सोमवार, अक्टूबर 26, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

लखीमपुर हिंसा के मुख्य अभियुक्त आशीष मिश्रा की सुप्रीम कोर्ट ने की जमानत रद्द

by Web Desk
अप्रैल 18, 2022
in उत्तर प्रदेश

लखीमपुर कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को तगड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने इलाहबाद हाईकोर्ट के फैसले को पलटते हुए उसकी जमानत को ख़ारिज कर दिया है. अब आशीष मिश्रा को एक हफ्ते के अंदर खुद को सरेंडर करना होगा.

Lakhimpur Khiri Case : लखीमपुर हिंसा मामले में मुख्य अभियुक्त आशीष मिश्रा (Ashish Mishra) को इलाहबाद हाईकोर्ट से मिली ज़मानत को रद्द (Bail cancel) कर दिया है और आत्मसमर्पण के लिए एक हफ्ते का समय दिया है. इसी साल 10 फ़रवरी को लखीमपुर हिंसा मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आशीष मिश्रा को ज़मानत दे दी थी. जिसके बाद पीड़ित परिवारों के सदस्यों ने हाईकोर्ट के ज़मानत देने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. सुप्रीम कोर्ट ने चार अप्रैल 2022 को सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था और आज 18 अप्रैल 2022 को जमानत पर अपना फैसला सुनाते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को पलट दिया. आशीष मिश्रा को दी गयी जमानत को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है साथ ही एक हफ्ते के अंदर सरेंडर करने का आदेश दिया है.

RELATED NEWS

Cancer Drug Price: 2,700 की दवा पर 27,000 की बिक्री ,सुप्रीम कोर्ट ने कहा दिन-दहाड़े लूट-खसोट का मामला

Cancer Drug Price: 2,700 की दवा पर 27,000 की बिक्री ,सुप्रीम कोर्ट ने कहा दिन-दहाड़े लूट-खसोट का मामला

सितम्बर 23, 2026
Reel Controversy: MNS कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, इन्फ्लुएंसर को कालिख पोती, सिर पर चप्पल रख क्यों मंगवाई माफी

Supreme court Arrest Rules :गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई तो कार्रवाई होगी गैरकानूनी, किससे लेनी होगी अनुमति

सितम्बर 21, 2026

चीफ जस्टिस एन वी रमण, जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस हिमा कोहली की पीठ ने यह फैसला सुनाते हुए मामले को दोबारा इलाहाबाद हाई कोर्ट भेज दिया है और बेल याचिका पर फिर से सुनवाई करने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा कि इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आशीष मिश्रा को जमानत देने में जल्दबाज़ी की है.

गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा के बेटे हैं आशीष मिश्रा

गौरतलब है कि अभियुक्त आशीष मिश्रा उर्फ़ मोनू गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा के बेटे हैं और अब तक जमानत पर बाहर हैं बीते दिनों कोर्ट में कहा गया था कि लगातार हिंसा के गवाहों पर हमले हो रहे हैं. जिसके बाद पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार को गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया था.

क्या था पूरा मामला

लखीमपुर खीरी के तिकोनिया मोड़ पर 3 अक्टूबर 2021 को किसान एक कार्यक्रम में कृषि कानूनों का विरोध प्रदर्शन कर लौट रहे थे. इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी मौजूद थे. लौट रहे किसानों पर एक तेज रफ़्तार एसयूवी गाड़ी चढ़ा दी गई थी जिसमें चार किसानों की मौत हो गयी थी. इस घटना के बाद लखिमपुर खीरी में हिंसा भड़क उठी थी. घटना के बाद हुई हिंसा में भी कुछ लोग मारे गए और एक स्थानीय पत्रकार रमन कश्यप भी इस हिंसा की भेंट चढ़ गए थे. किसानों ने आरोप लगाया था कि एसयूवी गाडी अजय कुमार मिश्रा टेनी की थी और उसमें उनका बेटा आशीष मिश्रा था. मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया था. गठित एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में आशीष मिश्रा को मुख्य अभियुक्त बताया था.

लखीमपुर खीरी में BJP विधायक की कार से टक्कर में दो युवकों की मौत, चालक गिरफ्तार

यूपी का लखीमपुर खीरी (Lakhimpur kheri) जिला एक बार फिर चर्चा विषय बन गया है. मामला पिछली बार की तरह ही है. नेता की गाड़ी और आम नागरिक की मौत. रविवार रात में जिले की बहराइच हाईवे पर विधायक लिखी एक स्कॉर्पियो कार ने बाइक को टक्‍कर मार दी जिस पर दो लोग सवार थे. दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के अनुसार गाड़ी सदर विधायक योगेश वर्मा की बताई जा रही है और मरने वाले दोनों युवक मौसेरे भाई बताए जा रहे हैं. दोनों युवक रवि (22) और सुमित उर्फ विक्रम (25) खीरी थाना क्षेत्र के गांव कीरतपुर की तरफ अपने घर लौट रहे थे.  इस दौरान पीलीभीत बस्ती रोड़ पर सदर कोतवाली क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्‍कर मार दी. जिससे दोनों की ही मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने कार को कब्ज़े में ले लिया और कार चालक मुनेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया है. 

Tags: accidentashish mishraCrime NewsLakhimpur Kheri Case updateSupreme CourtUP News

Web Desk

Related Posts

Cancer Drug Price: 2,700 की दवा पर 27,000 की बिक्री ,सुप्रीम कोर्ट ने कहा दिन-दहाड़े लूट-खसोट का मामला

Cancer Drug Price: 2,700 की दवा पर 27,000 की बिक्री ,सुप्रीम कोर्ट ने कहा दिन-दहाड़े लूट-खसोट का मामला

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 23, 2026

कैंसर और दूसरी गंभीर बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली जीवन रक्षक दवाओं की कीमतों में बड़े अंतर पर सुप्रीम कोर्ट...

Reel Controversy: MNS कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, इन्फ्लुएंसर को कालिख पोती, सिर पर चप्पल रख क्यों मंगवाई माफी

Supreme court Arrest Rules :गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई तो कार्रवाई होगी गैरकानूनी, किससे लेनी होगी अनुमति

by SYED BUSHRA
सितम्बर 21, 2026

Supreme Court Arrest Rules: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार, 21 सितंबर को गिरफ्तारी से जुड़े अहम नियम तय किए। कोर्ट ने...

GBU Student को नोटिस जारी करना पड़ा भारी, मजिस्ट्रेट सस्पेंड,सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

GBU Student को नोटिस जारी करना पड़ा भारी, मजिस्ट्रेट सस्पेंड,सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 10, 2026

ग्रेटर नोएडा की गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को जंतर-मंतर पर हुए एक प्रदर्शन में शामिल होने के...

Defamation Case: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- राहुल गांधी कोई VVIP नहीं, जल्द सुनवाई चाहिए तो प्रक्रिया अपनाएं

Defamation Case: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- राहुल गांधी कोई VVIP नहीं, जल्द सुनवाई चाहिए तो प्रक्रिया अपनाएं

by SYED BUSHRA
सितम्बर 10, 2026

Rahul Gandhi Defamation Case Supreme Court: राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे आपराधिक मानहानि मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट...

Supreme Court CJP Protest Case

CJP Protest: छात्रों को नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, ग्रेटर नोएडा के कार्यकारी मजिस्ट्रेट से मांगा जवाब

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 Supreme Court CJP Protest Case:CJP के विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले में ग्रेटर नोएडा के कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा एक छात्र...

Next Post

एक्शन मोड में यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

जहांगीरपुरी हिंसा मामले में ओवैसी की प्रेस कॉन्फ्रेंस

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India