कानपुर। हनुमंत विहार थाना क्षेत्र स्थित बुधवार को एक सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यहां कलयुगी बेटे ने अपनी मां के सीने पर खंजर से अनगिनत वार को उसकी हत्या कर दी। आरोपी भागने के बजाए मां के शव के पास बैठा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेटे को अरेस्ट कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी का एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह उसके साथ शादी करना चाहता था, लेकिन दोनों के विवाह के खिला थी। ऐसे में अपनी लव स्टोरी को सक्सेसफुल बनाने की चाहत में कलयुगी राजा ने मां का मर्डर कर दिया।
फतेहपुर निवासी प्रमिला (50) पत्नी रुस्तम उर्फ धर्मेंद्र अपने दांतों का इलाज करवाने के लिए अपनी बेटी प्रीतू सिंह पत्नी सौरभ निवासी नारायणपुरी थाना हनुमंत विहार के घर पर आई हुई थीं। वह 10 दिन दिन से बेटी की ससुराल पर रूकी हुई थी। बुधवार की सुबह करीब 10 बजे मृतका का सगा बेटा राजा सिंह (28) बहन की ससुराल आता है। मां कमरे पर सो रही होती है। तभी जेब से खंजर निकालता है और मां के सीने पर वार कर उसकी हत्या कर देता है। मां की हत्या के बाद आरोपी फरार होने के बजाए शव के पास बैठा रहता है। तभी मृतका की बेटी आ आती है और मां का खून से सना शव देखकर शोर मचाती है।
आवाज सुनकर परिवार के अलावा पड़ोसी भी मौके पर आ जाते हैं और राजा को पकड़कर एक कमरे में बंद कर देते हैं। परिवारवालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचती है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आरोपी को अरेस्ट कर लेती है। एडीसीपी दक्षिण महेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी बेटे राजा को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि युवक का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मां दोनों की शादी के खिलाफ थी। ऐसे में युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी।
स्थानीय लागों ने बताया कि राजा अक्सर अपनी बहन के घर पर आता था। कुछ दिन कानपुर में रहकर नौकरी भी की। इसी दौरान राजा का एक लड़की से दोस्ती हो गई। दोस्ती प्यार में बदल गई। राजा लड़की से शादी करना चाहता था। लड़की के परिवरवाले भी शादी को तैयार थे। लेकिन राजा की मां शादी के खिलाफ थीं। उन्होंने राजा के इस फैसले का विरोध किया। साथ ही धमकी दी कि अगर उसने लड़की से शादी की तो अपने प्रॉपर्टी से उसे बेदखल कर देंगी। इसी के कारण राजा ने मां की हत्या का प्लान बनाया। बुधवार को बहन के घर पर आया और चुपचाप मां का मर्डर कर दिया।