रविवार, सितम्बर 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नए लुक में नजर आए ASP अनुज चौधरी, सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा रही CM योगी के ‘केसरी’ की भक्ति

एएसपी अनुज चौधरी ने भी भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

by Vinod
अगस्त 17, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, धर्म
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। पूरे देश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। देररात भक्तों ने हर्षोउल्लास के साथ गिरधर गोपाल का जन्मोत्सव बनाया। शहर-शहर, गांव-गांव कान्हा की भक्ति में भक्तगण सराबोर नजर आए। उत्तर प्रदेश के थानों में भी भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन मनाया गया। संभल के चंदौसी कोतवाली परिसर में भव्य पंडाल सजाया गया, जहां रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। एएसपी अनुज चौधरी ने भी भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

योगी सरकार में ‘सिंघम और केसरी’ नाम से लोकप्रिय एएसपी अनुज चौधरी इस बार पूरी तरह से कृष्ण भक्ति में लीन नजर आए। सादे कपड़ों में पहुंचे अनुज चौधरी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रीकृष्ण पूजन कर जागरण का शुभारंभ किया। उनका यह सरल और भक्ति से परिपूर्ण रूप देखकर लोगों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। देर रात तक उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहीं, जो कानून की सख्ती के साथ-साथ संस्कार और आस्था की मिसाल पेश कर रही हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स एएसपी अनुज चौधरी के पक्ष में कमेंट लिखकर प्रशंसा कर रहे हैं।

RELATED NEWS

Burqa Kanwar Case:  संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

Burqa Kanwar Case: संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

अगस्त 4, 2026
Sambhal CJM Transfer:

संभल में ‘न्यायिक’ हड़कंप: 48 घंटे में दोबारा बदला गया CJM, हाईकोर्ट के फैसले से मची खलबली!

जनवरी 23, 2026

इससे पहले संभल के चंदौसी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीसनातन धर्म पंजाबी सभा मंदिर की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान एएसपी अनुज चौधरी तिरंगे रंग की पगड़ी और काला चश्मा पहनकर पहुंचे। यह उनकी प्रमोशन के बाद पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी। पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इसमें भगवान श्रीगणेश, महाकाल बाबा की शाही पालकी और बांके बिहारी का निधि बंगला समेत कई स्कूली बच्चों की झांकियां शामिल थीं। शिव अघोरी और ऑपरेशन सिंदूर की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।

शोभायात्रा श्रीसनातन पंजाबी सभा मंदिर से शुरू हुई। यह फव्वारा चौक, मालवीय चौक, रामस्वरूप रोड होते हुए संभल गेट पहुंची। फिर घंटाघर, फड़याई बाजार और ब्रह्म बाजार से होकर बड़ा बाजार पहुंची। अंत में मुरादाबाद गेट से होकर मंदिर पर लौटी। श्रद्धालुओं ने रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। कई स्थानों पर लोग मां काली से गोले कटवाते नजर आए। कार्यक्रम में अंकुर अग्रवाल, पप्पू चौधरी, मंजू दिलेर, सतीश अरोरा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। एएसपी अनुज चौधरी के इस नए लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

जिला मुख्यालय बहजोई कस्बा क्षेत्र के मंडी समिति मंदिर में डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया, एसपी कृष्ण विश्नोई और सीओ संभल आईपीएस आलोक भाटी ने विधिविधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान सीओ डॉ. प्रदीप कुमार सहित प्रशासन और पुलिस के कई अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों की सहभागिता से जन्माष्टमी पर्व और भी खास हो गया, जिससे प्रशासन और जनता के बीच भक्ति और विश्वास का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम के बाद से ही एएसपी अनुज चौधरी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग उनकी भक्ति भावना और सरलता की जमकर सराहना कर रहे हैं। अनुज चौधरी का यह रूप उनकी छवि में एक नया अध्याय जोड़ रहा है, जिसमें जहां एक ओर उनकी सख्त छवि दिखती है, वहीं दूसरी ओर संस्कार, आस्था और धर्म के प्रति गहरी निष्ठा भी झलकती है।

 

Tags: ASP Anuj ChaudharyASP Anuj Chaudhary performed worshipsambhalShri Krishna Janmashtami
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Burqa Kanwar Case:  संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

Burqa Kanwar Case: संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

by SYED BUSHRA
अगस्त 4, 2026

Burqa Kanwar Case : उत्तर प्रदेश के संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने के बाद चर्चा में आईं तमन्ना...

Sambhal CJM Transfer:

संभल में ‘न्यायिक’ हड़कंप: 48 घंटे में दोबारा बदला गया CJM, हाईकोर्ट के फैसले से मची खलबली!

by Mayank Yadav
जनवरी 23, 2026

Sambhal CJM Transfer: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में न्यायिक नियुक्तियों को लेकर मची हलचल के बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट ने...

Sambhal

खाकी से पंगा पड़ा भारी? FIR का आदेश देने वाले CJM विदा, वकीलों ने खोला मोर्चा!

by Mayank Yadav
जनवरी 21, 2026

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब चंदौसी के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम)...

Sambhal

कोर्ट ने कहा केस करो, एसएसपी बोले- कभी नहीं! संभल हिंसा पर पुलिस और अदालत में सीधी जंग।

by Mayank Yadav
जनवरी 14, 2026

Sambhal violence case ASP Anuj Chaudhary: संभल की शाही जामा मस्जिद सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा के मामले में कोर्ट...

Sambhal illegal mosque demolition

बुलडोजर से पहले जागे ग्रामीण: संभल में सरकारी जमीन पर बनी अवैध मदीना मस्जिद खुद हटाई

by Mayank Yadav
जनवरी 4, 2026

Sambhal illegal mosque demolition: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के सलेमपुर सलार गांव में कानून के अनुपालन की एक अनूठी...

Next Post
कौन है ‘वो’ जिसने लेडी टीचर को दी खौफनाक मौत, दोनों आंखें, भोजन और सांस नली के लिए साथ गायब मिले शरीर के ये पार्ट

कौन है ‘वो’ जिसने लेडी टीचर को दी खौफनाक मौत, दोनों आंखें, भोजन और सांस नली के लिए साथ गायब मिले शरीर के ये पार्ट

Sharda University Suicide

‘डेढ़ साल से कॉलेज न जाने की क्यों नहीं दी जानकारी…’, शारदा यूनिवर्सिटी पर पिता ने लगाए गंभीर आरोप

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In