शुक्रवार, अक्टूबर 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

हमसे फायदा नहीं, तो गठबंधन तोड़ दे! बीजेपी संग संजय निषाद के तल्ख तेवर, इंपोर्टेड नेताओं पर कसा तंज

यूपी के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने बीजेपी को चेतावनी दी, कहा कि अगर निषाद समाज से फायदा नहीं हो रहा तो गठबंधन तोड़ दे, साथ ही ‘इंपोर्टेड नेताओं’ पर भी निशाना साधा।

by Mayank Yadav
अगस्त 26, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Sanjay Nishad
Share on FacebookShare on Twitter

Sanjay Nishad Warn BJP: यूपी के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने मंगलवार को एनेक्सी भवन सभागार में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर बीजेपी को निषाद समाज से फायदा नहीं हो रहा, तो वह गठबंधन तोड़ सकती है। वहीं, सपा-बसपा से आए ‘इंपोर्टेड नेताओं’ पर भी तीखा हमला बोला। दिल्ली में आयोजित निषाद पार्टी के 10वें स्थापना दिवस अधिवेशन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि निषाद समाज एकजुट है और आरक्षण की लड़ाई जारी रहेगी। 2013 से आंदोलनरत निषाद समाज के हक की लड़ाई का श्रेय बीजेपी को भी मिला है, लेकिन अगर सहयोग की अनदेखी हुई तो आगे की रणनीति बदल सकती है।

उत्तर प्रदेश-

लक्ष्य 2027 दबाव बनाओ अभियान के क्रम में –

मंत्री संजय निषाद का बयान – भाजपा को लगता है,
हम लोगों से फ़ायदा नहीं मिल रहा है तो गठबंधन तोड़ दें !! pic.twitter.com/zvbyUywxIy

— Gaurav Singh Sengar (@sengarlive) August 26, 2025

RELATED NEWS

SP Attack: संजय निषाद ने सपा पर साधा निशाना, सीट बंटवारे और गठबंधन को लेकर अपना रुख किया साफ किया

SP Attack: संजय निषाद ने सपा पर साधा निशाना, सीट बंटवारे और गठबंधन को लेकर अपना रुख किया साफ किया

सितम्बर 16, 2026
Sanjay Nishad BJP Alliance

UP Politics: संजय निषाद के बदले सुरों से यूपी की राजनीति में हलचल, भाजपा से बिगड़े रिश्तो 2027 चुनाव को लेकर बढ़ीं अटकलें

जुलाई 17, 2026

संघर्ष से जीत तक, निषाद समाज की ताकत दिखी

Sanjay Nishad ने कहा कि 2013 से समाज अपने हक के लिए आंदोलनरत है। दिल्ली में आयोजित 10वें स्थापना दिवस पर समाज ने आरक्षण के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया। उन्होंने बताया कि शिल्पकारों को अनुसूचित जाति का दर्जा मिल चुका है, लेकिन निषाद समाज अब भी वंचित है। इसी को लेकर 31 अगस्त को ‘जनजाति दिवस’ मनाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए 75 जिलों में संघर्ष जारी है और निषाद समाज की एकजुटता बीजेपी के लिए भी फायदेमंद है।

बीजेपी को चेतावनी: इंपोर्टेड नेताओं से सावधान रहे

कैबिनेट मंत्री Sanjay Nishad ने बीजेपी नेतृत्व को आगाह करते हुए कहा कि सपा-बसपा से आए ‘इंपोर्टेड नेताओं’ से पार्टी को सतर्क रहना होगा। उन्होंने जयप्रकाश निषाद पर निशाना साधते हुए उन्हें “हाथी से आए हुए” बताया। उन्होंने साफ कहा कि बीजेपी अगर 403 की 403 सीटों पर निषाद समाज को टिकट देती है तो बेहतर नतीजे सामने आएंगे। अगर सहयोग की अनदेखी होती रही, तो 2027 में नया राजनीतिक समीकरण देखने को मिल सकता है।

‘हमारे बिना जीत मुश्किल’ – 2018 का हवाला

Sanjay Nishad ने 2018 की बड़ी जीत को याद दिलाते हुए कहा कि जब सपा और बसपा एकजुट थे, तब भी बीजेपी को जीत दिलाने में निषाद समाज ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि बीजेपी को यह नहीं भूलना चाहिए कि समाज की एकजुटता का लाभ उन्हें मिला है। अगर बीजेपी को लगता है कि हमसे कोई फायदा नहीं, तो गठबंधन तोड़ दे।

पंचायत चुनाव से विधानसभा तक एक्टिव रहेगा समाज

डॉ. निषाद ने साफ कहा कि निषाद पार्टी आगे भी राजनीति में सक्रिय रहेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके मार्गदर्शक हैं, लेकिन समाज के हक की लड़ाई हर मंच पर लड़ी जाएगी। उन्होंने पंचायत चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और विधानसभा चुनाव में भी निषाद समाज की मजबूत मौजूदगी का ऐलान किया।

Deputy NSA Appointed कौन बना डिप्टी NSA देश की सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती,खुफिया सेवा में 30 साल का अनुभव

Tags: Sanjay Nishad
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

SP Attack: संजय निषाद ने सपा पर साधा निशाना, सीट बंटवारे और गठबंधन को लेकर अपना रुख किया साफ किया

SP Attack: संजय निषाद ने सपा पर साधा निशाना, सीट बंटवारे और गठबंधन को लेकर अपना रुख किया साफ किया

by SYED BUSHRA
सितम्बर 16, 2026

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।...

Sanjay Nishad BJP Alliance

UP Politics: संजय निषाद के बदले सुरों से यूपी की राजनीति में हलचल, भाजपा से बिगड़े रिश्तो 2027 चुनाव को लेकर बढ़ीं अटकलें

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री...

Sanjay Nishad

बिहार चुनाव से पहले चर्चा में आया संजय निषाद का रावण वाला बयान, जानें क्या है पूरा मामला?

by Gulshan
सितम्बर 6, 2025

Sanjay Nishad : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज होती जा रही है। एक ओर जहां...

Sanjay Nishad

अचानक ऐक्शन में मंत्री संजय निषाद, MLA बेटे को हटाया; निषाद पार्टी में बड़ा फेरबदल

by Mayank Yadav
अगस्त 24, 2025

Sanjay Nishad Action: उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा धमाका करते हुए निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार...

Sanjay Nishad

Ghazipur : संजय निषाद का बड़ा बयान, मौलाना पर निशाना साधते हुए कहा- ‘विकास की बात नहीं करते’

by Kirtika Tyagi
मार्च 21, 2025

Ghazipur : गाजीपुर से एक खबर सामने आ रही है। जहां निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद की संवैधानिक...

Next Post
Lalbaugcha Raja: मुंबई की आस्था का प्रतीक, 92वें गणेशोत्सव की हुई भव्य शुरुआत,डाक विभाग ने जारी किया खास पोस्टकार्ड

Lalbaugcha Raja: मुंबई की आस्था का प्रतीक, 92वें गणेशोत्सव की हुई भव्य शुरुआत,डाक विभाग ने जारी किया खास पोस्टकार्ड

कौन हैं IPS अखिल कुमार, जिन्हें बनाया गया डिजिटल इंडिया का एमडी, अब तीसरी आंख से देश की करेंगे ‘पहरेदारी’

कौन हैं IPS अखिल कुमार, जिन्हें बनाया गया डिजिटल इंडिया का एमडी, अब तीसरी आंख से देश की करेंगे ‘पहरेदारी’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In