Wednesday, January 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

सीमा हैदर का बेअसर साबित हुआ ‘खेला’, जानिए कब पाकिस्तान के लिए रवाना होगी सचिन की ‘लैला’

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सीमा हैदर को लेकर सोशल मीडिया में भारत से निकाले जानें की मांग की जा रही है, जिस पर पुलिस की तरफ से बयान आ गया है, सचिन की सीमा भारत में रहेगी।

Vinod by Vinod
April 25, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान नागरिकों को 48 घंटे के अंदर देश छोड़ने का अल्टीमेटम दिया है। जिसके बाद पाकिस्तानी अपना बुरिया-बिस्तर समेट कर बार्डर की तरफ चल पड़े हैं। यूपी में भी पाकिस्तानियों को बाहर किए जाने का ऑपरेशन शुरू हो गया है। इसी के चलते अब सोशल मीडिया पर नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजने की मांग उठने लगी है। लोग सचिन की लैला को हरहाल में देश से निकाले जानें को लेकर सोशल मीडिया पर बयानबाजी कर रहे हैं।  लेकिन एक कानून के तहत सीमा हैदर अभी भारत में ही रहेगी।

क्यों उठी सीमा को भारत से निकाले जानें की मांग

दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों ने 28 मासूम सैलानियों का धर्म पूछकर हत्या कर दी थी। जिसके चलते पूरे देश में उबाल है। लोग पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हमले के बाद भारत सरकार की तरफ से कड़े फैसले लिए गए। जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तान के सभी नागरिकों के बीजा तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिए गए हैं। पाकिस्तानी नागरिक 48 घंटे के अंदर भारत छोड़ दें। सरकार के आदेश के बाद इस पर अमल भी शुरू हो गया है। यूपी से भी पाकिस्तानी नागरिकों को एक-एक कर निकाला जा रहा है। लोग सोशल मीडिया पर सीमा हैदर को भी देश से निकाले जानें की मांग कर रहे हैं।

RELATED POSTS

Google

2025 में पाकिस्तान ने सबसे ज़्यादा क्या गूगल किया? पूरी लिस्ट देखें

December 9, 2025
कासिम खान का बड़ा आरोप: इमरान खान ‘डेथ सेल’ में बंद, सरकार से जिंदा होने का सबूत माँगा”

Imran Khan की सुरक्षा पर बवाल: बेटे कासिम ने जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप माँगा ‘जिंदा होने का सबूत’

November 28, 2025

नेपाल के रास्ते भारत आई थी सीमा हैदर

दरअसल, पाकिस्तान के कराची की रहने वाली सीमा हैदर का नोएडा निवासी सचिन ने पब्जी गेम के जरिए दोस्ती हुई। दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद सीमा अपने चार बच्चों के साथ भारत आ गई। अब वह सचिन के साथ नोएडा में रह रही है। हाल ही में दोनों को एक बच्ची भी हुई है। सीमा ने अपने धर्म भी परिवर्तन कर हिन्दू बन गई हैं। अपना और अपने बच्चों के नाम भी बदल लिए हैं। अब सरकार के इस फैसले का सीमा हैदर पर क्या प्रभाव पड़ेगा, उसको लेकर पुलिस का कहना है कि सीमा पर कोई सीधा असर नहीं होगा। क्योंकि सीमा वीजा के जरिए भारत नहीं आई थी। बल्कि अवैध तरीके से सीमा पार कर भारत में दाखिल हुई है।

मामला अदालत में विचाराधीन

पुलिस का कहना है कि सीमा हैदर के खिलाफ मामला अदालत में विचाराधीन है। जब तक कोर्ट कोई फैसला नहीं देती, तब तक उन्हें देश से निकाला नहीं जा सकता। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस केंद्र सरकार के भी संपर्क में है। ऐसे में कह सकते हैं कि फिलहाल सीमा हैदर अभी पाकिस्तान नहीं जाएगी। वह नोएडा में ही रहेगी। सीमा हैदर के वकील एपी सिंह का कहना है कि घटना से सीमा व सचिन परेशान हैं। सीमा सनातन धर्म अपना चुकी है। उसके दस्तावेज गृह मंत्रालय, भारत सरकार और एटीएस के पास जमा हैं। राष्ट्रपति के पास याचिका लंबित है। सीमा द्वारा जमानत के आदेश का पालन किया जा रहा है।

सीमा भारत में रह सकती है

सीमा हैदर के पड़ोसियों का कहना है कि अब वो भारतीय है और उसकी एक बच्ची भी है, भारतीय है। स्थानीय युवकों ने कहा कि सीमा हैदर को पाकिस्तान नहीं जाना चाहिए क्योंकि वो हमारी भाभी है। वहीं कानून के जानकारों का कहना है कि सीमा का मामला कोर्ट में विचाराधीन हैं। सीमा बिना बीजा के भारत में दाखिल हुई थी। पुलिस ने सीमा को जेल भेजा था। ऐसे में जब तक केस कोर्ट में चलेगा, सीमा भारत में रह सकती है। वहीं कुछ लोग सीमा हैदर के विरोध में आवाज बुलंद कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि भारत सरकार को हरहाल में सीमा को पाकिस्तान भेज देना चाहिए। सीमा भारत की नागरिक नहीं है।

Tags: Indian GovernmentPahalgam terror attackPAKISTANSeema Haider
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Google

2025 में पाकिस्तान ने सबसे ज़्यादा क्या गूगल किया? पूरी लिस्ट देखें

by Deepali Kaur
December 9, 2025

हर साल की तरह इस बार भी Google ने Year in Search 2025 रिपोर्ट जारी की है, जिसमें यह बताया...

कासिम खान का बड़ा आरोप: इमरान खान ‘डेथ सेल’ में बंद, सरकार से जिंदा होने का सबूत माँगा”

Imran Khan की सुरक्षा पर बवाल: बेटे कासिम ने जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप माँगा ‘जिंदा होने का सबूत’

by Kanan Verma
November 28, 2025

इस्लामाबाद :  पूर्व पाकिस्तानी PM Imran Khan के बेटे कासिम खान ने पाकिस्तान सरकार पर आरोप लगाया है कि उनके...

व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल में ‘काले कोट’ की भी हुई एंट्री, एडवोकेट रिजवान खान के बाद अब पुलिस के हत्थे चढ़ा मुशर्रफ

व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल में ‘काले कोट’ की भी हुई एंट्री, एडवोकेट रिजवान खान के बाद अब पुलिस के हत्थे चढ़ा मुशर्रफ

by Vinod
November 27, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के बाद फरीदाबाद से व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ। सुरक्षा एजेंसियों ने...

जेल से लीक हो गया पाकिस्तान के मुनीर का खूनी प्लान, जानें जिंदा हैं या बैरक के अंदर मार दिए गए इमरान खान

जेल से लीक हो गया पाकिस्तान के मुनीर का खूनी प्लान, जानें जिंदा हैं या बैरक के अंदर मार दिए गए इमरान खान

by Vinod
November 27, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पाकिस्तान के अंदर से एक बड़ी खबर निकल कर आई है। ये खबर पाक को बड़े...

दिल्ली ब्लास्ट से पहले शोएब ने DR उमर को मुहैया कराई सामाग्री, कौन है बुर्केवाली GIRL, जिसने दी थी कमरे की चाबी

दिल्ली ब्लास्ट से पहले शोएब ने DR उमर को मुहैया कराई सामाग्री, कौन है बुर्केवाली GIRL, जिसने दी थी कमरे की चाबी

by Vinod
November 26, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के बाद एनआईए का ऑपरेशन जारी है। इस आतंकी हमले में शामिल एक-एक आतंकी...

Next Post
मिट्टी और गोबर से बनी है हनुमान जी की दुर्लभ प्रतिमा, दिखाई अकड़ तो श्रीराम भक्त ने अंग्रेज कलेक्टर को दिया ये दंड

मिट्टी और गोबर से बनी है हनुमान जी की दुर्लभ प्रतिमा, दिखाई अकड़ तो श्रीराम भक्त ने अंग्रेज कलेक्टर को दिया ये दंड

UP Weather : गर्मी की थर्ड डिग्री के बाद मौसम ने किया ‘खेला’, अब आंधी-तूफान और बारिश से भीगेगा सूबा

UP Weather : गर्मी की थर्ड डिग्री के बाद मौसम ने किया ‘खेला’, अब आंधी-तूफान और बारिश से भीगेगा सूबा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version