मंगलवार, जून 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Sambhal News: अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, अधिकारियों ने फोर्स के साथ सांसद बर्क के क्षेत्र में किया गश्त

संभल में पुलिस प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के क्षेत्र में गश्त के दौरान अधिकारियों ने अवैध कब्जों को हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई का आदेश दिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

by Mayank Yadav
दिसम्बर 11, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Sambhal
Share on FacebookShare on Twitter

Sambhal bulldozer action: संभल हिंसा के बाद पुलिस प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। 9 नवंबर को सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के क्षेत्र में पुलिस ने सर्च अभियान चलाया था, जिसमें तीन घरों से हथियार, कारतूस और ड्रग्स बरामद हुए थे। इसके बाद अब प्रशासन ने अवैध कब्जे हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई शुरू की। बुधवार को संभल के DM और SP ने भारी पुलिस बल के साथ सपा सांसद के क्षेत्र में गश्त की और सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के आदेश दिए। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

अधिकारियों ने दिया कार्रवाई का आदेश

Sambhal जिले में अवैध कब्जों को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। बुधवार को DM डॉ. राजेंद्र सिंह पेंसिया और SP कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पुलिस, PAC, RRF, और RAF की तैनाती के साथ सांसद जियाउर्रहमान बर्क के इलाके में गश्त की। इस दौरान अधिकारियों ने दीपा सराय चौक स्थित एक दुकान में बिजली के पोल पर अवैध कब्जा करने और कूप पर कब्जा करने के मामले में तुरंत बुलडोजर की कार्रवाई करने का आदेश दिया। नगर पालिका से बुलडोजर मंगवाकर दुकान को तुड़वाया गया और बिजली पोल को मुक्त कराया गया।

RELATED NEWS

Sambhal CJM Transfer:

संभल में ‘न्यायिक’ हड़कंप: 48 घंटे में दोबारा बदला गया CJM, हाईकोर्ट के फैसले से मची खलबली!

जनवरी 23, 2026
Sambhal

खाकी से पंगा पड़ा भारी? FIR का आदेश देने वाले CJM विदा, वकीलों ने खोला मोर्चा!

जनवरी 21, 2026

संभल हिंसा के बाद की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई संभल में 24 नवंबर को हुई हिंसा के बाद की गई है। हिंसा के दौरान शाही जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर के मुद्दे पर सर्वे के दौरान तनाव बढ़ा था, जिसके परिणामस्वरूप चार लोगों की जान गई थी और 29 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इस मामले में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और सपा विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहैल इकबाल सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रशासन ने अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई की योजना बनाई है ताकि कानून-व्यवस्था बहाल की जा सके और अपराधियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जा सकें।

अवैध कब्जे के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई

Sambhal डीएम डॉ. राजेंद्र सिंह पेंसिया ने बताया कि अवैध संपत्तियों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान केवल शुरुआत है, और आने वाले दिनों में इसे और तेज किया जाएगा। इस कदम से स्थानीय जनता को उम्मीद है कि संभल में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।

यहां पढ़ें: UP Assembly Winter Session: विधायकों के बीच हंगामे की संभावना, रखें जाएंगे कई अहम मुद्दे
Tags: Police Administrationsambhal
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Sambhal CJM Transfer:

संभल में ‘न्यायिक’ हड़कंप: 48 घंटे में दोबारा बदला गया CJM, हाईकोर्ट के फैसले से मची खलबली!

by Mayank Yadav
जनवरी 23, 2026

Sambhal CJM Transfer: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में न्यायिक नियुक्तियों को लेकर मची हलचल के बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट ने...

Sambhal

खाकी से पंगा पड़ा भारी? FIR का आदेश देने वाले CJM विदा, वकीलों ने खोला मोर्चा!

by Mayank Yadav
जनवरी 21, 2026

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब चंदौसी के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम)...

Sambhal

कोर्ट ने कहा केस करो, एसएसपी बोले- कभी नहीं! संभल हिंसा पर पुलिस और अदालत में सीधी जंग।

by Mayank Yadav
जनवरी 14, 2026

Sambhal violence case ASP Anuj Chaudhary: संभल की शाही जामा मस्जिद सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा के मामले में कोर्ट...

Sambhal illegal mosque demolition

बुलडोजर से पहले जागे ग्रामीण: संभल में सरकारी जमीन पर बनी अवैध मदीना मस्जिद खुद हटाई

by Mayank Yadav
जनवरी 4, 2026

Sambhal illegal mosque demolition: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के सलेमपुर सलार गांव में कानून के अनुपालन की एक अनूठी...

Sambhal Deepa Sarai Police Chowki

अब ‘आतंकी गढ़’ पर ताला! सांपों का डर दिखाकर रोकी गई चौकी का संभल के दीपा सराय में हुआ उद्घाटन।

by Mayank Yadav
दिसम्बर 12, 2025

Sambhal Deepa Sarai Police Chowki: उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद...

Next Post
Maharajganj News : 14 साल किया नियुक्ति का इंतजार, अब जब नियुक्ति की बारी आई तो पोर्टल ने दे दिया धोखा

Maharajganj News : 14 साल किया नियुक्ति का इंतजार, अब जब नियुक्ति की बारी आई तो पोर्टल ने दे दिया धोखा

Delhi weather : दिल्ली में सर्दियों का कहर, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी,  5 डिग्री से भी नीचे चला गया तापमान!

Delhi weather : दिल्ली में सर्दियों का कहर, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी, 5 डिग्री से भी नीचे चला गया तापमान!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist