बुधवार, अगस्त 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

अचानक ऐक्शन में मंत्री संजय निषाद, MLA बेटे को हटाया; निषाद पार्टी में बड़ा फेरबदल

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने बेटे सरवन निषाद को प्रदेश प्रभारी पद से हटाया और संगठन में बड़े स्तर पर फेरबदल किया।

by Mayank Yadav
अगस्त 24, 2025
in Breaking, Latest News, उत्तर प्रदेश
Sanjay Nishad
Share on FacebookShare on Twitter

Sanjay Nishad Action: उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा धमाका करते हुए निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने शनिवार को पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में बड़ा फेरबदल किया। नई दिल्ली में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद प्रदेश कमेटी की इस पहली बैठक में उन्होंने कई अहम निर्णय लिए। सबसे बड़ा कदम था अपने छोटे बेटे और चौरी चौरा से विधायक इंजीनियर सरवन निषाद को प्रदेश प्रभारी पद से हटाना। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र मणि निषाद की भी छुट्टी करते हुए व्यास मुनि निषाद को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस कदम को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

बैठक में डॉ. Sanjay Nishad ने बताया कि संगठन को और मज़बूत बनाने के लिए नई टीम बनाई जा रही है। सरवन निषाद की जगह बाबूराम निषाद को नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि रविंद्र मणि निषाद को राष्ट्रीय कमेटी में पदोन्नत कर दिया गया। पार्टी ने जिला स्तर पर भी जल्द व्यापक बदलाव के संकेत दिए हैं।

RELATED NEWS

Sanjay Nishad BJP Alliance

UP Politics: संजय निषाद के बदले सुरों से यूपी की राजनीति में हलचल, भाजपा से बिगड़े रिश्तो 2027 चुनाव को लेकर बढ़ीं अटकलें

जुलाई 17, 2026
Sanjay Nishad

बिहार चुनाव से पहले चर्चा में आया संजय निषाद का रावण वाला बयान, जानें क्या है पूरा मामला?

सितम्बर 6, 2025

Nikki murder case: ‘ससुरालवालों का एनकाउंटर हो’, 100 से अधिक ग्रामीणों का थाने पर हंगामा

निर्णय की घोषणा करते हुए डॉ. Sanjay Nishad ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा, “राजा का बेटा ही राजा बने इस राजनीति को तोड़ने का साहस निषाद पार्टी ने दिखाया है। सत्ता में रहते हुए अपने ही बेटे को पदमुक्त करना प्रदेश के इतिहास में पहला उदाहरण है। अब अन्य दलों को भी इस साहस का परिचय देना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि नई टीम के साथ नई ऊर्जा का संचार होगा और पार्टी को मज़बूती मिलेगी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग उन पर परिवारवाद का आरोप लगाते थे, उन्हें अब निषाद पार्टी के इस कदम से सीख लेनी चाहिए।

2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी के इस फैसले को बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है। डॉ. संजय निषाद ने साफ कहा कि उनके लिए समाज और संगठन सर्वोपरि है, परिवार नहीं। उन्होंने भरोसा जताया कि नए नेतृत्व के साथ पार्टी आने वाले चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

Tags: Sanjay Nishad
Share198Tweet124Share50

Mayank Yadav

Related Posts

Sanjay Nishad BJP Alliance

UP Politics: संजय निषाद के बदले सुरों से यूपी की राजनीति में हलचल, भाजपा से बिगड़े रिश्तो 2027 चुनाव को लेकर बढ़ीं अटकलें

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री...

Sanjay Nishad

बिहार चुनाव से पहले चर्चा में आया संजय निषाद का रावण वाला बयान, जानें क्या है पूरा मामला?

by Gulshan
सितम्बर 6, 2025

Sanjay Nishad : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज होती जा रही है। एक ओर जहां...

Sanjay Nishad

हमसे फायदा नहीं, तो गठबंधन तोड़ दे! बीजेपी संग संजय निषाद के तल्ख तेवर, इंपोर्टेड नेताओं पर कसा तंज

by Mayank Yadav
अगस्त 26, 2025

Sanjay Nishad Warn BJP: यूपी के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने मंगलवार को एनेक्सी भवन सभागार में हुई प्रेस...

Sanjay Nishad

Ghazipur : संजय निषाद का बड़ा बयान, मौलाना पर निशाना साधते हुए कहा- ‘विकास की बात नहीं करते’

by Kirtika Tyagi
मार्च 21, 2025

Ghazipur : गाजीपुर से एक खबर सामने आ रही है। जहां निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद की संवैधानिक...

Sanjay Nishad

Sanjay Nishad News: मंत्री संजय निषाद के बयान से सियासी बवाल… “रक्षक अगर भक्षक बनेंगे तो आत्मरक्षा जरूरी”

by Mayank Yadav
मार्च 19, 2025

Sanjay Nishad controversial statement: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के मंत्री डॉ. संजय निषाद के विवादित बयान ने सियासी गलियारों...

Next Post
Chitrakoot

गुटखा नहीं लाया तो मां ने उठाया खौफनाक कदम, बच्चों संग खाया जहर, मां और दो मासूमों की मौत

Meerut Spider Man

इंस्टाग्राम स्टार बनने की चाहत भारी! मेरठ पुलिस ने पकड़ा खतरनाक स्टंटबाज ‘स्पाइडर फराज’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist