रविवार, अगस्त 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

संभल में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या की। ‘मामा’ के झूठे रिश्ते की आड़ में साजिश रची गई। टैटू से पहचान हुई और पूरा सच सामने आया।

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 26, 2025
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Sambhal Murder Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र से सामने आई यह घटना इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली है। मेरठ के सौरभ हत्याकांड जैसी ही यह वारदात अवैध संबंधों, धोखे और बेरहमी की हदें पार करती दिखती है। यहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की न सिर्फ हत्या की, बल्कि सबूत मिटाने के लिए उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए।
‘मामा’ के रिश्ते की आड़ में रची गई साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक कारोबारी राहुल की पत्नी रूबी का गौरव नाम के युवक से प्रेम संबंध था। समाज और परिवार की नजरों में गौरव को रूबी का भाई बताया गया था। घर के बच्चे भी उसे ‘मामा’ कहकर बुलाते थे। पड़ोसियों को भी यही लगता था कि वह कोई करीबी रिश्तेदार है, इसलिए उसका आना-जाना सामान्य माना जाता था।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh: वाराणसी और प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बरकरार,प्रदेश में अलर्ट जारी

Uttar Pradesh: वाराणसी और प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बरकरार,प्रदेश में अलर्ट जारी

अगस्त 23, 2026
Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

अगस्त 19, 2026

असलियत यह थी कि इसी झूठे रिश्ते की आड़ में गौरव घर में आसानी से आता था। जब राहुल घर पर नहीं होता, तब दोनों मिलते थे। राहुल की बेटी ने पुलिस को बताया कि ‘मामा’ अक्सर चॉकलेट देकर बच्चों को बाहर भेज देता था।

रंगे हाथ पकड़ा हुई हत्या

18 नवंबर की रात राहुल अचानक घर लौटा और उसने रूबी को गौरव के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसी बात पर झगड़ा हुआ। गुस्से और डर में दोनों ने मिलकर सोते हुए राहुल पर लोहे की रॉड और हथौड़े से हमला कर दिया। कई वारों के बाद राहुल की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्राइंडर से काटा शव, नाले और गंगा में फेंके हिस्से

हत्या के अगले दिन रूबी और गौरव ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। उन्होंने ग्राइंडर मशीन से शव के टुकड़े किए। धड़ और कटे हुए हाथ घर से करीब 800 मीटर दूर नाले में फेंक दिए गए, जबकि सिर को रामघाट पर गंगा नदी में बहा दिया गया। कपड़ों को जला दिया गया ताकि पहचान न हो सके।

झूठी गुमशुदगी रिपोर्ट, टैटू से खुला राज

हत्या के छह दिन बाद रूबी ने थाने में पति की गुमशुदगी की फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई। करीब 27 दिन बाद नाले से एक सड़ा-गला धड़ मिला, जिसे कुत्ते नोच रहे थे। पोस्टमॉर्टम के दौरान कटे हाथ पर बने ‘राहुल’ टैटू से मृतक की पहचान हो गई। घर की तलाशी में खून के निशान भी मिले।

पूछताछ में कबूलनामा और बच्ची की मांग

कड़ी पूछताछ में रूबी टूट गई और उसने अफेयर व हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि दोनों ने पहले से रास्तों की रेकी कर ली थी ताकि कोई सीसीटीवी फुटेज न मिले।

राहुल की 10 साल की बेटी ने पुलिस से रोते हुए कहा कि उसकी मां और ‘मामा’ को फांसी दी जाए। बच्ची का दर्द इस पूरे मामले को और भी डरावना बना देता है।

Tags: Sambhal Murder Case Crime NewsUttar Pradesh
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Uttar Pradesh: वाराणसी और प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बरकरार,प्रदेश में अलर्ट जारी

Uttar Pradesh: वाराणसी और प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बरकरार,प्रदेश में अलर्ट जारी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 23, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में गंगा का जलस्तर शनिवार को भी रुक-रुककर बढ़ता रहा। वाराणसी और प्रयागराज में हालात लगातार...

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

by Sadaf Farooqui
अगस्त 19, 2026

Uttar Pradesh Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में कई ऐसे मुख्यमंत्री रहे हैं, जिन्होंने लंबे समय तक राज्य की जिम्मेदारी...

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Rain Tragedy: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई। नगर...

Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Accident Details: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत...

Wrong UPI transaction: गलत UPI ID पर भेज दिए पैसे? घबराएं नहीं, जानिए आसान तरीकों जिससे वापस मिल सकती है आपकी रकम

UP Weather Update:यूपी में मानसून का तगड़ा अटैक, 50 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में गुरुवार का दिन मौसम के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। भारतीय...

Next Post
जयदीप अहलावत की एंट्री से दृश्यम 3 में बदलेगा गेम, अजय देवगन और तब्बू के बीच बढ़ेगा खतरनाक टकराव अब हर सीन में होगा सस्पेंस

जयदीप अहलावत की एंट्री से दृश्यम 3 में बदलेगा गेम, अजय देवगन और तब्बू के बीच बढ़ेगा खतरनाक टकराव अब हर सीन में होगा सस्पेंस

मसालेदार आलू और क्रिस्पी पूरी का जादू घर पर, मिनटों में तैयार, बच्चों और बड़ों के लिए बने नाश्ते का सुपरहिट विकल्प!

मसालेदार आलू और क्रिस्पी पूरी का जादू घर पर, मिनटों में तैयार, बच्चों और बड़ों के लिए बने नाश्ते का सुपरहिट विकल्प!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist