रविवार, जुलाई 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Shamli Road Accident:गंगा स्नान करने जा रहे चार दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, दो की हाल में ही हुई थी शादी

उत्तर प्रदेश के शामली में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गोहाना के बरोदा गांव के चार युवकों की मौत हो गई। इनमें दो की हाल ही में शादी हुई थी, जबकि तीन परिवारों के इकलौते वारिस थे।

by SYED BUSHRA
नवम्बर 8, 2025
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

 Shamli road accident Baroda village youths death:उत्तर प्रदेश के शामली जिले में शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया। हरियाणा के गोहाना के बरोदा गांव के चार युवक,साहिल, परम, आशीष और विवेक-गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे। जब उनकी कार बाबरी थाना क्षेत्र के पानीपत-खटीमा हाईवे पर पहुंची, तो अचानक एक रेस्तरां के बाहर खड़े कैंटर से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

हाल ही में हुई थी दो दोस्तों की शादी

मृतकों में 24 वर्षीय परम की एक माह पहले ही शादी हुई थी। उसने प्रेम विवाह किया था और उसकी पत्नी के हाथों से अब तक मेहंदी नहीं उतरी थी। इसी तरह 3 वर्ष के साहिल की भी एक साल पहले शादी हुई थी। दोनों की मौत की खबर सुनकर परिवारों में कोहराम मच गया।

RELATED NEWS

No Content Available

गांव में पसरा मातम

चारों दोस्तों की मौत की सूचना जैसे ही बरोदा गांव पहुंची, पूरे गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों का कहना है कि चारों आपस में गहरे दोस्त थे और खुशी के माहौल में हरिद्वार गंगा स्नान के लिए निकले थे। लेकिन कुछ ही घंटों में उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

इकलौते वारिस थे तीन युवक

साहिल, परम और आशीष अपने-अपने परिवारों के इकलौते बेटे थे। आशीष के पिता मेहरचंद की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी, और घर की पूरी जिम्मेदारी उसी पर थी। विवेक दो भाइयों में छोटा था। चारों युवकों की उम्र 22 से 24 वर्ष के बीच थी, और सभी अपने परिवारों के सपनों का सहारा थे।

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे की खबर मिलते ही चारों परिवारों के लोग और ग्रामीण शामली पहुंचे। किसी का बेटा, किसी का पति और किसी का भाई इस दर्दनाक हादसे में हमेशा के लिए बिछड़ गया। गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। लोगों की आंखें नम हैं और हर कोई यही कह रहा है—“भगवान ऐसा दिन किसी को न दिखाए।”

Tags: : Shamli AccidentBaroda Village Tragedy
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Gold Price Update

लगातार घटती जा रही सोने की चमक, जानें 8 नवंबर को आपके शहर में गोल्ड के ताजा दाम...

Harmanpreet Kaur की भावनाओं ने जीता दिल! मिताली राज और झूलन गोस्वामी को वर्ल्ड कप ट्रॉफी देने के पीछे की असली वजह आई सामने “ये पहले से प्लान था…”

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist