शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

आखिरकार जामा मस्जिद के करीब मिल ही गया ‘मौत का कुआं’, क्या है पानी का रहस्य और स्कंद पुराण में भी इसका जिक्र

संभल की शाही मस्जिद के करीब मिला प्राचीन ‘मौत का कुआं’, सभासद की शिकायत पर डीएम ने करवाई खुदवाई, तब जाकर बाहर आया सच।

by Vinod
दिसम्बर 26, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, धर्म
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल में हिंसा के बाद प्रशासन और नगर निगम की टीमें पूराने मंदिर, कुओं के साथ अन्य धरोहरों की खोज के लिए ऑपरेशन चलाए हुए हैं। शाही जामा मस्जिद के करीब खुदाई के दौरान एक प्राचीन कुंआ मिला है। जिसे मृत्यु कूप यानी ‘मौत का कुआं’ बताया जा रहा है। यह प्राचीन कूप सदर कोतवाली इलाके के सरथल चौकी के नजदीक मिला है। स्थानीय लोग मौके पर जाकर बम-बम के जयकारे लगा रहे हैं। पूजा-अर्चना का दौर भी चला।

मस्जिद के करीब मिला प्राचीन कुआं

डीएम राजेंद्र पेसिया के निर्देश पर कूपों की खुदाई कराई जा रही है। संभल में 19 कूप थे, जिनकी पूजा-अर्चना की जाती है। अब एक और प्राचीन कुआं मिला है। वह कल्कि विष्णु मंदिर से 200 मीटर की दूरी पर है। इस कूप को 30 साल पहले अतिक्रमण कर आसपास लोगों ने कूड़ा कबाड़ डालकर बन्द कर दिया था। ये कुआं शाही जामा मस्जिद से करीब डेढ़ सौ कदम दूर पर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कूप 19 कूप में से यह एक रूप है। सबसे पहले यहां का जल पीकर ही आगे पूजा पाठ करने के लिए श्रद्धालु जाते थे। पर अराकजतत्वों ने कुएं पर कब्जा कर इस मिट्टी से पाट दिया था।

RELATED NEWS

Sambhal road accident news today

Sambhal: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा,एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में मातम

दिसम्बर 20, 2025
UP News: बेडरूम में रात को बिगड़ी बात, फिर कुछ इस तरह से पत्नी ने पति का काट डाला प्राईवेट पार्ट

UP News: बेडरूम में रात को बिगड़ी बात, फिर कुछ इस तरह से पत्नी ने पति का काट डाला प्राईवेट पार्ट

अक्टूबर 4, 2025

सभासद की शिकायत पर शुरू हुई खुदाई

स्थानीय पार्ड के सभासद गगन कुमार ने कुछ दिन पहले इस प्राचीन कुएं के बारे में नगर पालिका और डीएम के बारे में जानकारी देकर शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद नगर पालिका टीम ने गुरुवार सुबह 8 बजे से खुदाई शुरू की, जिसमें कुआं मिला है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व की सरकार में इस कुआं पर कूड़ा भरकर बंद कर दिया था। यह प्राचीन कुआं है और संभल की धरोहर है। उनका कहना है कि इसके पानी से स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सपा सरकार के दौरान सनातन की धरोहरों पर कब्जा किया गया। उनका अस्तित्व मिटाने के प्रयास हुए।

स्कंद पुराण में कूपों का जिक्र

स्कंद पुराण में संभल के इस मृत्यु कूप बारे में जिक्र किया गया है। कूप को लेकर लिखा है ‘विमलेशादुत्तरतः कूपो वै मृत्युसंज्ञकः, अत्र स्नात्वा महाकालार्चनं सकलसिद्धिदम्’। यानी विमलेश के उत्तर में मृत्यु नाम का एक कूप है। जहां स्नान करने व महाकाल की आराधना से साधक को सभी सिद्धियां मिलती हैं। इसके इतर इस कूप के बारे में जिक्र संभल के ऐतिहासिक मानचित्र में भी किया गया है। इसे मानचित्र में हरि मंदिर से उत्तर की ओर दिखाया गया है। इस तरह सालों से बंद मृत्यु कूप की तलाश करते हुए प्रशासन ने खुदाई शुरू की और आखिरकार कुआ मिल ही गया। कुएं के अवशेष मिलने के बाद से ही लोग मौके पर कुआं देखने पहुंच रहे हैं।

कुछ इस तरह से बोले डीएम

दरअसल, संभल में कुओं और तीर्थ स्थलों को संकलन और लोगों को उनकी धार्मिक परंपराओं से दोबोरा जोड़ने के प्रयास में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण व स्थानीय प्रशासन की टीम ने कई ऐतिहासिक स्थानों का बुधवार को दौरा किया। जिसमें फिरोजपुर किला, बावड़ियां व चोर कुआं के बाद अब मृत्यु कुआं मिला है और ऐसी ही कई प्राचीन संरचनाएं मिली हैं। संभल डीएम राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि संभल प्राचीन नगर रहा है। इस नगरी में इतिहास से लेकर वर्तमान तक अनेक अवशेष उपलब्ध हैं और वह दिखते भी हैं। उसी क्रम में एएसआई की टीम संभल आई थी। उन्होंने बताया कि कोई भी इतिहास को छोड़ेगा तो इतिहास उसको छोड़ देगा। इतिहास ही हमें प्राचीन घटनाओं को बताता है।

Tags: sambhal newsSambhal violencewell found in Sambhal
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Sambhal road accident news today

Sambhal: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा,एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में मातम

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 20, 2025

Sambhal Road Accident :उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...

UP News: बेडरूम में रात को बिगड़ी बात, फिर कुछ इस तरह से पत्नी ने पति का काट डाला प्राईवेट पार्ट

UP News: बेडरूम में रात को बिगड़ी बात, फिर कुछ इस तरह से पत्नी ने पति का काट डाला प्राईवेट पार्ट

by Vinod
अक्टूबर 4, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के गुन्नौर...

काम नहीं आई मुस्लिम पक्ष की दलील, संभल की मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर हाईकोर्ट का रोक लगाने से इनकार

काम नहीं आई मुस्लिम पक्ष की दलील, संभल की मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर हाईकोर्ट का रोक लगाने से इनकार

by Vinod
अक्टूबर 4, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल स्थित सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद व मैरिज हाल के ध्वस्तीकरण पर इलाहाबाद...

पति ने पत्नी के प्रेमी को दी खौफनाक मौत, प्लास से निकले दांत फिर शरीर पर किए 500 वार और काटा प्राइवेट पार्ट

पति ने पत्नी के प्रेमी को दी खौफनाक मौत, प्लास से निकले दांत फिर शरीर पर किए 500 वार और काटा प्राइवेट पार्ट

by Vinod
अगस्त 10, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल में एक जघन्य हत्याकांड सामने आया है। यहां अवैध संबंधों के चलते आधी...

Sambhal News

इंस्टाग्राम पर अश्लीलता और गालियों का लगा रहे थे तड़का, महक-परी पर संभल पुलिस की ने कसा शिकंजा 

by Gulshan
जुलाई 15, 2025

Sambhal News :  उत्तर प्रदेश के संभल जिले में रहने वाली सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर महक और परी एक बार फिर...

Next Post
OnePlus 13: नए साल पर आ रहा OnePlus का सबसे दमदार फोन, जानें कितनी है कीमत

OnePlus 13: नए साल पर आ रहा OnePlus का सबसे दमदार फोन, जानें कितनी है कीमत

Noida News

Noida News: कुंवारों को शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भांडाफोड़, ऐसे बनाते थे निशाना?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist