Friday, October 30, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » उत्तर प्रदेश » धार्मिक आस्था पर वार? SP नेताओं के बयानों से हिंदू समाज में रोष, भाजपा ने जताया विरोध

धार्मिक आस्था पर वार? SP नेताओं के बयानों से हिंदू समाज में रोष, भाजपा ने जताया विरोध

समाजवादी पार्टी के दो नेताओं—रामजी लाल सुमन और मोहम्मद रिजवी—के बयानों ने हिंदू समाज की भावनाओं को आहत किया है। कांवड़ यात्रा को अंधविश्वास बताने और धर्मांतरण को असमानता से जोड़ने पर भाजपा और हिंदू संगठनों ने विरोध जताया।

by Mayank Yadav
27/07/2025
SP

SP leaders controversy: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं—सांसद रामजी लाल सुमन और विधायक मोहम्मद रिजवी—ने अपने हालिया बयानों से हिंदू आस्था को लेकर विवाद खड़ा कर दिया है। एक ओर जहां रामजी लाल सुमन ने धर्मांतरण को हिंदू धर्म में कथित असमानता से जोड़ा, वहीं दूसरी ओर मोहम्मद रिजवी ने कांवड़ यात्रा को “अंधविश्वास” और उसमें भाग लेने वालों को “अनपढ़” कहकर कटघरे में खड़ा कर दिया। इन बयानों से भाजपा समेत हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया है। सोशल मीडिया पर सपा नेताओं के बयानों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया हो रही है। सवाल उठ रहा है—क्या सपा को हिंदू आस्था के खिलाफ बोलने की छूट है? और क्या पार्टी नेतृत्व इस पर स्पष्ट रुख अपनाएगा?

“कांवड़ यात्रा अंधविश्वास”, भाजपा ने बताया हिंदू आस्था पर हमला

बलिया के सिकंदरपुर से SP विधायक मोहम्मद रिजवी ने गंगा बहुद्देशीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कांवड़ यात्रा पर विवादित बयान देते हुए कहा, “कांवड़ यात्रा में सिर्फ अनपढ़ लोग जाते हैं, इनमें कोई आईएएस, नेता या पूंजीपति नहीं दिखता। जो हो रहा है, वह अंधविश्वास है।” उन्होंने सवाल उठाया कि क्या किसी मंत्री, सांसद, या उद्योगपति के बेटे को कभी कांवड़ उठाते देखा है?

उनके इस बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा, “जब भगवान शिव थे तब कौन सा विश्वविद्यालय था? क्या भक्ति के लिए पढ़ाई जरूरी है?” उन्होंने इसे हिंदू आस्था का खुला अपमान बताया।

RELATED NEWS

मायावती ने डंके की चोट पर बता दिया 2027 का फामूर्ला, जानें किस दल के साथ चुनाव के मैदान में उतरेगी बसपा

मायावती ने डंके की चोट पर बता दिया 2027 का फामूर्ला, जानें किस दल के साथ चुनाव के मैदान में उतरेगी बसपा

October 9, 2025
मायावती ने लखनऊ से सेट कर दिया 2027 का सियासी दंगल, जिस पर यूपी के डिप्टी सीएम ने कहा ‘बहन जी शुक्रिया’

मायावती ने लखनऊ से सेट कर दिया 2027 का सियासी दंगल, जिस पर यूपी के डिप्टी सीएम ने कहा ‘बहन जी शुक्रिया’

October 9, 2025

सपा के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह ने विवाद बढ़ता देख रिजवी के बयान से किनारा करते हुए कहा, “यह विधायक का व्यक्तिगत मत है, पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं।”

“जब तक समानता नहीं, धर्मांतरण नहीं रुकेगा”

फिरोजाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा कि जब तक हिंदू धर्म में समानता नहीं आएगी, तब तक धर्मांतरण की घटनाएं नहीं रुकेंगी। उन्होंने दावा किया कि महात्मा गांधी और स्वामी विवेकानंद भी हिंदू धर्म में समानता की बात करते थे, और असमानता के चलते धर्म नष्ट हो सकता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि दलितों और पिछड़ों को आज भी मंदिरों में घुसने नहीं दिया जाता। यहां तक कि उन्होंने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवास को गंगाजल से धुलवाने के मामले को भी भेदभाव का उदाहरण बताया।

रामजी लाल सुमन ने कहा, “जब मंदिर में भेदभाव होगा, जब इंसान को बराबरी नहीं मिलेगी, तब लोग धर्मांतरण करेंगे ही। अगर कोई लड़की पैसे या निकाह के कारण धर्म बदलती है, तो वो उसका व्यक्तिगत कारण हो सकता है, लेकिन असमानता ही असली जड़ है।”

“SP का असली चेहरा सामने आया”

भाजपा नेताओं ने इन दोनों बयानों को सुनियोजित हमला करार दिया। पार्टी प्रवक्ताओं ने कहा कि SP को हर बार हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने में मज़ा आता है। सपा पर आरोप लगे कि वह तुष्टिकरण की राजनीति के तहत एक धर्म विशेष के लोगों को खुश करने के लिए हिंदू परंपराओं पर सवाल उठाती है।

एक ओर जहां देश में आस्था और विश्वास की मिसालें दी जाती हैं, वहीं सपा नेताओं के हालिया बयान राजनीतिक और धार्मिक असहिष्णुता को हवा दे रहे हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या SP का नेतृत्व इन बयानों पर कोई ठोस कदम उठाएगा, या फिर एक बार फिर ‘व्यक्तिगत राय’ बताकर अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ेगा?

Mansa Devi stampede: मनसा देवी मंदिर में भीषण भगदड़, 11 की मौत की ख़बर, बिजली के तार से फैला करंट बना त्रासदी की वजह!

Related Posts

मायावती ने डंके की चोट पर बता दिया 2027 का फामूर्ला, जानें किस दल के साथ चुनाव के मैदान में उतरेगी बसपा

मायावती ने डंके की चोट पर बता दिया 2027 का फामूर्ला, जानें किस दल के साथ चुनाव के मैदान में उतरेगी बसपा

October 9, 2025
मायावती ने लखनऊ से सेट कर दिया 2027 का सियासी दंगल, जिस पर यूपी के डिप्टी सीएम ने कहा ‘बहन जी शुक्रिया’

मायावती ने लखनऊ से सेट कर दिया 2027 का सियासी दंगल, जिस पर यूपी के डिप्टी सीएम ने कहा ‘बहन जी शुक्रिया’

October 9, 2025
SP

SP poster war: गंगाजल, चालान, खाद और ABVP विवाद पर PDA सरकार का दावा

September 8, 2025
2027 से ठीक पहले मायावती ने ने लॉन्च किया ‘पीडीए’, कौन हैं ‘स्पेशल 7 योद्धा’ जो BSP को बनाएंगे विजेता

2027 से ठीक पहले मायावती ने ने लॉन्च किया ‘पीडीए’, कौन हैं ‘स्पेशल 7 योद्धा’ जो BSP को बनाएंगे विजेता

August 29, 2025
CM योगी ने मिशन 2027 का तैयार किया मेगा प्लान, BJP अब ‘PDR’ के जरिए सपा के ‘PDA’ को ऐसे करेगी जमींदोज

CM योगी ने मिशन 2027 का तैयार किया मेगा प्लान, BJP अब ‘PDR’ के जरिए सपा के ‘PDA’ को ऐसे करेगी जमींदोज

August 25, 2025
SP

SP leaders के साथ डिजिटल लूट का ‘शादी कार्ड कांड’, झंडे के रंग वाले कार्ड ने उड़ाए लाखों रुपये

July 28, 2025
SP

सपा के तीन बागी विधायक विधानसभा से असंबद्ध घोषित, अखिलेश यादव ने किया था निष्कासित

July 10, 2025
SP

PDA प्रेम या अनुशासन? SP ने क्रॉस वोटिंग करने वाले 7 में से सिर्फ 3 विधायकों पर चलाया हंटर, 4 को क्यों दी माफी?

June 23, 2025
SP

यूपी की सियासत में बड़ा धमाका: SP ने तीन बागी विधायकों को किया निष्कासित, बीजेपी के साथ बढ़ी नजदीकी बनी वजह

June 23, 2025
PDA

Keshav Prasad Maurya attack: PDA फर्जी उपचुनाव में धराशायी, ढहेंगे करहल से सीसामऊ तक

November 24, 2024
Next Post
AK Sharma

"अब चाहें जहां फोन मिलाओ!" बोले इंजीनियर, बिजली मंत्री AK शर्मा ने ऑडियो किया वायरल, अफसर सस्पेंड

Meerut

लिफ्ट में फंसी गर्दन, स्पोर्ट्स कारोबारी की दर्दनाक मौत से मेरठ में सनसनी

Gold Rate Today

सोने की कीमत में बड़ी गिरावट! हफ्तेभर में ₹1500 से ज्यादा सस्ता, जानें आज का ताज़ा रेट

POPULAR POST

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026

LATEST

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India