गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

संभल में वक्फ बिल का समर्थन करना मुस्लिम बुजुर्ग को पड़ा भारी, धारदार हथियारों से हुआ हमला.. आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 का समर्थन करना एक मुस्लिम बुजुर्ग जाहिद सैफी को भारी पड़ गया।

by Akhand Pratap Singh
अप्रैल 4, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Sambhal News
Share on FacebookShare on Twitter

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 का समर्थन करना एक मुस्लिम बुजुर्ग जाहिद सैफी को भारी पड़ गया। गुरुवार शाम को जिले के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में अबू बकर मस्जिद के बाहर जाहिद सैफी पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया गया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में तीन मुख्य आरोपियों रिजवान, नौशाद और शोएब को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य हमलावरों की तलाश जारी है।

मस्जिद के बाहर बहस के बाद हमला

RELATED NEWS

Sambhal road accident news today

Sambhal: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा,एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में मातम

दिसम्बर 20, 2025
UP News: बेडरूम में रात को बिगड़ी बात, फिर कुछ इस तरह से पत्नी ने पति का काट डाला प्राईवेट पार्ट

UP News: बेडरूम में रात को बिगड़ी बात, फिर कुछ इस तरह से पत्नी ने पति का काट डाला प्राईवेट पार्ट

अक्टूबर 4, 2025

जानकारी के अनुसार जाहिद सैफी गुरुवार शाम 4 बजे अबू बकर मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद बाहर निकले थे। इसी दौरान कुछ लोगों के साथ उनकी वक्फ संशोधन बिल को लेकर बहस हो गई। जाहिद ने इस बिल का समर्थन किया जिससे नाराज होकर रिजवान, नौशाद, शोएब और करीब एक दर्जन अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जाहिद की पिटाई की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

जाहिद ने बताया, “मुझे डंडों से मारा गया। एक धारदार चीज से मेरे कान पर (Sambhal News) वार किया गया जिसके बाद अब मुझे कान से सुनाई नहीं दे रहा है। मेरी पीठ पर भी गहरी चोटें आई हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि हमलावरों ने उनसे बदतमीजी की और कहा, “तुम मुसलमान नहीं, हिंदू हो चुके हो।”

जाहिद का भाजपा कनेक्शन और बिल का समर्थन

जाहिद सैफी के साले अशफाक सैफी उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। अशफाक ने भी सोशल मीडिया पर वक्फ संशोधन बिल का समर्थन किया था जिससे कुछ लोग नाराज थे। बताया जा रहा है कि अशफाक की पोस्ट से नाराज दबंगों ने जाहिद से इस बात पर आपत्ति जताई। जाहिद ने भी बिल का समर्थन करते हुए इसे सही ठहराया जिसके बाद गुस्साए हमलावरों ने उनकी पिटाई कर दी।

जाहिद ने कहा, “हमें वक्फ बिल पास होने की खुशी है। यह बिल वक्फ बोर्ड को नुकसान पहुंचाने वाले माफियाओं के लिए परेशानी बनेगा। वक्फ कानून लागू होने से गरीब मुसलमानों को उनका हक मिलेगा।” आरोप है कि हमलावरों ने जाहिद को धमकी दी कि वे वक्फ संशोधन बिल को गलत कहें और इसे सही न ठहराएं।

यह भी पढ़े: बरेली में लव-जिहाद का एक और मामला.. फर्जी पहचान बनाकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले पर शुरू की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही कुछ लोग घायल जाहिद को गुन्नौर कोतवाली ले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ दीपक तिवारी ने तुरंत जांच के आदेश दिए। पुलिस ने जाहिद को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा और उनकी तहरीर के आधार पर तीन मुख्य आरोपियों रिजवान, नौशाद और शोएब को गिरफ्तार कर लिया। गुन्नौर कोतवाली पुलिस ने मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अन्य हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

संभल में तनाव का माहौल

वक्फ संशोधन बिल (Sambhal News) के संसद में पास होने के बाद संभल जिले में पहले से ही तनाव का माहौल है। जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है, और कई लोग हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

वक्फ बिल को लेकर बढ़ता विवाद

वक्फ संशोधन बिल को लेकर देशभर में समर्थन और विरोध दोनों देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां कुछ लोग इसे गरीब मुसलमानों के हक में एक कदम मान रहे हैं वहीं दूसरी ओर कई संगठन और विपक्षी दल इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं। संभल की इस घटना ने बिल को लेकर चल रहे विवाद को और हवा दे दी है।

पुलिस ने लोगों से शांति बनाए (Sambhal News) रखने की अपील की है और कहा है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। जाहिद सैफी का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर संभल में कानून-व्यवस्था और सामुदायिक तनाव को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Tags: sambhal news
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Sambhal road accident news today

Sambhal: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा,एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में मातम

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 20, 2025

Sambhal Road Accident :उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...

UP News: बेडरूम में रात को बिगड़ी बात, फिर कुछ इस तरह से पत्नी ने पति का काट डाला प्राईवेट पार्ट

UP News: बेडरूम में रात को बिगड़ी बात, फिर कुछ इस तरह से पत्नी ने पति का काट डाला प्राईवेट पार्ट

by Vinod
अक्टूबर 4, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के गुन्नौर...

काम नहीं आई मुस्लिम पक्ष की दलील, संभल की मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर हाईकोर्ट का रोक लगाने से इनकार

काम नहीं आई मुस्लिम पक्ष की दलील, संभल की मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर हाईकोर्ट का रोक लगाने से इनकार

by Vinod
अक्टूबर 4, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल स्थित सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद व मैरिज हाल के ध्वस्तीकरण पर इलाहाबाद...

पति ने पत्नी के प्रेमी को दी खौफनाक मौत, प्लास से निकले दांत फिर शरीर पर किए 500 वार और काटा प्राइवेट पार्ट

पति ने पत्नी के प्रेमी को दी खौफनाक मौत, प्लास से निकले दांत फिर शरीर पर किए 500 वार और काटा प्राइवेट पार्ट

by Vinod
अगस्त 10, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल में एक जघन्य हत्याकांड सामने आया है। यहां अवैध संबंधों के चलते आधी...

Sambhal News

इंस्टाग्राम पर अश्लीलता और गालियों का लगा रहे थे तड़का, महक-परी पर संभल पुलिस की ने कसा शिकंजा 

by Gulshan
जुलाई 15, 2025

Sambhal News :  उत्तर प्रदेश के संभल जिले में रहने वाली सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर महक और परी एक बार फिर...

Next Post
Waqf Amendment Act

वक्फ संशोधन एक्ट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मोहम्मद जावेद, कांग्रेस सांसद ने दायर की याचिका

Aadhaar Cards

ChatGPT का नया फीचर बना खतरा? AI से बना फर्जी आधार कार्ड...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist