Saturday, June 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

इकरा हसन का सामने आया सनातनी अवतार, लेडी MP ने मंदिर जाकर किया पुण्ण का ये काम और दिया विस्फोटक बयान

ये कार्यक्रम सहारनपुर के देवबंद स्थित मीरपुर गांव में आयोजित किया गया था।ये पीडीए चौपाल गुर्जर समाज द्वारा सामाजिक जागरूकता और एकता को लेकर आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी भी शामिल थे। यहां इकरा हसन का सम्मान किया गया और उन्हें भगवा पगड़ी भी पहनाई गई।

by Vinod
October 20, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। देश का सबसे बड़ा सियासी दंगल 2027 में यूपी में लड़ा जाना है। जिस पर कब्जे को लेकर राजनीतिक दलों ने यलगार का शंखनाद कर दिया है। अखिलेश यादव की पलटन सड़क पर उतर चुकी है। सपा प्रमुख ने मोर्चे पर चाचा शिवपाल यादव के अलावा लेडी बिग्रेड को लगा दिया है। शिवपाल यादव पर्दे में रहते हुए रणनीति बना रहे हैं तो वहीं मैदान पर अखिलेश की ये महिला योद्धा बीजेपी से दो-दो हाथ कर रही हैं। इन्हीं लेडी महारथियों में कैराना की सांसद इकरा हसन हैं, जो अपने बयानों के साथ ही सनातनी अवतार के जरिए सूबे में गर्दा उड़ाए हुए हैं।

समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन इस समय चर्चाओं है। वह बीजेपी से दो-दो हाथ कर रही हैं। बीजेपी नेताओं के हर प्रहार का वह अपने तरीके से पलटवार कर जवाब दे रही हैं। आजम से लेकर इरफान सोलंकी को लेकर इकरा आवाज बुलंद किए हुए हैं। अखिलेश यादव को सीएम बनाए जानें का वह भविष्यवाणी भी कर रही है। इकरा ने डंके की चोट पर ऐलान कर दिया है कि 2027 की दीपावली सपाई अपने तरीके से मनाएंगे। 2027 की दीपावली के वक्त सूबे में सरकार सपाईयों की होगी। तब सूबे की कमान अखिलेश यादव के हाथों में होगी। जब प्रदेश में गंगा-जमुनी तहजीब फिर से जीवित होगी।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh: अब यूपी में बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल,जानिए कब से लागू होगा “No PUCC No Fuel” नियम

Uttar Pradesh: अब यूपी में बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल,जानिए कब से लागू होगा “No PUCC No Fuel” नियम

June 4, 2026
Uttar pradesh: अयोध्या से काशी तक घर बसाने का सपना होगा आसान, धार्मिक शहरों में नई आवासीय योजनाएं लाएगी योगी सरकार

Uttar pradesh: अयोध्या से काशी तक घर बसाने का सपना होगा आसान, धार्मिक शहरों में नई आवासीय योजनाएं लाएगी योगी सरकार

June 2, 2026

बयानों के बीच इकरा का एक और अवतार देखने को मिली। अखिलेश की लेडी सांसद ने अपने भगवा के जरिए बीजेपी के नेताओं को परेशान कर दिया। इकरा के इस नए अवतार को देख भगवा खेमा खौफजदा है। तो चलिए अब हम आपको बताते हैं इकरा हसन के इस नए अवतार के बारे में।. दरअसल इकरा की संसदीय क्षेत्र स्थित एक गांव में शिव मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी। इसके बाद सपा सांसद को कुछ लोगों ने गालियां दी थीं। सपा सांसद इकरा हसन का कहना था कि उन्हें आतंकी और मुल्ली तक कहा गया था।

इसके बाद सपा सांसद ने मंदिर का दौरा भी किया था। तभी सपा सांसद इकरा हसन ने पीडीए चौपाल कार्यक्रम में हिस्सा लिया। ये कार्यक्रम सहारनपुर के देवबंद स्थित मीरपुर गांव में आयोजित किया गया था।ये पीडीए चौपाल गुर्जर समाज द्वारा सामाजिक जागरूकता और एकता को लेकर आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी भी शामिल थे। यहां इकरा हसन का सम्मान किया गया और उन्हें भगवा पगड़ी भी पहनाई गई। पीडीए चौपाल को इकरा हसन ने संबोधित भी किया। इसरा हसन ने अपने संबोधन में एकता, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।

इकरा हसन ने इस मौके पर कहा कि बीजेपी के लोग उन्हें ही गालियां दे रहे हैं। इकरा ने तालिबान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा इन्हीं तालिबानियों की बीजेपी के लोग निंदा करते थे। इन्हीं तालिबानियों के नाम पर देश के एक खास समुदाय को टारगेट किया जाता था। लेकिन अब बीजेपी को ये तालिगानी प्यारे हो गए। इकरा ने अफानिस्तान के मंत्री के स्वागत की अलौचना की। सीएम योगी को उनके भाषण यादव दिलाए। अब इकरा हसन का भगवा पगड़ी पहने दिए गए भाषण की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिस पर लोग कमेंट भी लिख रहे हैं।

ये तो हुई इकरा हसन के बयान और भगवा पगड़ी की कहानी। अब हम आपको बताते हैं कि इकरा हसन के मंदिर जानें की स्टोरी। दरअसल पिछले दिनों सहारनपुर के छापुर गांव स्थित शिव मंदिर में तोड़फोड़ की गई। इस घटना को लेकर हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी सांसद इकरा हसन को कथित गालियां दी गईैं आरोप है कि इकरा हसन को आतंकी और मुल्ली तक कहा गया। यहां तक की उनके पिता और भाई को लेकर भी अपमानजनक टिप्पणियां की गईं। मामले की जानकारी होने पर सपा सांसद इकरा हसन सहारनपुर के छापुर गांव पहुंची।

यहां इकरा हान ने शिव मंदिर का दौरा किया। खुद इकरा हसन ने अपने दौरे का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि जब इकरा हसन शिव मंदिर के अंदर गईं, तो मंदिर के अंदर जाने से पहले इकरा हसन ने अपनी चप्पल उतारी। मंदिर के बाहर चप्पल उतारकर ही इकरा हसन मंदिर प्रांगण में गईं और शिव मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ ग्रामीण भी मौजूद रहे। मौके पर इकरा हसन ने पूरी घटना की जानकारी ली। इकरा ने हाथ भी जोड़े। इकरा ने इस मौके पर जिन्होंने मंदिर को क्षतिगस्त किया, उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई। मंदिर के निर्माण की बात कही।

 

 

Tags: Akhilesh YadavIqra HasanSamajwadi PartyUttar Pradesh
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Uttar Pradesh: अब यूपी में बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल,जानिए कब से लागू होगा “No PUCC No Fuel” नियम

Uttar Pradesh: अब यूपी में बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल,जानिए कब से लागू होगा “No PUCC No Fuel” नियम

by Sadaf Farooqui
June 4, 2026

Pollution Under Control Certificate - PUCC: दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर सरकारें लगातार नए...

Uttar pradesh: अयोध्या से काशी तक घर बसाने का सपना होगा आसान, धार्मिक शहरों में नई आवासीय योजनाएं लाएगी योगी सरकार

Uttar pradesh: अयोध्या से काशी तक घर बसाने का सपना होगा आसान, धार्मिक शहरों में नई आवासीय योजनाएं लाएगी योगी सरकार

by Sadaf Farooqui
June 2, 2026

Uttar Pradesh के धार्मिक और पर्यटन केंद्रों में घर बसाने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है।...

Uttar Pradesh: बिजनौर में सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- धर्म की रक्षा के लिए सुदर्शन चक्र भी जरूरी

Uttar Pradesh: बिजनौर में सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- धर्म की रक्षा के लिए सुदर्शन चक्र भी जरूरी

by Sadaf Farooqui
June 1, 2026

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर के अफजलगढ़ में आयोजित एक जनसभा के दौरान कानून-व्यवस्था, धर्म और सामाजिक...

Uttar Pradesh के सभी सरकारी स्कूलों में NCERT पाठ्यक्रम लागू करने की तैयारी, कक्षा 5 से 8 तक नई किताबें तैयार होंगी

Uttar Pradesh के सभी सरकारी स्कूलों में NCERT पाठ्यक्रम लागू करने की तैयारी, कक्षा 5 से 8 तक नई किताबें तैयार होंगी

by Sadaf Farooqui
May 30, 2026

Uttar Pradesh सरकार राज्य के सभी बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) का...

Uttar Pradesh: “स्वच्छ-सुंदर-समर्थ लखनऊ” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गिनाईं विकास और सफाई अभियान की उपलब्धियां

Uttar Pradesh: “स्वच्छ-सुंदर-समर्थ लखनऊ” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गिनाईं विकास और सफाई अभियान की उपलब्धियां

by Sadaf Farooqui
May 26, 2026

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने राजधानी Lucknow में आयोजित ‘स्वच्छ-सुंदर-समर्थ लखनऊ’ कार्यक्रम में शहर की सफाई व्यवस्था और...

Next Post
Gold Rate Today

Gold Rate Today : सोना हुआ सस्ता! जानिए आज दिल्ली, मुंबई, पुणे समेत बड़े शहरों में 24 और 22 कैरेट सोने के ताज़ा रेट

Azam Khan

‘इश्क हो जाए किसी से कोई चारा तो नहीं...’, ‘I Love Mohammad’ पर शायराना अंदाज़ में आया आज़म खान का बयान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist