मंगलवार, अगस्त 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

तेज प्रताप का विवादों से चोली दामन का साथ जानिए अब काशी विश्वनाथ में क्या कर दिया नया कांड

तेज प्रताप यादव ने काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रतिबंधित क्षेत्र में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। मंदिर प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं और नियम तोड़ने पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।

by SYED BUSHRA
जून 15, 2025
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

 Temple video controversy : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार वजह बनी है उनका काशी विश्वनाथ मंदिर के भीतर रील बनाना। शुक्रवार को तेज प्रताप अचानक काशी पहुंचे और दर्शन के बाद मंदिर परिसर में वीडियो शूट किया, जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट भी कर दिया।

रील बनाने पर मचा बवाल

करीब 52 सेकंड के इस वीडियो में तेज प्रताप मंदिर के गर्भगृह के सामने खड़े होकर मंदिर के शिखर को प्रणाम करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनके आसपास पुलिस और सीआरपीएफ के जवान भी दिख रहे हैं। यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, विश्वनाथ धाम प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया। धाम के सीईओ विश्वभूषण ने तुरंत जांच के आदेश दिए और बताया कि यह घटना मंदिर के ‘रेड जोन’ क्षेत्र की है, जहां फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पूरी तरह से मना है।

RELATED NEWS

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा खुलासा, किसने पुलिस और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा खुलासा, किसने पुलिस और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

अगस्त 7, 2026
Begusarai High Tension Line Accident

बेगूसराय में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवती गंभीर रूप से झुलसी, ग्रामीणों ने उठाई सुरक्षा की मांग

जुलाई 24, 2026

मंदिर प्रशासन सख्त, जांच के आदेश

सीईओ ने साफ कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पवित्रता और मंदिर की व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। मंदिर प्रशासन, सीआरपीएफ और पुलिस की मदद से यह सुनिश्चित करता है कि कोई नियमों का उल्लंघन न करे। उन्होंने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों से जांच कर यह पता लगाने को कहा है कि तेज प्रताप यादव ने यह वीडियो कैसे और किनकी मदद से बनाया। साथ ही भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं।

क्या तेज प्रताप की बढ़ेंगी मुश्किलें?

तेज प्रताप यादव को हाल ही में उनकी पार्टी आरजेडी से निकाल दिया गया था। अब मंदिर में नियमों का उल्लंघन कर वीडियो बनाने के कारण वो फिर विवादों में फंसते दिख रहे हैं। धार्मिक स्थानों पर बनाए गए सख्त नियमों के बावजूद इस तरह से रील बनाना उनके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

कार्रवाई तय, दोषी पर गिरेगी गाज

अगर जांच में यह साबित होता है कि तेज प्रताप ने जानबूझकर नियम तोड़े हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। साथ ही जिन अधिकारियों या सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही सामने आएगी, उनके खिलाफ भी सिफारिश की जाएगी।

Tags: bihar NewsReligious Controversy
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा खुलासा, किसने पुलिस और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा खुलासा, किसने पुलिस और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2026

Bharat Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर मामला लगातार गंभीर...

Begusarai High Tension Line Accident

बेगूसराय में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवती गंभीर रूप से झुलसी, ग्रामीणों ने उठाई सुरक्षा की मांग

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Begusarai High Tension Line Accident:बिहार के बेगूसराय जिले के बरियारपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड-4 में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा...

Road Accident

Road Accident:शेखपुरा में कार चलाना सीखना पड़ा भारी, दीवार से टकराई कार, बीकॉम छात्र की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Sheikhpura Car Accident:बिहार के शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र में कार चलाना सीखने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो...

Bihar NEET Success Story

Success Story: सीमित संसाधन, बड़ा सपना और ऐतिहासिक सफलता, बिहार के दो परिवारों ने NEET UG में रचा नया इतिहास

by SYED BUSHRA
जुलाई 18, 2026

Bihar NEET Success Story, बिहार से इस बार NEET UG परीक्षा में दो ऐसी प्रेरणादायक कहानियां सामने आई हैं, जिन्होंने...

Banking Glitch: बैंक खातों में अचानक दिखे करोड़ों रुपये, बिहार से यूपी तक तकनीकी गड़बड़ी ने उड़ाए लोगों के होश

Banking Glitch: बैंक खातों में अचानक दिखे करोड़ों रुपये, बिहार से यूपी तक तकनीकी गड़बड़ी ने उड़ाए लोगों के होश

by SYED BUSHRA
जुलाई 13, 2026

Banking Glitch: बिहार के मुजफ्फरपुर, गया, समस्तीपुर और वैशाली समेत कई जिलों में पेंशनभोगियों के बैंक खातों में अचानक करोड़ों...

Next Post
दो विमान हादसे दो यात्री नतीजा एक बच गई जान, संयोग या चमत्कार क्या कोई है 11A seat का रहस्य

दो विमान हादसे दो यात्री नतीजा एक बच गई जान, संयोग या चमत्कार क्या कोई है 11A seat का रहस्य

Vande Bharat

गोरखपुर-पटना वंदेभारत को मिली मंजूरी, 20 जून से होगी रवाना, पीएम और सीएम करेंगे दो मेगा इनॉगरेशन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist