शनिवार, सितम्बर 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

इंद्रजीत सरोज के बिगड़े बोल, जब गजनबी मंदिर लूट रहा था तब कहां थे भगवान, अगर दे देते श्राप तो भस्म हो जाते मुसलमान

प्रयागराज के सपा विधायक इंद्रजीत सरोज ने दिया विवादित बयान, सरोज बोले कि भारत के मंदिरों में ताकत नहीं है देवता शक्तिशाली नहीं।

by Vinod
अप्रैल 15, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए दो वर्ष का समय शेष है पर सूबे में अभी से जीत-हार को लेकर मंथन और बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के ’बाबर’ और ’डीएनम’ वाले बयान के बाद अब अखिलेश यादव के एक और करीबी विधायक ने बड़ा विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, ’अगर भारत के मंदिरों में ताकत होती, तो मोहम्मद गजनबी और मोहम्मद गोरी भारत को लूटने नहीं आते। मंदिरों में ताकत नहीं थी, असली ताकत सत्ता में है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘बाबा (योगी आदित्यनाथ) अपना मंदिर छोड़कर सत्ता के मंदिर में विराजमान हैं और हेलीकॉप्टर पर घूमते हैं’।

श्राप दे देते भगवान ताकि मुसलमान भस्म हो जाते

मंझनपुर से सपा विधायक इंद्रजीत सरोज ने मंदिरों की शक्ति पर सवाल उठाए हैं। साथ ही रामचरितमानस के रचयिता तुलसीदास पर भी टिप्पणी की। इंद्रजीत सरोज ने  कहा कि इतिहास में हम देखते हैं कि लुटेरे आए थे और लूट ले गए। उस समय श्राप दे देते भगवान ताकि मुसलमान भस्म हो जाते। क्या कर रहे थे देवी देवता उस समय?। यानी कुछ न कुछ तो कमी है हमारे देवी देवताओं में। ताकतवर नहीं थे देवी देवता। इंद्रजीत सरोज ने कहा था कि अगर भारत के मंदिरों में ताकत होती तो मोहम्मद बिन कासिम, महमूद गजनवी और मोहम्मद गौरी जैसे लुटेरे देश में नहीं आते। अगर ताकत है तो सत्ता के मंदिर में है, बाबा अपना मंदिर छोड़कर के सत्ता के मंदिर में विराजमान हैं।

RELATED NEWS

Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे,  कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे, कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

सितम्बर 24, 2026
Lucknow Animal Cruelty Case

Animal Rescue: बोरों में बंद बिल्लियां, खंभे से बंधा लंगूर; NGO ने रेस्क्यू कर कार्रवाई की मांग उठाई

सितम्बर 19, 2026

तुलसीदास को लेकर भी विवादित टिप्पणी की 

रामचरित मानस के रचयिता तुलसीदास को लेकर भी इंद्रजीत सरोज ने विवादित टिप्पणी की और कहा कि तुलसीदास ने लिखा कि अगर कोई नीच जाति का व्यक्ति पढ़-लिख जाए तो वो सांप के दूध पीने जैसा होता है। विधायक सरोज यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि तुलसीदास ने हमारे लिए बहुत कुछ लिखा है, लेकिन अकबर के समय रहते हुए उन्होंने मुसलमानों के खिलाफ कुछ नहीं लिखा। शायद उनकी हिम्मत नहीं पड़ी। उन्होंने आगे कहा कि ब्राह्मणों के लिए लिखा है कि उनकी पूजा होनी चाहिए चाहे वह गुणहीन ही क्यों न हो, लेकिन शूद्र की पूजा नहीं होनी चाहिए चाहे जितना गुणी और प्रवीण क्यों न हो।

तो उनकी आंखें फोड़ दी जाती थीं

सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए सरोज ने कहा कि हमें नकली हिंदू बनाकर हमारे वोट का सौदा किया जाता है और फिर राजपाठ लेकर हेलीकॉप्टर से चलते हैं। उन्होंने प्राचीन भारत में शूद्रों के साथ होने वाले कथित भेदभाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि रामायण, रामचरित मानस, महाभारत और गीता की रचना के समय शूद्रों को पढ़ने का अधिकार नहीं था। अगर वे पढ़ने की कोशिश करते, तो उनकी आंखें फोड़ दी जाती थीं। सुनने की कोशिश करते तो कान में पिघला हुआ शीशा डाल दिया जाता था। यदि वे जीभ से उच्चारण करते तो उनकी जीभ काट दी जाती थी। उन्हें सार्वजनिक रास्तों पर चलने की अनुमति नहीं थी। उन्हें कमर में झाड़ू और पैर में पुराने कपड़े बांधकर चलना पड़ता था।

जय भीम का नारा लगाइए तो आगे बढेंगे

इंद्रजीत सरोज ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में समाजवादी पार्टी के कार्यालय में आंबेडकर जयंती कार्यक्रम के दौरान कहा था कि राम का नारा लगाने से कुछ जय भीम का नारा लगाइए तो आगे बढेंगे। विधायक इंद्रजीत सरोज ने खुद को जय भीम का सच्चा अनुयायी बताते हुए कहा था कि इस नारे की बदौलत वे पांच बार विधायक और एक बार मंत्री बने हैं। सपा विधायक ने कहा कि बीजेपी दलित समाज के लिए कभी कुछ नहीं किया। हमें आपस में बांटा जा रहा है पर अब बंटने वाले नहीं। हम अंबेडकर जी के अनुयायी हैं।

Tags: Indrajit Sarag's statementLucknow NewsSP MLA Indrajit Saroj
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे,  कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे, कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

Home Guard Candidate Death:लखनऊ में होमगार्ड भर्ती की दौड़ के दौरान अभ्यर्थी योगेंद्र सिंह की मौत के मामले में सामने...

Lucknow Animal Cruelty Case

Animal Rescue: बोरों में बंद बिल्लियां, खंभे से बंधा लंगूर; NGO ने रेस्क्यू कर कार्रवाई की मांग उठाई

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

Lucknow Animal Cruelty Case:लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित शालीमार गैलेंट परिसर में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है।...

Lucknow Rajajipuram Youth Death

Lucknow sucide: युवक ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाई, नीचे तड़पते हुए पानी मांगा, दो मिनट में तोड़ा दम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 15, 2026

Lucknow News:लखनऊ के राजाजीपुरम में सोमवार सुबह एक युवक ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। युवक अचानक एक...

Lucknow Third Railway Line Project

Railway Probe: गोमती नदी पर तीन पुलों की क्वालिटी पर सवाल, 447 करोड़ के प्रोजेक्ट की विजिलेंस जांच शुरू

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 Lucknow third railway line Project:लखनऊ में दिलकुशा-मल्हौर के बीच बन रही 8.20 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन परियोजना में निर्माण...

Lucknow Swine Flu H1N1 Cases

Swine Flu: लखनऊ में H1N1 के 11 नए मरीज मिले, एक्टिव केस बढ़कर 52 , दो की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

 Lucknow Swine Flu H1N1 Cases:लखनऊ में H1N1 संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को 11 नए मरीजों...

Next Post
Yogi govt

बंगाल हिंसा पर सीएम योगी का बड़ा हमला: “लातों के भूत बातों से नहीं मानते, दंगाई डंडे से ही मानेंगे”

Bahraich News

Bahraich News : बहराइच में बस ने ऑटों को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 8 की हालत गंभीर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In