 16, 2025
Maulana Shahbuddeen

मौलाना शाहबुद्धीन ने वक्फ को कहा करप्शन का अड्डा, योगी सरकार से से बंद करने को कहा…

September 16, 2025
smriti irani actress to politician

Smriti Irani:एक्ट्रेस से नेता और फिर टीवी पर वापसी जानिए उनके करियर की कहानी,संघर्ष और पहचान बनाने की लड़ाई

September 16, 2025
Indore News:नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने मचाई तबाही ,यमदूत बन सड़क पर दौड़ाया ट्रक तीन मरे 10 घायल मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

Indore News:नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने मचाई तबाही ,यमदूत बन सड़क पर दौड़ाया ट्रक तीन मरे 10 घायल मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

September 16, 2025
यूपी के इस जिले में घूसे 500 तेंदुए और 43 इंसानों का किया शिकार, गुस्साए किसानों ने DFO ऑफिस में बांधे पालतू जानवर

यूपी के इस जिले में घूसे 500 तेंदुए और 43 इंसानों का किया शिकार, गुस्साए किसानों ने DFO ऑफिस में बांधे पालतू जानवर

September 16, 2025
UPI payment limit increased today

UPI New rules: अब इंश्योरेंस,लोन,ट्रैवल जैसी सेवाओं में एक दिन में कर सकेंगे कितने लाख तक का ट्रांजैक्शन

September 16, 2025
Gorakhpur News

गोरखपुर गौ-तस्कर कांड पर अखिलेश का फूटा गुस्सा, CM योगी को घेरते आए नज़र

September 16, 2025
पत्नी के हाथों मारा गया 1 और हसबैंड, बोली नेहा, ‘मेरा क्या कसूर, पति के कहने पर ही प्रेमी के साथ मनाई सुहागरात’

पत्नी के हाथों मारा गया 1 और हसबैंड, बोली नेहा, ‘मेरा क्या कसूर, पति के कहने पर ही प्रेमी के साथ मनाई सुहागरात’

September 16, 2025
Bareilly

जीजा साली संग भागा, तो साले ने जीजा की बहन से रचाई मोहब्बत की कहानी, थाने तक पहुंचा मामला

September 16, 2025
पकड़ा गया रियल लाइफ के ‘दृश्यम’ की स्क्रिप्ट का राइटर, बेटी का न्यूड वीडियो बनाने वाले का कत्ल कर ड्रम में जलाया शव

पकड़ा गया रियल लाइफ के ‘दृश्यम’ की स्क्रिप्ट का राइटर, बेटी का न्यूड वीडियो बनाने वाले का कत्ल कर ड्रम में जलाया शव

September 16, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version