मंगलवार, जुलाई 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

“अब चाहें जहां फोन मिलाओ!” बोले इंजीनियर, बिजली मंत्री AK शर्मा ने ऑडियो किया वायरल, अफसर सस्पेंड

ऑडियो वायरल होने से ऊर्जा विभाग की साख पर सवाल खड़े हो गए हैं। कार्रवाई जरूर हुई, लेकिन यह प्रकरण यूपी के प्रशासनिक तंत्र की गहराई तक जमी लापरवाही और रसूख के खेल की पोल भी खोल गया है।

by Mayank Yadav
जुलाई 27, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
AK Sharma
Share on FacebookShare on Twitter

AK Sharma Action: उत्तर प्रदेश के ऊर्जा विभाग में बड़ा विवाद तब खड़ा हो गया जब बस्ती जिले के अधीक्षण अभियंता प्रशांत सिंह का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आरोप है कि उन्होंने एक रिटायर्ड अफसर से बिजली सप्लाई को लेकर की गई शिकायत पर न केवल बदतमीजी से जवाब दिया बल्कि राजनीतिक रसूख भी जताया। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को यह ऑडियो एक वरिष्ठ नेता ने भेजा था, जिसे मंत्री ने ‘एक्स’ पर शेयर किया और तुरंत कार्रवाई करते हुए अधिकारी को निलंबित कर दिया। अब विपक्ष ने मंत्री की कार्यप्रणाली पर ही सवाल उठा दिए हैं और इस्तीफे की मांग कर डाली है। सवाल उठता है कि जब मंत्री की नहीं सुनी जा रही तो आम जनता की कौन सुनेगा?

बस्ती में बेकाबू बिजली विभाग, मंत्री ने दिखाई सख्ती

बस्ती जिले के अधीक्षण अभियंता प्रशांत सिंह पर एक रिटायर्ड अफसर भरत पांडेय से अमर्यादित भाषा में बात करने और शिकायत नजरअंदाज करने का आरोप है। भरत पांडेय ने जब बिजली न आने की शिकायत की तो प्रशांत सिंह ने कहा, “आपने फालतू में मुझे फोन मिलाया है, 1912 पर शिकायत करें।” बात यहीं नहीं रुकी—प्रशांत ने उपभोक्ता से बहस करते हुए सपा, कांग्रेस और भाजपा नेताओं से रिश्ते गिनाने शुरू कर दिए। जब उपभोक्ता ने ऊर्जा मंत्री से शिकायत की चेतावनी दी, तो अधिकारी ने जवाब दिया, “चाहें जहां मिला लो फोन।”

RELATED NEWS

AK Sharma

“मेरे नाम की सुपारी निकाली गई है!” – यूपी के ऊर्जा मंत्री AK शर्मा का धमाकेदार खुलासा, मचा सियासी भूचाल

जुलाई 28, 2025
AK Sharma

मंत्री AK Sharma का बिजली विभाग पर बड़ा हमला: अफसरों की जमकर क्लास, बोले- जनता दे रही है गाली

जुलाई 24, 2025

AK Sharma का एक्शन, अफसर की छुट्टी

यह ऑडियो एक वरिष्ठ नेता के माध्यम से ऊर्जा मंत्री AK Sharma को मिला, जिन्होंने सार्वजनिक तौर पर इसे सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा कि अधिकारियों को अब सुधर जाना चाहिए, वरना परिणाम गंभीर होंगे। मंत्री की इस पोस्ट के तुरंत बाद प्रशांत सिंह को निलंबित कर दिया गया और उन्हें वाराणसी के कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया। आदेश में उल्लेख है कि प्रशांत सिंह का व्यवहार “कदाचरण” की श्रेणी में आता है और उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही शुरू की जा रही है।

विपक्ष ने साधा निशाना, इस्तीफे की उठी मांग

ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद विपक्ष ने सरकार को घेरते हुए मंत्री के इस्तीफे की मांग कर दी। विपक्ष का आरोप है कि जब एक मंत्री खुद सोशल मीडिया पर शिकायत कर रहे हैं और अधिकारी उनकी नहीं सुन रहे तो फिर आम जनता की सुनवाई कैसे होगी? कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर मंत्री की लाचारी पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि उन्हें खुद इस्तीफा दे देना चाहिए।

जनता के मन में सवाल: अधिकारी इतने बेलगाम क्यों?

ऊर्जा मंत्री AK Sharma और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती की बात कर रहे हैं, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी अब भी मनमानी कर रहे हैं। ऐसे में जनता के मन में सवाल उठ रहे हैं—क्या विभाग पर सरकार का नियंत्रण खत्म हो चुका है? क्या राजनीतिक रिश्तों की आड़ में अधिकारी मनमानी कर रहे हैं? और सबसे बड़ा सवाल—क्या अब भी केवल निलंबन से बात बनेगी या कोई बड़ी कार्रवाई होगी?

धार्मिक आस्था पर वार? SP नेताओं के बयानों से हिंदू समाज में रोष, भाजपा ने जताया विरोध

 

Tags: ak sharma
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

AK Sharma

“मेरे नाम की सुपारी निकाली गई है!” – यूपी के ऊर्जा मंत्री AK शर्मा का धमाकेदार खुलासा, मचा सियासी भूचाल

by Mayank Yadav
जुलाई 28, 2025

AK Sharma Supari: उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सोमवार को एक चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा...

AK Sharma

मंत्री AK Sharma का बिजली विभाग पर बड़ा हमला: अफसरों की जमकर क्लास, बोले- जनता दे रही है गाली

by Mayank Yadav
जुलाई 24, 2025

AK Sharma News: उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा एक बार फिर अपनी बेबाकी को लेकर...

Ak Sharma

‘दिल्ली जाने वाले नेताओं में सबसे कम हूं…’ विधानसभा में एके शर्मा ने CM योगी की की तारीफ

by Gulshan
दिसम्बर 18, 2024

Ak Sharma : उत्तर प्रदेश के बिजली मंत्री एके शर्मा ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कहा कि वे दिल्ली...

SP-BJP battle

तू मक्खी मैं कचरा! सोशल मीडिया पर छिड़ी सपा-बीजेपी की ‘गंदगी’ वाली जंग!

by Mayank Yadav
अक्टूबर 5, 2024

SP-BJP battle: उत्तर प्रदेश की राजनीति में सोशल मीडिया ने जुबानी जंग के एक नए मोर्चे का रूप ले लिया...

बिजलीकर्मियों की सांकेतिक हड़ताल का अंतिम दिन, अनिश्चितकाल के लिए खोलेंगे UP सरकार के खिलाफ मोर्चा या निकलेगा आज की बैठक में कोई हल

by Anu Kadyan
मार्च 19, 2023

यूपी में आज बिजलीकर्मियों की सांकेतिक हड़ताल का तीसरा और अंतिम दिन है। बीती रात ऊर्जा मंत्री से वार्ता विफल...

Next Post
Meerut

लिफ्ट में फंसी गर्दन, स्पोर्ट्स कारोबारी की दर्दनाक मौत से मेरठ में सनसनी

Gold Rate Today

सोने की कीमत में बड़ी गिरावट! हफ्तेभर में ₹1500 से ज्यादा सस्ता, जानें आज का ताज़ा रेट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist