Friday, June 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

बहराइच में बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम रोक, आदेश का उल्लंघन करने वालों को नसीहत

बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में बहराइच में हिंसा के आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने के मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान याचिकाकर्ता और यूपी सरकार की ओर से उपस्थित वकील के बीच तीखी बहस हुई। और फिर आदेश आया की बुलडोजर एक्शन पर कल तक रोक रहेगी

by Gulshan
October 22, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Bahraich Bulldozer Action
Share on FacebookShare on Twitter

Bahraich Bulldozer Action : बहराइच में हिंसा के आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने के मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ऐसे मामलों में दिए गए सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना कर रही है। इस पर याचिकाकर्ता और यूपी सरकार की ओर से पेश वकील के बीच तीखी बहस हुई। हिंसा से प्रभावित लोगों की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि बुलडोजर कार्रवाई रोकने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है।

आदेश के उल्लंघन पर कोर्ट 

यूपी सरकार दंड की भावना से यह कार्रवाई कर रही है। इस पर जस्टिस गवई ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश सरकार हमारे आदेश की अवहेलना करने का जोखिम उठाना चाहती है तो यह उनकी मर्जी है। हम इस पर गुरुवार को विचार करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से कहा कि सुनवाई तक बहराइच में बुलडोजर की कार्रवाई न की जाए। बहराइच में हिंसा के आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई को लेकर नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। वकील सीयू सिंह ने जस्टिस गवई की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने यह मामला पेश किया था और जल्द सुनवाई की मांग की थी। करीब एक महीने पहले सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों में अपराध के आरोपियों के मकानों को बुलडोजर से ढहाए जाने के मामलों पर सुनवाई शुरू की थी।

RELATED NEWS

Bahraich Bulldozer Action

इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, बहराइच में बुलडोजर कार्रवाई पर 15 दिन की रोक

October 21, 2024
Bahraich Bulldozer Action

बहराइच में गरजेगा ‘बाबा का बुलडोजर’, 20 मुस्लिम और 3 हिंदुओं के मकान पर एक्शन, जानें वजह

October 19, 2024

पहले भी सुप्रीम कोर्ट ने कही थी ये बात

कोर्ट ने सभी राज्य सरकारों से कहा था कि वे सुनिश्चित करें कि वे हिंसा के मामले में आरोपियों के मकानों पर गाइडलाइन तय होने तक ऐसी कार्रवाई न करें। तब प्रयागराज, अयोध्या समेत कई शहरों में ऐसी कार्रवाई को लेकर सवाल उठे थे। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया था कि अतिक्रमण हटाने जैसे मामलों में राज्य सरकारें अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर की कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र हैं। इससे पहले पीडब्ल्यूडी और बहराइच प्रशासनिक अमले ने हिंसा प्रभावित महसी इलाके में 23 से ज्यादा मकानों को खाली करने का नोटिस दिया था।

यह भी पढ़ें : U.P में ठंड ने दी दस्तक.. 22 अक्टूबर को आंधी-बारिश की भविष्यवाणी, मौसम विभाग IMD का अलर्ट

इन्हें मकान खाली करने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया था। इसके लिए सड़क चौड़ी करने और अवैध अतिक्रमण हटाने का तर्क दिया गया था। बुलडोजर की कार्रवाई के डर से ज्यादातर लोगों ने खुद ही वहां से अपना सामान हटाना शुरू कर दिया था। इसमें हिंसा के आरोपी अब्दुल हमीद का मकान भी शामिल है।

Tags: Bahraich Bulldozer Action
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

Bahraich Bulldozer Action

इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, बहराइच में बुलडोजर कार्रवाई पर 15 दिन की रोक

by Akhand Pratap Singh
October 21, 2024

Bahraich Bulldozer Action: उत्तर प्रदेश के बहराइच में बुलडोजर कार्रवाई पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 15 दिनों के लिए रोक...

Bahraich Bulldozer Action

बहराइच में गरजेगा ‘बाबा का बुलडोजर’, 20 मुस्लिम और 3 हिंदुओं के मकान पर एक्शन, जानें वजह

by Gulshan
October 19, 2024

Bahraich Bulldozer Action : बहराइच में हाल ही में चस्पा किए गए नोटिस के बाद स्थानीय लोगों ने दुकानों और...

Next Post
पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले फैजल निसार को कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा, जानें पूरा मामला

पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले फैजल निसार को कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा, जानें पूरा मामला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे कजान, 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में करेंगे भागीदारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे कजान, 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में करेंगे भागीदारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist